• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा की नियत में खोट के चलते ही जनता महंगाई की मार से कराह रहा : अखिलेश

Writer D by Writer D
16/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भयावह हालात में गुजरते प्रदेश वासियों को राहत देने की जगह भाजपा सरकार ने अब बिजली की दरों में वृद्धि का इरादा कर लिया है।

श्री यादव ने रविवार को जारी बयान में कहा कि भयावह हालात में गुजरते प्रदेश वासियों को राहत देने की जगह भाजपा सरकार ने अब बिजली की दरों में वृृद्धि का भी इरादा कर लिया है। बड़ी कंपनियों की समर्थक भाजपा सरकार को गरीब की नहीं अमीरों की तिजोरियां भरने की ज्यादा चिंता रहती है। इसलिए पावर कारपोरेशन और राज्य सरकार ने सभी श्रेणी के विद्युत उपभोक्ताओं पर रेगुलेटरी सरचार्ज लगाने को कहा है। इससे बिजली 12 प्रतिशत तक महंगी हो जाएगी।

भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं किया, समाजवादी सरकार के काम भी रोक दिए पर जनता पर बोझ लादने में उसे लोकलाज नहीं है।

यूपी में एक दिन में 24,837 मरीज हुए कोरोनामुक्त : अमित मोहन

उन्होने कहा कि पंचायत चुनावों में सपा के मुकाबले पिछड़ जाने से खिसियायी और बिलबिलायी भाजपा सरकार जनता से बदला लेने के लिए आपदा में आपदा खड़ी करने के फार्मूले पर उतर आई है। भाजपा की नीति और नीयत में खोट के चलते ही देश-प्रदेश मंहगाई की मार से कराह रहा है, किसान बेहाल है, नौजवान बेकारी का शिकार है और इस सबसे संवेदनशून्य भाजपा सरकार ने केवल अपना घर भरने और सत्ता सुख के संसाधन जुटाने में ही चार साल बिता दिए हैं और आज भी वह इसी एजेंडा पर काम कर रही है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार की कुनीतियों के चलते प्रदेश की अर्थ-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। उद्योग धंधे और व्यापार ठप्प है। श्रमिक बेरोजगारी में नमक-रोटी भी नहीं जुटा पा रहे है। पेट्रोल-डीजल के दामो में लगातार होने वाली बढ़ोत्तरी से परिवहन मंहगा होने के साथ खाद्य पदार्थो का भी बाजार में अभाव हो रहा है।

उन्होने कहा कि भाजपा सरकार ने पहले ही आपदा को अवसर में बदलने का जो मंत्र पूंजी घरानों को दिया है उसका अनुसरण भाजपा सरकारें भी कर रही है। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने चार वर्ष में विकास की जगह सिर्फ समाजवादी सरकार के कामों पर अपने नाम का ठप्पा लगाने का ही काम किया है।

लखनऊ में सभी एंबुलेंसों पर चिपकायी गई किराया सूची

हर मोर्चे पर उसकी विफलता से जनता में भारी रोष है। भाजपा नेतृत्व को भी मालूम है कि पश्चिम बंगाल की कहानी उसके साथ यूपी में भी दुहराई जाएगी, इससे वह अब प्रदेशवासियों को हर तरह से परेशान करने और मंहगाई की मार से उसकी कमर तोड़ देने का कोई अवसर कोरोना संकट से अपनी जिंदगी बचाने की जद्दोजहद से जूझ रहे लोगों को नहीं देना चाहेगी। भाजपा सरकार का यह डरावना चेहरा जनता के सामने आ चुका है जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी।

Tags: akhilesh yadavup news
Previous Post

जियो की बराबरी करने निकला एयरटेल, फ्री दे रहा ये सुविधाएं

Next Post

Realme 7i को मिले है कई नए फीचर्स, ऐंड्रॉयड 11 पर है बेस्ड

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

विधानभवन के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाया

07/04/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष की माला धारण करने के बाद इन नियमों का जरूर रखें ध्‍यान

07/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर न खरीदें ये सामान, हो जाएगा अनर्थ

07/04/2026
Mango peel pickle
Main Slider

आम खाने के छिलके से बनाएं टेस्टी आचार, देखें ये यूनीक रेसिपी

07/04/2026
फैशन/शैली

गर्मियों में इस तरह लगाएं कुलनेस के साथ स्टाइल का तड़का

07/04/2026
Next Post
Many new features received in Realme 7i, based on Android 11

Realme 7i को मिले है कई नए फीचर्स, ऐंड्रॉयड 11 पर है बेस्ड

यह भी पढ़ें

भारत का चौथा पदक पक्का, पहलवान रवि दहिया ने फाइनल में बनाई जगह

04/08/2021
AirAsia

राज्यपाल को लिए बिना ही उड़ गई AirAsia की फ्लाइट, नोटिस जारी

28/07/2023
murder

शराब पिलाकर पत्नी ने गला दबाकर पति की कर दी हत्या, प्रेमी समेत गिरफ्तार

25/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version