• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टाटा और रिलायंस समूह के यूपी को ऑक्सीजन की आपूर्ति करने का दिया प्रस्ताव

Writer D by Writer D
26/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उप्र में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए अब औद्योगिक घराने भी सहयोग के लिए हाथ बढ़ाने लगे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर टाटा और रिलायंस समूहों की ओर से ऑक्सीजन आपूर्ति का प्रस्ताव मिला है। इस प्रस्ताव पर योगी सरकार ने हरी झंडी दे दी है। अडानी समूह 300 जंबो सिलेंडर यूपी भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री योगी ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में बताया कि ऑक्सीजन की आपूर्ति हर दिन बढ़ती जा रही है। रुड़की, काशीपुर, मोदीनगर के साथ-साथ बोकारो आदि प्लांट से लगातार आपूर्ति हो रही है। एमएसएमई इकाइयों को भी सीधे अस्पतालों से लिंक कर आपूर्ति कराई जा रही है। टाटा और रिलायंस समूहों की ओर से भी प्रदेश को ऑक्सीजन आपूर्ति का प्रस्ताव मिला है। उन्होंने सभी जिलों के छोटे-बड़े अस्पतालों की स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन टैंकरों की संख्या बढ़ाने को लेकर विशेष प्रयास की जरूरत है। ऑक्सीजन टैंकर संचालन की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाए।

रिलायंस फाउंडेशन कोविड मरीजों के लिए 875 बेड का करेगा संचालन

उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में प्रदेश के अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं स्थगित हैं। ऐसे में टेलीकन्सल्टेशन को बढ़ावा दिया जाए। कोविड होम आइसोलेशन और नॉन कोविड मरीजों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की सूची व संपर्क माध्यम का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। घर पर रहकर उपचार करा रहे मरीजों को लेकर भी सीएम योगी  गंभीर हैं। उन्होंने ऐसे मरीजों से सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से हर दिन संवाद करने के लिए निर्देशित किया है। ऐसे मरीजों को स्वास्थ्य मंत्री के स्तर से मेडिकल किट वितरण व्यवस्था की जिलेवार समीक्षा की जाए और इस मामले में सीएमओ की जवाबदेही तय की जाए। कहाकि दवाओं का कोई अभाव नहीं है। अस्पतालों में इलाजरत मरीजों से हर दिन संवाद बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि जो मरीज निजी हॉस्पिटल में उपचार कराने में सक्षम नहीं है, उसे राज्य सरकार आयुष्मान भारत योजना के तहत अनुमन्य दर पर उसका इलाज का भुगतान करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मंडलायुक्त तथा जिलाधिकारी शासन के सतत संपर्क में रहें। जनहित में कोई निर्णय लेने से पूर्व शासन को अवगत  कराएं और कोरोना मरीजों को राहत देने में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड से लड़ाई जीत चुके बहुत से लोग मरीजों की सेवा के इच्छुक हैं। ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। इनकी जिलेवार सूची तैयार कराएं। कहाकि इनमें चिकित्सक, सैन्यकर्मी, पैरामेडिकल स्टाफ आदि हो सकते हैं। आवश्यकतानुसार अस्पतालों आदि में इनकी सेवाएं ली जाएं।

तृणमूल नेता सागीर हुसैन की मतदान के दिन मौत, कांग्रेस में छाई शोक की लहर

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया है कि रेमेडेसीवीर जैसी किसी भी जीवनरक्षक दवा का प्रदेश में अभाव नहीं है। हर दिन इसकी आपूर्ति बढ़ रही है। जिलों की मांग को देखते हुए रेमेडेसीवीर के पर्याप्त वॉयल उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में यह इंजेक्शन निःशुल्क उपलब्ध है, जरूरत होगी तो निजी अस्पतालों को भी तय दरों पर रेमेडेसीवीर मुहैया कराई जाए। इसके साथ-साथ इसकी कालाबाजारी पर पुलिस लगातार नजर रखे। उन्होंने बताया कि विगत 24 घंटों में प्रदेश में 26,719 लोग उपचारित होकर डिस्चार्ज हुए हैं। प्रदेश में अब तक 8.04 लाख से अधिक लोग कोविड संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

सीएम नीतीश कुमार ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग, हो सकता है बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंटीग्रेटेड कमांड एन्ड कंट्रोल सेंटर से मरीज को जो अस्पताल आवंटित किया गया है, वहां उसे एडमिट करना अनिवार्य है। जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें, अन्यथा की दशा में जिम्मेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री कार्यालय से इसकी मॉनिटरिंग करे।

Tags: cm yogilack of oxygen in upoxygen supplyreliance griupTataYogi News
Previous Post

क्या आज पंजाब के किंग्स में क्रिस गेल को मिलेगी उनकी फेवरेट जगह?

Next Post

यूपी में कोरोना के 1.86 लाख नए केस, लखनऊ में 4566 संक्रमित

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
Corona

यूपी में कोरोना के 1.86 लाख नए केस, लखनऊ में 4566 संक्रमित

यह भी पढ़ें

Samrat Chaudhary

करोड़ों के मालिक और हथियारों के शौकीन सम्राट चौधरी क्या बनेंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?

06/03/2026
Kullu Landslide

कुल्लू में बड़ा हादसा, एक साथ ढह गए कई मकान, मची चीख-पुकार

24/08/2023
cm dhami

बागेश्वर में विकास के नाम पर जनता करेगी मतदान, रिकॉर्ड मतों से होगी जीत: धामी

03/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version