• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बृजेश पाठक ने गरीबों को मुफ्त भोजन के लिए शुरू किया अटल भोजनालय

Writer D by Writer D
22/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना काल में किसी भी गरीब या निराश्रितों को अब भोजन के लिए कहीं नहीं भटकना होगा। कोरोना संकट काल में जरूरतमंदों को अब मुफ्त और भरपेट भोजन मिलेगा।

प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को गरीबों के भोजनालय की शुरुआत गांधी कला भवन में की। अटल बिहारी बाजपेई फाउंडेशन द्वारा संचालित इस भोजनालय के जरिये राजधानी में सुबह से शाम तक हजारों लोगों को मुफ्त भोजन कराया जाएगा।

कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहे प्रदेश में इस भोजनालय की शुरुआत को गरीबों के लिए बड़ा सहारा माना जा रहा है। भोजनालय शुरू होने से सबसे ज्‍यादा मदद दिहाड़ी मजदूर, श्रमिक, रिक्‍शा चालक, रेहड़ी, ठेला, खोमचा लगाने वालों के साथ टैक्‍सी ड्राइवरों और दैनिक रोजगार करने वालों की होगी।

विवाह बंधन में बंधे डिप्टी CM केशव मौर्य के बेटे, कई प्रमुख नेता हुए शामिल

भोजनालय का शुभारंभ करते हुए प्रदेश के कानून मंत्री और अटल बिहारी बाजपेई फाउंडेशन के अध्‍यक्ष ब्रजेश पाठक ने कहा कि हम सब का लक्ष्‍य इस मुश्किल वक्‍त में लोगों की अधिक से अधिक मदद करना है। अटल भोजनालय के माध्‍यम से रोजाना सुबह से शाम तक लोगों को ताजा और पौष्टिक भोजन उपलब्‍ध कराया जाएगा। भोजनालय की व्‍यवस्‍था फाउंडेशन की तरफ से संचालित की जाएगी। भोजन पूरी तरह मुफ्त होगा।

भोजनालय में स्‍वच्‍छता के साथ ही कोरोना प्रोटोकाल का भी पूरा ध्‍यान रखा जा रहा है। केंद्र और राज्‍य सरकार द्वारा पहले ही लगातार गांव,गरीब और मजदूरों के हित में काम किए जा रहे हैं।

बदायूं सड़क हादसे में मां-बेटे समेत चार की मौत, CM योगी ने जताया दुख

गौरतलब है कि कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने सबसे पहले अपनी विधायक निधि कोरोना के इलाज के लिए देने का ऐलान किया था। राजधानी में गरीबों के सबसे बड़े भोजनालय की शुरुआत को भी जन सेवा की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Tags: atal bhojnalayLucknow News
Previous Post

विवाह बंधन में बंधे डिप्टी CM केशव मौर्य के बेटे, कई प्रमुख नेता हुए शामिल

Next Post

बाल गृह में 18 साल से कम उम्र के 22 बाल बंदी कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Wedding Lehenga
Main Slider

पुराने लहंगे को करें रीयूज, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ

01/07/2026
Cumin
Main Slider

कहीं आपकी रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

01/07/2026
White Hair
Main Slider

सफ़ेद बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

01/07/2026
Education
उत्तर प्रदेश

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में उप्र, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

30/06/2026
Sugarcane Farmers
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ रुपये का भुगतान

30/06/2026
Next Post
baal grah

बाल गृह में 18 साल से कम उम्र के 22 बाल बंदी कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

Suicide

फ्लाईओवर से छलांग लगाकर डेंगू पीड़ित ने की आत्महत्या

31/10/2021

मैं अपने शहर से नामांकन करूंगा : सीएम योगी

04/02/2022
Atiq Ahmed, Ashraf

अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या, हमलावर गिरफ्तार

15/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version