• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में 5183 टीमों ने 200049 स्थानों पर किया सैनिटाइजेशन : टंडन

Writer D by Writer D
07/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
Ashutosh Tandon

Ashutosh Tandon

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना संक्रमण को काबू करने के लिए उत्तर प्रदेश की सभी स्थानीय निकायों में अब तक 5183 टीमों के माध्यम से 200049 स्थानों पर किया गया सैनिटाइजेशन कराया गया है।

राज्य के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन आज यहां कोविड-19 के दृष्टिगत प्रदेश के आगरा, अलीगढ़ और कानपुर मण्डल के 14 जिलों आगरा, मथुरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, कानपुर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा और औरैया के 95 नगर पंचायतों के अध्यक्षों व अधिशासी अधिकारियों के साथ शुक्रवार को वर्चुअल बैठक की।

इस मौके श्री टंडन ने बताया कि प्रदेश भर में युद्ध स्तर पर सैनिटाइजेशन व सफाई अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश की समस्त नगर निकायों में 7 मई तक 5183 टीमों के माध्यम से 200049 स्थानों पर सैनिटाइजेशन का करवाया गया है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए फ्रंटलाइन वर्कर्स (सफाई कर्मचारी) दिन रात सफाई, सैनिटाइजेशन व फागिंग के कार्य में जुटे हैं। सफाई मित्र दिन दुनी रात चैगनी मेहनत कर रहे हैं। इनकी सुरक्षा के लिए अब तक 149923 फ्रंटलाइन वर्कर्स (सफाई कर्मचारी) का कोविड वैक्सीनेशन किया जा चुका है। उन्हें निरंतर सुरक्षा किट मुहैया की जा रही है साथ ही उनके वेतन व भत्तों को समय से रिलीज करने को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए हैं।

गर्भवती व दिव्यांग कर्मचारियों को दी जाए ‘वर्क फ्रॉम होम’ की सुविधा : योगी

नगर विकास मंत्री बताया कि प्रदेश की सभी स्थानीय निकायों में अब तक प्रथम चरण में 84364 व द्वितीय चरण में 65559 फ्रंटलाइन वर्कर्स (सफाई कर्मचारी) का टीकाकरण किया गया है। दोनों चरणों के अनुसार प्रदेश की समस्त स्थानीय निकायों में 149923 फ्रंटलाइन वर्कर्स (सफाई कर्मचारी) वैक्सीनेशन किया जा चुका है। प्रदेश भर में कोविड-19 के दृष्टिगत सफाई कर्मचारियों द्वारा घरों, बाजारों व सरकारी कार्यालयों में निरंतर दिन रात सैनिटाइजेशन एवं फॉगिंग का कार्य किया जा रहा है। यहीं नहीं सफाई मित्रों द्वारा विशेष सफाई अभियान में दिन व रात दोनों समय सड़कों की सफाई, चूने का छिड़काव आदि किया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों सिर्फ एक ही उद्देश्य है कि प्रदेश में रहने वाले नागरिकों को गंदगी से किसी भी प्रकार की बीमारी न होने पाये इसके लिए वे जी तोड मैहनत कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में वृहद स्तर पर सैनिटाइजेशन, फागिंग व सफाई का कार्य चल रहा है। जिसमें हमारे फ्रंटलाइन वर्कर्स (सफाई कर्मचारी) दिन रात कार्य में जुटे हुए हैं। ऐसे में सफाई मित्रों की सुरक्षा का भी ख्याल रखा जा रहा है। सफाई मित्रों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें निरंतर सैनिटाइजर, ग्लब्ज, साबुन, पीपीई किट, मास्क आदि समय समय पर मुहैया करवाया जा रहा है। इसके लिए राज्य वित्त आयोग से मिले पैसा का उपयोग किया जा रहा है। वहीं फ्रंटलाइन वर्कर्स (सफाई कर्मचारी) के वेतन में विलंब न हो इसे लेकर निर्देशित किया गया है। वेतन ड्यूज आदि के विलंब होने पर संबंधित दोषी पर कठोर कार्रवाई की जायेगी।

राम जन्मभूमि विवाद पर फैसला सुनाने वाले जज डीवी शर्मा का निधन, CM योगी ने जताया शोक

नगर विकास मंत्री ने कहा कि हर क्षेत्र खासतौर पर कंटेनमेंट जोन में सैनिटाइजेशन एवं सफाई दिन में तीन बार कराई जाए। प्रत्येक गली और वार्ड में सघन सैनिटाइजेशन किया जाए। वहीं कोरोना संक्रमित क्षेत्रों में सुबह शाम सैनिटाइजेशन किया जाए। क्षेत्र के मुख्य बजारों को चिह्नित कर वहां साफ सफाई व सैनिटाइेजशन किया जाए। संक्रमित क्षेत्रों में कूड़ा कोरोना प्रोटोकॉल से उठाया जाए। साथ ही कोविड हेल्प डेस्क पर आने वाली सूचनाओं को संबंधित विभाग को शीघ्र से शीघ्र सूचित किया जाए। साथ ही मंत्री जी ने ग्रीष्म ऋतु से पहले पेयजल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जल भराव वाले स्थानों को चिन्हित कर उसे दुरुस्त करने को लेकर भी निर्देशित किया।

उन्होंने ने नगर पंचायत राया (मथुरा) के अध्यक्ष मनोज वर्मा, बेसवां (अलीगढ़) के अध्यक्ष मुनोज कुमार कुशवाहा, कुरावली (मैनपुरी) की अध्यक्ष संगीता वर्मा, दिबियापुर (औरेया) के अध्यक्ष अरविंद पोरवाल, इकदिल (इटावा) के अध्यक्ष डॉ. सौरभ दीक्षित, राजा का रामपुर (एटा) के अध्यक्ष महावीर सिंह राठौर, अकबरपुर (कानपुर देहात) की अध्यक्ष श्रीमती ज्योत्सना कटियार, कमालगंज (फर्रूखाबाद) की अध्यक्ष श्रीमती प्रीती, सादाबाद (हाथरस) के अध्यक्ष रविकान्त अग्रवाल से सैनिटाइजेशन, कंटेंमेंट जोन, निगरानी समितियों, कंट्रोल रूम व हेल्प डेस्क, सफाई कर्मचारियों को दी जाने वाली सामग्री पर विस्तार से चर्चा की।

वर्चुअल बैठक में सचिव नगर विकास विभाग श्री अनिल कुमार एवं अनुराग यादव , नगरीय निकाय निदेशालय की निदेशक श्रीमती शकुन्तला गौतम, विशेष सचिव नगर विकास विभाग इंद्रमणि त्रिपाठी समेत तीन मण्डल की 95 नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं आधिप्रेस विज्ञप्तिशासी अधिकारियों (ईओ) जुड़े रहे।

 

 

Tags: Ashutosh TandonLucknow News
Previous Post

गर्भवती व दिव्यांग कर्मचारियों को दी जाए ‘वर्क फ्रॉम होम’ की सुविधा : योगी

Next Post

भाजपाइयों ने केशव मौर्य का मनाया 52वां जन्मदिन, दीर्घजीवी होने की करी कामना

Writer D

Writer D

Related Posts

Roti
Main Slider

रोटी बनाते समय न करें ये काम, घर से चली जाएगी बरकत

03/09/2025
thumb
Main Slider

अंगूठा बताता है कैसा है आपका स्वभाव

03/09/2025
Hair
Main Slider

घने और लंबे बालों के लिए रात में कर लें ये काम

03/09/2025
Fashion
फैशन/शैली

स्किन के रंग के अनुसार चुने कपड़ों का रंग, दिखेंगे परफेक्ट

03/09/2025
Tomato
फैशन/शैली

डेड स्किन को गायब कर देगा टमाटर का इस्तेमाल, मिलेगी निखरी स्किन

03/09/2025
Next Post
keshav maurya

भाजपाइयों ने केशव मौर्य का मनाया 52वां जन्मदिन, दीर्घजीवी होने की करी कामना

यह भी पढ़ें

AK Sharma

ओवरलोड परिवर्तको की क्षमता वृद्धि का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा: एके शर्मा

06/06/2025
कोरोना वैक्सीन corona vaccine

कोरोना वैक्सीन का ट्रायल अंतिम चरण में, भारत की जनता जल्द मिल सकता है टीका: रणदीप गुलेरिया

03/12/2020
neet result new

Madhya Pradesh: आईटीआई में दाखिला लेने का आखिरी मौका आज, जल्दी भरें फॉर्म

10/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version