• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कारागारों में जेल वार्डर के रिक्त पदों पर पीएसी आरक्षियों को तत्काल तैनात करने के निर्देश

Desk by Desk
07/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कारावासों की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं चुस्त-दुरूस्त बनाये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में निर्माणाधीन कारागारों के निर्माण कार्यो में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ-साथ उन्हे प्राथमिकता के आधार पर समय से पूर्ण कराये जाने के भी निर्देश दिये हैं।

अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में गृह विभाग के सभागार में कारागार विभाग के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक में कारागार विभाग के कार्यो की विस्तृत एवं गहन समीक्षा की गई। बैठक मे निर्देश दिये गये कि जिन कारागारों का निर्माण कार्य 80 प्रतिशत से अधिक हो चुका है, उन्हें पूर्ण कराते हुये अभियान चला कर टेक ओवर का कार्य आगामी दो माह में अवश्य पूर्ण कर लिया जाये। उल्लेखनीय है कि कारागारों की सुरक्षा-व्यवस्था को और अधिक चुस्त दुरूस्त व सुदृढ करने हेतु कारागार विभाग के अन्तर्गत कुल 168 निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, जानें पूरा मामला

कारागार विभाग की सुरक्षा-व्यवस्था को और अधिक चुस्त दुरूस्त बनाये जाने हेतु प्रदेश की कारागारों में जेल वार्डर के रिक्त पदों के सापेक्ष पीएसी के 823 आरक्षियों को 2 वर्ष की प्रतिनियुक्ति पर कारागार विभाग में तत्काल तैनात किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। मैरिट बेस आनलाइन स्थानान्तरण सिस्टम प्रणाली के तहत किये जाने वाली कार्यवाही को भी 15 दिन में पूर्ण किये जाने के निर्देश बैठक में दिये गये हैं।

नवनिर्मित कारागारों के लिए जरूरी पदों के सृजन की कार्यवाही को भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये गये हैं। बैठक में जानकारी दी गयी कि भारत सरकार द्वारा प्रदेश की कारागारों में बाॅडी वार्म कैमरे लगाये जाने हेतु 80 लाख रूपये की धनराशि दी गयी है, जिसका शत्-प्रतिशत समय से उपयोग किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

बदायूं की घटना निर्भया कांड से भी अधिक भयानक है : आराधना मिश्रा

बैठक में कारागारों के उच्चीकरण व नवीनीकरण, जलापूर्ति की बेहतर व्यवस्था तथा स्वच्छता सुनिश्चित करने संबंधी जरूरी बिन्दुओ पर गहन चर्चा की गयी। पाकशालाओं का आधुनिकीकरण कराने के लिए उपकरणों की खरीद हेतु भी विचार विमर्श कर जरूरी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये है।

Tags: up newsup news in hindiup prisonvacant posts of jail warders in prisons
Previous Post

कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, जानें पूरा मामला

Next Post

अपहृत युवती के साथ गैंगरेप का वीडियो वायरल, छह दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं

Desk

Desk

Related Posts

Case registered against SP MLA's uncle for offering Namaz at Circuit House.
उत्तर प्रदेश

सपा विधायक के चाचा पर FIR, सर्किट हाउस में रास्ते पर नमाज पढ़ने का आरोप

05/09/2026
Saharanpur mosque demolition political reaction
उत्तर प्रदेश

कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर, अखिलेश ने की सौहार्द की अपील; इमरान मसूद ने बताया ‘काला दिन’

05/09/2026
Voter Lists
Main Slider

जिला योजना समिति चुनाव की मतदाता सूची का कार्यक्रम जारी

05/09/2026
Vinod Tawde
Main Slider

भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े पहुँचे लखनऊ

05/09/2026
Three friends died in a road accident
उत्तर प्रदेश

सड़क हादसे में तीन दाेस्ताें की माैत, CM योगी ने दुख जताया

05/09/2026
Next Post
Mandal chief of BJP gang raped

अपहृत युवती के साथ गैंगरेप का वीडियो वायरल, छह दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं

यह भी पढ़ें

सावन के अंतिम सोमवार को शिवभक्तों पर हमला, कई लोग घायल

17/08/2021
योग गुरु बाबा रामदेव Yoga guru Baba Ramdev

योग गुरु बाबा रामदेव हाथी पर योगा करते समय गिरे , वीडियो वायरल

13/10/2020
CM Yogi

पीआरडी जवानों पर मंगलवार को उपहारों की बारिश करेंगे सीएम योगी

17/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version