• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सावन के अंतिम सोमवार को शिवभक्तों पर हमला, कई लोग घायल

Writer D by Writer D
17/08/2021
in Main Slider, क्राइम, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रावण माह के अंतिम सोमवार को बोल बम शिव व्रतधारियों पर हुए हमले में कई शिवभक्त घायल हो गए। तनाव भड़कने पर स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को पहले लाठीचार्ज और फिर हवाई फायरिंग करनी पड़ी। घटना हैलकांदी जिला शहर के बाहरी इलाके शिरीषपुर चाय बागान इलाके के बाजार में बीती शाम लगभग सात बजे हुई।

घटना के संबंध में शिरीषपुर से मिली जानकारी के अनुसार श्रावण माह का अंतिम सोमवार था। चाय श्रमिक पारंपरिक रूप से श्रावण माह में हर साल ‘बोल-बम’ व्रत मनाते हैं। इस साल भी पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। श्रावण माह के अंतिम सोमवार को शिरीषपुर चाय बागान के पास लेंगटीबाबा स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालु दिन भर पूजा-अर्चना करते रहे। यह दुर्घटना शाम सात बजे के आसपास हुई। घटना ने सांप्रदायिक रूप ले लिया।

सूत्रों ने बताया है कि शिरीषपुर चाय बागान इलाके में एक वृद्ध की पिटाई को लेकर बीती रात शिरीषपुर बाजार में दो समुदाय के दो युवकों में मारपीट हो गई। मारपीट की घटना ने सांप्रदायिक रूप ले लिया। कुछ ही समय में मारपीट की खबर पूरे इलाके में फैल गई। कुछ आक्रोशित लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर मौके पर पहुंच गए। दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गयी। हालात नियंत्रण से बाहर हो गया।

इस बीच सूचना मिलने के बाद हैलाकांदी से पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों के साथ अपर पुलिस अधीक्षक सुमन चक्रवर्ती मौके पर पहुंचे। हैलाकांदी सदर थाने के थानाध्यक्ष भी भारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पहले लाठीचार्ज का सहारा लिया। बाद में हवाई फायरिंग भी की। पुलिस के लाठीचार्ज के दौरान कई लोग घायल हो गए।

पाक की ‘नापाक’ करतूत, लाहौर में तोड़ी महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति

सूत्रों ने बताया, घायलों में ज्यादातर व्रतधारी हैं। हालांकि, रात 10 बजे मिली खबरों में कहा गया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। बावजूद पूरे इलाके में तनाव कायम है। शिरीषपुर इलाके में ऐहतियातन भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

रात साढ़े दस बजे संपर्क किए जाने पर हैलाकांदी अपर पुलिस अधीक्षक सुमन चक्रवर्ती ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। हालांकि, तनाव बना हुआ है। उन्होंने कहा कि शिरीषपुर की घटना पूरी तरह नियंत्रण में है। पूरे इलाके में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने लोगों से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

Tags: assam newsassam voilenceNational news
Previous Post

अर्थव्यवस्था को 10 खरब डॉलर तक पहुंचाने को योगी सरकार 45 करोड़ में रखेगी कंसल्टेंट

Next Post

PM  मोदी ने पैरालिंपिक में हिस्सा ले रहे एथलीटों से बातचीत कर बढ़ाया हौसला, दी शुभकामनाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
Main Slider

CM धामी का ऐलान, PRD जवानों को मिलेगी बढ़ी हुई आर्थिक सौगात

31/10/2026
उत्तराखंड

सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी

31/10/2026
Main Slider

पंजाब चुनाव के लिए AAP का पहला दांव, भगवंत मान फिर धुरी से आजमाएंगे किस्मत

31/10/2026
Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
Next Post

PM  मोदी ने पैरालिंपिक में हिस्सा ले रहे एथलीटों से बातचीत कर बढ़ाया हौसला, दी शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें

UP DELED

डीएलएड के दूसरे व चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी अक्टूबर में

10/09/2020
Patanjali

बाबा रामदेव की बढ़ी मुश्किलें, IMA ने पुलिस थाने में दर्ज कराई शिकायत

27/05/2021
AAP

निगम में ‘आप’ की सरकार बनते ही सफाई कर्मचारियों को समय पर मिली तनख्वाह

04/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version