• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तूफान ‘ताउते’ के कारण कोविड केन्द्रों के संचालन में बाधा न आये: कैबिनेट सचिव

Writer D by Writer D
16/05/2021
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Tauktae

Tauktae

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कैबिनेट सचिव राजीव गाबा ने अधिकारियों से चक्रवाती तूफान ताउते के मद्देनजर तमाम एहितायती और जरूरी उपाय करने को कहा है जिससे कि प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द जनजीवन सामान्य बनाया जा सके और वहां स्थित कोविड देखभाल केन्द्रों के संचालन में किसी तरह की बाधा न आये।

श्री गाबा ने रविवार को वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता की और अरब सागर में चक्रवाती तूफान ताउते के मद्देनजर स्थिति की समीक्षा की।

बैठक में गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा , कर्नाटक , केरल और तमिलनाडु के मुख्य सचिवों के अलावा के केन्द्र शासित प्रदेशों लक्षद्वीप और दादरा नगर हवेली और दमन व दीव के प्रशासकों के सलाहकारों तथा विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों ने हिस्सा लिया।

‘तौकते’ का कहर: गोवा में तेज हवाओं के साथ बारिश, कर्नाटक में चार की मौत

श्री गाबा ने केन्द्रीय और राज्य एजेन्सियों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जोर देकर कहा कि प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को निकालने के लिए सभी उपाय किये जाने चाहिए जिससे कि जान माल का नुकसान न हो। बिजली , दूरसंचार और अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं की बहाली के लिए भी तैयारी की जानी चाहिए । उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में कोविड देखभाल केन्द्रों के संचालन में बाधा न आये और वहां ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाये जाने चाहिए। उन्होंने संबंधित एजेन्सियों से राज्य सरकारों के साथ तालमेल बनाकर काम करने को कहा।

मुख्य सचिवों ने कैबिनेट सचिव को अपने अपने राज्यों की तैयारियों से अवगत कराया और कहा कि स्थिति से निपटने के लिए खाद्यान्न , पेयजल और अन्य अनिवार्य वस्तुओं का पर्याप्त भंडार रखा गया है।

शोपियां में आतंकियों ने किया IED धमाका, सर्च ऑपरेशन जारी

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की ओर से बताया गया कि प्रभावित क्षेत्रों में 79 टीमें तैनात की गयी हैं और 22 अतिरिक्त टीमों को तैयार रहने के लिए कहा गया है। सेना , नौसेना, वायु सेना और तटरक्षक बल की बचाव और राहत टीमों को की भी तैनाती की गयी है।

Tags: cyclone TauktaeNational newsTauktae
Previous Post

शोपियां में आतंकियों ने किया IED धमाका, सर्च ऑपरेशन जारी

Next Post

सीएम योगी पहुंचे मेरठ, अधिकारियों संग करेंगे समीक्षा बैठक

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganesh Chaturthi
Main Slider

रोजाना करें इस चालीसा का पाठ, जीवन से दूर होंगी विघ्न-बाधाएं

13/09/2026
छत्तीसगढ़

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी : मुख्यमंत्री साय

12/09/2026
Main Slider

मायावती का बड़ा फैसला, आनंद के बेटे नहीं बेटी संभालेंगी BSP का मिशन

12/09/2026
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड : पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास

12/09/2026
Main Slider

ब्रिक्स व सहयोगी देशों से बढ़े यूपी के रिश्ते, ₹47,484 करोड़ का निर्यात

12/09/2026
Next Post
cm yogi

सीएम योगी पहुंचे मेरठ, अधिकारियों संग करेंगे समीक्षा बैठक

यह भी पढ़ें

एक्टर माधवन के बेटे ने किया कमाल, डेनिश ओपन में जीता सिल्वर मेडल

16/04/2022
dead body

नदी के निकट नग्न अवस्था में मिला महिला का शव

10/08/2022
AK Sharma

पीएम मोदी की मंशा लोग रोजगार मांगने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें: एके शर्मा

11/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version