Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस रिसाव से मचा हड़कंप, दमकल की सूझबूझ से हादसा टला

कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस के सिलिंडर का वाल्व ढीला होने से गैस का रिसाव होने लगा। इससे मौके पर हड़कंप मच गया।

फतेहपुर पुलिस और दमकल टीम ने आक्सीजन मास्क के साथ रेस्क्यू कर रिसाव को बंद किया गया। मौके से सभी मजदूर बाहर निकल आए जिसकी वजह से कोई हताहत नहीं हुआ। कोई बड़ा हादसा होने से बच गया।

फतेहपुर कोतवाली के भैसुरिया गांव में लखनऊ के अपूर्व का कोल्ड स्टोर स्थित है। बुधवार करीब 12 बजे कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस के सिलिंडर का वाल्व ढीला होने अचानक अमोनिया गैस का रिसाव हाेने लगा।

सीएम योगी के कोरोना प्रबंधन से पीएम मोदी ने जताया संतोष, कही ये बात

जानकारी होने पर काम कर रहे मजदूर घबराकर बाहर भागे। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर संजय मौर्य टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल टीम को बुलाया। गैस रिसाव के दृष्टिगत आक्सीजन मास्क लगाकर अंदर गए पुलिसकर्मियों ने रिसाव को रोका।

इस दौरान वहां बिना मास्क के मौजूद मजदूरों को कोतवाल कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया और उन्हें मास्क पहनाया गया। यह मास्क अमोनिया गैस के दुष्प्रभाव से भी बचाता है। कोतवाल ने बताया कि समय रहते रिसाव को ठीक कर दिया गया, कोई हताहत नहीं हुआ है।

Related Articles

Back to top button