• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चौधरी अजित सिंह के निधन से उत्तर प्रदेश में दौड़ी शोक की लहर

Writer D by Writer D
06/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
ajit singh passed away

ajit singh passed away

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) मुखिया चौधरी अजित सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गयी है। मुख्यमंत्री और कई अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने श्री सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुये भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की है।

किसान राजनीति के जरिये उत्तर प्रदेश विशेषकर पश्चिमी अंचल में खास पहचान बनाने वाले श्री सिंह का गुरूवार सुबह गुरूग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया “ पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जुझारू किसान नेता चौधरी अजीत सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धाजंलि। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने परम धाम में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।”

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जुझारू किसान नेता चौधरी अजीत सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धाजंलि।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने परम धाम में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 6, 2021

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा “ किसानों और मजदूरों के मसीहा,पूर्व केंद्रीय मंत्री, आरएलडी प्रमुख चौधरी अजीत सिंह जी का आकस्मिक निधन, अपूरणीय क्षति। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करे। अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि।”

किसान नेता की पहचान के लिए ‘छोटे चौधरी’ की ‘टिकैत’ से नहीं बनी जुगलबंदी

किसानों और मजदूरों के मसीहा,पूर्व केंद्रीय मंत्री, आरएलडी प्रमुख चौधरी अजीत सिंह जी का आकस्मिक निधन, अपूरणीय क्षति।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करे।

अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि। pic.twitter.com/1RZX7vWNNH

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 6, 2021

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट किया “ राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद तथा अपने समाज के लोकप्रिय नेता चैधरी अजित सिंह के निधन की खबर अति-दुःखद। उनके परिवार व उनके समस्त चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।”

पूर्व केंद्रीय मंत्री अजीत सिंह का निधन, कोरोना से संक्रमित थे

राष्ट्रीय लोकदल (आर.एल.डी.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद तथा अपने समाज के लोकप्रिय नेता चैधरी अजित सिंह के निधन की खबर अति-दुःखद। उनके परिवार व उनके समस्त चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

— Mayawati (@Mayawati) May 6, 2021

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने कहा “ राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह जी के निधन की दुःखद खबर से स्तब्ध व आहत हूं। आपका निधन किसानों के संघर्ष व भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों व समर्थकों को संबल प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि।”

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा “ राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ किसान नेता चौधरी अजीत सिंह जी के आकस्मिक निधन की सूचना दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और शोक संतृप्त परिवारजनों को इस भीषण दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।”

Tags: ajit singh passed awayakhilesh yadavcm yogimayawatiup newsUP Politics
Previous Post

यूपी में आरक्षित सीटों पर जीते निर्दलीय उम्मीदवार बसपा के : मायावती

Next Post

तीसरी लहर में बच्चे संक्रमित हुए तो क्या करेंगे? : सुप्रीम कोर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Next Post
Supreme Court

तीसरी लहर में बच्चे संक्रमित हुए तो क्या करेंगे? : सुप्रीम कोर्ट

यह भी पढ़ें

श्रीनगर में पारा Temperature in Srinagar

श्रीनगर में पारा फिर गया जमाव बिंदु के नीचे

07/02/2021
cm yogi

CM योगी ने वीरगति प्राप्त हुए BSF जवान के परिवार को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की

15/10/2021
AMU

AMU में होली का जश्न, हिंदू छात्रों ने पूरे उत्साह से मनाया पर्व

13/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version