• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हवाला का पैसा वसूलने पहुंचा नाइजीरियाई नागरिक हिरासत में

Writer D by Writer D
27/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बरेली
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली जिले में कथित तौर पर हवाला के जरिए भेजे गए रुपए वसूलने पहुंचे एक नाइजीरियाई नागरिक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वह बिना पासपोर्ट और वीजा के भारत में रह रहा था।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को फरीदपुर कस्बे के भूरे खां की गौंटिया मोहल्ले के निवासी मेहंदी हसन के घर पर हवाला के जरिए भेजी गई रकम लेने गए नाइजीरियाई नागरिक रॉबर्ट को घर की महिलाओं ने पकड़ लिया। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रॉबर्ट से वीजा और पासपोर्ट तलब किया तो वह नहीं दिखा सका। इस पर उसे हिरासत में ले लिया गया।

अग्रवाल के मुताबिक दिल्ली से बरेली पहुंचे नाइजीरिया के नागरिक रॉबर्ट ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि उसने बरेली जिले के फरीदपुर कस्बे के भूरे खां की गौंटिया मोहल्ले के निवासी मेहंदी हसन और उसके बेटे अरबाज समेत चार लोगों के बैंक खाते में करीब 80 लाख रुपये जमा कराए थे, मगर इन लोगों की नीयत में खोट आ गई और उन्होंने उसके रुपए हड़प लिए।

रॉबर्ट के मुताबिक कई बार मांगने पर जब रुपए वापस नहीं किए गए तो वह फरीदपुर चला आया और मेहंदी हसन तथा अन्य के घर पहुंचा तो वे वहां नहीं मिले। उल्टे उनके परिवार की महिलाओं ने उसे ही घेर लिया और हंगामा करके पुलिस के हवाले कर दिया।

अग्रवाल ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह मामला हवाला से जुड़ा होने की बात सामने आई है और पकड़े गए नाइजीरियाई नागरिक ने जिन लोगों के खातों में वह रकम भेजी है , वह भी उसके गैंग के ही सदस्य हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

Tags: barelly newscrime newsNigerian citizen detained
Previous Post

हत्या मामले में महिला समेत चार हत्यारोपियों को आजीवन कारावास की सजा

Next Post

नाबालिग से निकाह करने के जुर्म में आरोपी को 14 साल की कैद की सजा

Writer D

Writer D

Related Posts

Sunscreen
Main Slider

सही सनस्क्रीन का चुनाव कैसे करें, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Next Post
punishment

नाबालिग से निकाह करने के जुर्म में आरोपी को 14 साल की कैद की सजा

यह भी पढ़ें

JEE Main

JEE Main 2026 सत्र-1 का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

17/01/2026
Phulera Dooj

कब मनाया जाएगा फुलेरा दूज पर्व? जानिए सही तिथि और पूजन नियम

01/03/2024
जीतन राम मांझी Jitan Ram Manjhi

जीतन राम मांझी का दावा- पहले फेज में NDA 50 सीटों के आसपास जीतेगा

28/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version