• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऑक्सीजन उपलब्धता के मामले में आत्मनिर्भर हो रहा यूपी

Writer D by Writer D
22/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
oxygen plants

oxygen plants

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश ऑक्सीजन की उपलब्धता के मामले में जल्द ही आत्मनिर्भर हो जाएगा और दूसरे राज्यों से ऑक्सीजन मंगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश में युद्ध स्तर पर 485 ऑक्सीजन प्लांट में से 290 ऑक्सीजन प्लांट पर काम चल रहा है जबकि 167 के प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निजी मेडिकल कॉलेजों में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाने के निर्देश दिए हैं। ऐसे निजी मेडिकल कॉलेज जिन्हें सरकार की ओर से टेकओवर किया गया है, उनमें अगर ऑक्सीजन प्लांट नहीं है, तो सरकार की ओर से ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा और इसकी प्रतिपूर्ति निजी मेडिकल कॉलेजों को दी जाने वाली धनराशि से की जाएगी।

उन्होने बताया कि प्रदेश में ऑक्सीजन आडिट और साफ्टवेयर आधारित ट्रैकिंग के बेहतर परिणाम मिल रहे हैं। मौजूदा समय में सभी जिलों में पर्याप्त बैकअप है। मेडिकल कॉलेजों में भी ढाई दिन तक का ऑक्सीजन स्टोर है, पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 753 एमटी ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई है। होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को भी ऑक्सीजन दिया जा रहा है।

’अरे अखिलेश! आंखे खोलो, उप्र में लग रही फ्री वैक्सीन : सिद्धार्थ नाथ सिंह

सूत्रों ने बताया कि प्रदेश में 25 ऑक्सीजन प्लांट कार्य कर रहे हैं। पीएम केयर फंड से कुल 188 नए ऑक्सीजन प्लांट लगने हैं, जिसमें से पांच लग गए हैं और 16 पर काम चल रहा है। इसके अलावा 167 प्लांट के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। राज्य सरकार की ओर से 27, चीनी मिलों और आबकारी विभाग की ओर से 79, बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से 10, सांसद निधि से छह और विधायक निधि से 37, स्टेट डिजास्टर रीलिफ फंड (एसडीआरएफ) से 25 और पाथ की ओर से दो ऑक्सीजन प्लांट लग रहे हैं। इसके अलावा सीएसआर फंड से 59 प्लांट लग रहे हैं, जिसमें तीन लग चुके हैं। सांसद निधि से दो, विधायक निधि से 20, एसडीआरएफ से पांच ऑक्सीजन प्लांट जल्द स्वीकृत होने की उम्मीद है।

‘मेरी लाइन्स, कोरोना मुक्त लाइन्स’ अभियान का DGP एचसी अवस्थी ने किया शुभारम्भ

प्रदेश के 10 अस्पतालों में लखनऊ के अवन्तीबाई, महिला चिकित्सालय और आरएसएम हास्पिटल-साढ़ामऊ, गौतमबुद्धनगर के 300 बेडेड कोविड हास्पिटल, कानपुरनगर के मान्यवर कांशीराम ट्रामा सेंटर, अमेठी के डीसीएच गौरीगंज, बिजनौर, देवरिया और इटावा के जिला चिकित्सालय, मथुरा के कम्बाइंड हास्पिटल वृन्दावन और पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है।

Tags: oxygen plantsup news
Previous Post

लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, रूपया मांगने पर दंपत्ति को पीटा

Next Post

यूपी की जनता अब भाजपा को हटाने के इंतजार में : अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Main Slider

देव दीपावली-2026: दीपों की आभा से जगमगाएगी वाराणसी, पर्यटकों को मिलेगा ‘दिव्य काशी अनुभव’

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस बनी संकटमोचक, 4 हजार से ज्यादा लोगों की बचाई जान

21/10/2026
Business

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने दी सफाई

21/10/2026
Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
Next Post
akhilesh yadav

यूपी की जनता अब भाजपा को हटाने के इंतजार में : अखिलेश

यह भी पढ़ें

टेस्ट बदलने के लिए आज बनाए जायकेदार थेपला, नाश्ते का बढ़ जाएगा स्वाद

27/01/2022
Mayawati

बुलडोजर कार्रवाई पर मायावती ने दी प्रतिकृया, बोलीं- हमने दिया कानून द्वारा कानून का राज

03/09/2024
CM Yogi

हम सिर्फ राम को ही नहीं लाए, सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों का राम नाम सत्य भी कर देते हैं: योगी

05/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version