• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में बैकफुट पर आया कोरोना ​महामारी, योगी का ट्रिपल-टी फार्मूला भारी

Writer D by Writer D
22/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में दिन-प्रतिदिन कोरोना का केस रसातल में जा रहा है। योगी सरकार का दावा है कि प्रदेश में कोरोना बैकफुट पर आ गया है और उनका ​ट्रिपल-टी फार्मूला ट्रेस, टेस्‍ट व ट्रीट महामारी पर भारी साबित हो रहा है। टीम-09 के साथ शनिवार को बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया कि बीते 24 घंटे में 6 हजार 46 केस मिले हैं। वहीं, ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या 17 हजार 540 है।

शनिवार को सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि दुनिया की सबसे खतरनाक महामारी प्रदेश में बैकफुट पर है। देश के कई राज्‍यों में कोहराम मचा रहे कोरोना का दांव ट्रिपल टी फार्मूले के सामने फेल हो गया। पिछले 21 दिन में कोरोना मामलों में 2.15 लाख की कमी इसकी गवाही दे रही है।

उन्होंने कहा कि देश का सबसे बड़ा और सबसे अधिक जनसंख्‍या वाला राज्‍य होने के बावजूद कोरोना के सबसे कम केस वाले प्रदेशों की सूची में है। उन्होंने दावा किया कि यहां एक दिन में सबसे ज्यादा 3.07 लाख टेस्ट किया गया।

CM योगी कल करेंगे बांदा का आकस्मिक दौरा, जानिए पूरा कार्यक्रम

उन्होंने कहा कि निगरानी समितियों के 4 लाख सदस्‍यों के जरिये गांवों में कोरोना को घर-घर ट्रेस कर 31 मार्च से 22 मई तक लगभग 75 लाख कोविड टेस्‍ट किए। 31 मार्च से 18 मई के बीच प्रदेश में कुल 1 करोड़ 7 लाख 26 हजार 406 कोविड टेस्‍ट किए गए।

प्रवक्ता ने कहा कि शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में आक्रामक टेस्टिंग की रणनीति को अंजाम देने के लिए राज्‍य सरकार ने लैबों की क्षमता में वृद्धि की है। इसके तहत प्रदेश की लैबों में कुल 51 नयी आरटीपीसीआर मशीनें, 35 सेमी आटोमेटिक डीएनए एक्स्ट्रैक्टर और 503 अतिरिक्त लोगों को लगाया गया है।

CM योगी कल झांसी में लेंगे स्वास्थ्य सेवाओं का जायज़ा, कोविड सेंटर का करेंगे निरीक्षण

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 2 करोड़ आरटीपीसीआर टेस्ट किए जा चुके हैं। पहले 1 करोड़ टेस्ट करने में जहां लगभग 11 महीने का समय लगा था। वहीं, दूसरे 1 करोड़ टेस्ट के आंकड़े को पार करने में महज 4.5 महीने का समय लगा। इससे टेस्‍ट की क्षमता और गति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वैक्‍सीन सुरक्षा कवर देने के मामले में भी सरकार देश में सबसे आगे है। जहां मुम्बई, दिल्‍ली और तमिलनाडु समेत कई राज्‍यों में वैक्‍सीन की कमी से वैक्‍सीनेशन बंद रहा। वहीं, योगी सरकार वैक्सीनेशन लगातार तेज कर रही है।

Tags: cm yogicorona in UPup newsYogi News
Previous Post

Flipkart पर शुरू हुई Oppo Fantastic Days सेल, 25 मई तक उठाय लाभ

Next Post

Google Pixel 6 जल्द देगा दस्तक, स्मार्टफोन में है फ्लैट डिस्प्ले

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

10 दिन तक ठिकाने बदलती रही श्रद्धा दुबे, नागपुर में गिरफ्तारी के बाद लखनऊ पहुंची

22/10/2026
Main Slider

Instagram पर आईं सोनिया गांधी, पहले वीडियो में दिखी ‘Belonging’ की झलक

22/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई

22/10/2026
Business

Petrol-Diesel Price: टंकी फुल कराने से पहले चेक करें रेट, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

22/10/2026
Next Post
Google Pixel 6 will soon knock, smartphone has flat display

Google Pixel 6 जल्द देगा दस्तक, स्मार्टफोन में है फ्लैट डिस्प्ले

यह भी पढ़ें

Pranab Mukherjee

प्रणब मुखर्जी की हालत स्थिर, सेना अस्पताल ने दी स्वास्थ्य की जानकारी

16/08/2020

डबल इंजन से दौड़ा विकास, उत्तराखंड में 2 लाख करोड़ की परियोजनाएं

22/04/2026
Om Prakash Rajbhar

मोदी देश के और योगी प्रदेश के सबसे बड़े झूठे नेता है : ओमप्रकाश राजभर

04/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version