Main Sliderउत्तर प्रदेशलखनऊ

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! लखनऊ होकर चलेगी अहमदाबाद-दानापुर स्पेशल ट्रेन

रेलवे प्रशासन यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 09467 अहमदाबाद-दानापुर स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ होकर 25 अप्रैल से करेगा। इससे यात्रियों को वेटिंग से राहत मिलेगी।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 09467 अहमदाबाद-दानापुर स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ होकर 25 अप्रैल को और 09468  दानापुर-अहमदाबाद स्पेशल  ट्रेन का  संचालन 27 अप्रैल को किया जाएगा। 09467 अहमदाबाद-दानापुर स्पेशल ट्रेन 25 अप्रैल को अहमदाबाद से 23:15 बजे प्रस्थान कर कानपुर सेन्ट्रल, लखनऊ और सुल्तानपुर के रास्ते दानापुर पहुंचेगी।

इसी तरह से वापसी में 09468 दानापुर-अहमदाबाद

स्पेशल ट्रेन 27 अप्रैल को दानापुर से 13:50 बजे प्रस्थान कर लखनऊ और कानपुर होते हुए अहमदाबाद पहुंचेगी। ट्रेन के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। इसमें कंफर्म टिकट पर ही यात्री सफर कर सकेंगे। यात्रियों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है।

भोजपुरी इंडस्ट्री से नहीं छट रहा कोरोना का प्रकोप

पुणे-लखनऊ-पुणे एक्सप्रेस में लगेंगे अतिरिक्त कोच

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पुणे-लखनऊ-पुणे स्पेशल ट्रेन के कोच में परिवर्तन कर दिया है। 26 अप्रैल को पुणे से और 28 अप्रैल को लखनऊ जंक्शन से चलने वाली इस स्पेशल ट्रेन में एसी तृतीय श्रेणी के 13, शयनयान श्रेणी के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02, जनरेटर सह लगेज यान के 02 बोगियों सहित कुल 19 कोच लगाये जाएंगे। इससे यात्रियों को वेटिंग से राहत मिलेगी।

यात्रियों की मांग पर 97 स्पेशल ट्रेनें ट्रैक पर 

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार ने शनिवार को बताया कि यात्रियों की मांग पर पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने 01 से 20 अप्रैल के बीच करीब 97 स्पेशल ट्रेनों को ट्रैक (पटरी) पर उतारा है। ये ट्रेनें लखनऊ, मंडुवाडीह, मऊ, छपरा, लालकुंआ, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर, बांद्रा टर्मिनस, पनवेल, मुंबई सेंट्रल, पुणे, ऊधना, सूरत, आनंद विहार टर्मिनस के बीच चलाई जा रही है। इसके अलावा वर्तमान समय में करीब 176 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें यात्रियों की मांग के आधार पर चलाई जा रही हैं। यात्रियों को आने-जाने में दिक्कतें न होने पाए इसलिए कई ट्रेनों के फेरे भी बढ़ा दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button