• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गर्भवती व दिव्यांग कर्मचारियों को दी जाए ‘वर्क फ्रॉम होम’ की सुविधा : योगी

Writer D by Writer D
07/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में 28,076 नए पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। वहीं, 3,117 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। वर्तमान में 2,54,118 कुल एक्टिव केस हैं। इनमें 1,98,857 लोग होम आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। 2,41,403 कोविड टेस्ट किए गए हैं। यह जानकारी शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपर मुख्य सचिव, सूचना नवनीत सहगल ने दी।

11 और जिलों में 18-44 साल की आयु वालों के लिए टीकाकरण

उन्होंने बताया कि 10 मई से 11 और जिलों में 18-44 साल की आयु वालों के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारंभ होगा। मौजूदा समय प्रदेश के सात जिलों में इस आयु वर्ग के लोगों को टीकाकरण किया जा रहा है। कुल मिलाकर 18 जिलों में टीकाकरण होगा। सम्बंधित प्रभारी मंत्री या स्थानीय जनप्रतिनिधि किसी न किसी टीकाकरण केंद्र पर उपस्थित रहेंगे।

एक तिहाई से अधिक कर्मचारी न रहें उपस्थित

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिया है कि सभी सरकारी एवं निजी कार्यालयों में बीमार, दिव्यांग कर्मचारी और गर्भवती महिला कर्मचारियों को ‘वर्क फ्रॉम होम’ की सुविधा दी जाए। इन्हें कार्यालय आने की कोई अनिवार्यता नहीं है। इसी प्रकार, सभी सरकारी कार्यालयों में 50% कार्मिक क्षमता से ही कार्य लिया जाए। एक समय में एक तिहाई से अधिक कर्मचारी कतई उपस्थित न रहें। इस व्यवस्था को तत्काल प्रभावी बनाया जाए।

80 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन जमशेदपुर से लखनऊ के लिए रवाना

कल आ जायेगा जामनगर से 80 टन ऑक्सीजन

ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कल तक जामनगर (गुजरात) से 80 टन ऑक्सीजन प्रदेश में और आ जायेगा। दो ऑक्सीजन एक्सप्रेस आज रात्रि तक और आ रही हैं। एसीएस होम स्तर से सभी जिलों की जरूरत को देखते हुए एक विस्तृत कार्य योजना तैयार की जाए। ऑक्सीजन वेस्टेज को न्यून्तम रखने और आपूर्ति बढ़ाने के लिये सभी जरूरी प्रयास किए जाएं।

अस्पतालों पर नजर रखें डीएम व सीएमओ

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न जनपदों में कुछ निजी अस्पतालों द्वारा बेड, ऑक्सीजन आदि का कृत्रिम अभाव पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ निजी अस्पतालों में शासन द्वारा तय शुल्क दर से कई गुना अधिक की वसूली करने की घटनाओं की जानकारी मिली है। यह उचित नहीं है। इस प्रकार की गतिविधियां आपराधिक हैं। कुछ जिलों में इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। सभी डीएम व सीएमओ ऐसे अस्पतालों पर नजर रखें और सख्ती के साथ यथोचित कार्रवाई करें।

Tags: cm yogiup government newsup newsYogi GovernmentYogi News
Previous Post

80 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन जमशेदपुर से लखनऊ के लिए रवाना

Next Post

यूपी में 5183 टीमों ने 200049 स्थानों पर किया सैनिटाइजेशन : टंडन

Writer D

Writer D

Related Posts

Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
NEET re-exam OMR sheet released
Main Slider

NEET री-एग्जाम की OMR शीट जारी, जानें कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

13/07/2026
Rajnath-Gadkari inaugurated the Lucknow-Kanpur Expressway
उत्तर प्रदेश

राजनाथ-गडकरी ने किया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

13/07/2026
Next Post
Ashutosh Tandon

यूपी में 5183 टीमों ने 200049 स्थानों पर किया सैनिटाइजेशन : टंडन

यह भी पढ़ें

Firing

नवनिर्वाचित प्रधान ने पूर्व प्रधान के घर में घुसकर की फायरिंग, एक की मौत

05/05/2021

माफिया डॉन पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने किया सरेंडर, अजीत हत्याकांड में 25 हजार का था इनाम

05/03/2021
soyabean oil

सीपीओ में सुधार के अलावा सरसों, मूंगफली, सोयाबीन तेलों पर भाव स्थिर

13/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version