• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में टीकाकरण हमारा रक्षा कवच : योगी

Writer D by Writer D
24/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में टीकाकरण हमारा रक्षा कवच है और राज्य कर्मचारियों के टीकाकरण के लिए सभी जिलों में अलग से बूथ स्थापित कर तहसील एवं विकास खण्ड मुख्यालय स्तर पर संचालित कर रही है।

श्री योगी ने कहा कि अध्यापकों के टीकाकरण कार्य को भी आगे बढ़ाया जाए, इसके लिए प्रत्येक जिले में जिला विद्यालय निरीक्षक तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालयों को केन्द्र बिन्दु बनाकर प्रभावी कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि वैक्सीन डोज की सुचारु उपलब्धता बनाये रखने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा ग्लोबल टेण्डर जारी किया गया।

मुख्यमंत्री रविवार को यहां अपने सरकारी आवास पर वृहद कोविड टीकाकरण के सम्बन्ध में उच्चस्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार व राज्य सरकार निःशुल्क कोविड वैक्सीनेशन करा रही है। केन्द्र सरकार द्वारा 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का निःशुल्क टीकाकरण कराया जा रहा है। राज्य सरकार अपने संसाधनों से प्रदेश के 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का निःशुल्क टीकाकरण करा रही है।

यूपी में 27 जिलों में तूफान ‘यास’ का खतरा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 23 जिलो में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को टीकाकरण किया जा रहा है। आगामी एक जून से प्रदेश के सभी 75 जिलो में इस आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण प्रारम्भ हो जाएगा। उन्होंने इस सम्बन्ध में सभी व्यवस्थाओं को समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लक्षित आयुवर्गों के लिए वैक्सीन की सुचारू उपलब्धता बनाए रखी जाए। इसके लिए केन्द्र तथा दोनों टीका निर्माता कम्पनियों से लगातार संवाद कायम रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेषज्ञों द्वारा कोविड-19 की सम्भावित थर्ड वेव में बच्चों के ज्यादा प्रभावित होने की आंशका व्यक्त की जा रही है। इसके दृष्टिगत राज्य सरकार ने 12 वर्ष तक की आयु के बच्चों के अभिभावकों को वैक्सीनेट करते हुए उन्हें सुरक्षा कवच प्रदान करने का निर्णय लिया है।

CM योगी कल से दो दिवसीय मिर्जापुर दौरे पर, गांव का करेंगे निरिक्षण

उन्होंने ऐसे अभिभावकों का टीकाकरण प्राथमिकता पर किये जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके लिए प्रत्येक जिले में ‘अभिभावक स्पेशल’ बूथ स्थापित किये जाएं। ऐसे अभिभावकों से सम्पर्क कर उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया जाए। यह वैक्सीनेशन अभिभावकों के साथ-साथ इनके बच्चों की संक्रमण से सुरक्षा में उपयोगी होगा। उन्होंने इस कार्य को अभियान के रूप में संचालित किये जाने के निर्देश दिये।

श्री योगी ने कहा कि राज्य कर्मचारियों के टीकाकरण के लिए सभी जिलो में अलग से बूथ स्थापित किये जाएं। इन्हें जनपद, तहसील एवं विकास खण्ड मुख्यालय स्तर पर संचालित किया जाए। इसी प्रकार अध्यापकों के टीकाकरण कार्य को भी आगे बढ़ाया जाए। इसके लिए प्रत्येक जनपद में जिला विद्यालय निरीक्षक तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालयों को केन्द्र बिन्दु बनाकर प्रभावी कार्यवाही की जाए।

वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, तीसरी लहर से बचाव की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा अभी 03 वैक्सीन के प्रयोग की अनुमति दी गयी है। आने वाले समय में कई अन्य वैक्सीन की उपलब्धता सम्भावित है। इसकी प्रगति पर सतत नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि वैक्सीन डोज की सुचारु उपलब्धता बनाये रखने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा ग्लोबल टेण्डर जारी किया गया है। इस सम्बन्ध में यह प्रयास किया जाए कि अधिक से अधिक वैक्सीन निर्माता कम्पनियां इस कार्यवाही में प्रतिभाग करें। इसके लिए सम्बन्धित कम्पनियों के प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टीकाकरण के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक किया जाए। इस सम्बन्ध में विभिन्न प्रचार माध्यमों का उपयोग किया जाए। लक्षित आयु वर्ग के अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करने की कार्यवाही में जनप्रतिनिधिगण का सहयोग लिया जाए। जनप्रतिनिधिगण को टीकाकरण केन्द्रों का भ्रमण करने के लिए आमंत्रित किया जाए।

उन्होंने जीरो वेस्टेज के लक्ष्य के साथ वैक्सीनेशन कार्य को संचालित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि टीकाकरण की कार्यवाही में कोविड प्रोटोकाॅल का पूर्ण पालन कराया जाए। गांवों में काॅमन सर्विस सेण्टर के माध्यम से वैक्सीनेशन हेतु निःशुल्क पंजीयन की सुविधा दी गयी है। इसका व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा सकें।

Tags: cm yogiup newsYogi News
Previous Post

चाह कर भी जान ना बचा पाने पर सोनू सूद बोले खुद को..

Next Post

नरेन्द्र मोदी की भावुकता पर सवाल उठाने वालों को कंगना की खरी खोटी

Writer D

Writer D

Related Posts

Three people died in a horrific road accident
उत्तर प्रदेश

कानपुर में रफ्तार का कहर: खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, 3 ने तोड़ा दम

13/07/2026
Transfer
उत्तर प्रदेश

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 182 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

13/07/2026
Bomb Threat
Main Slider

नोएडा डीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

13/07/2026
CM Yogi did 'Janata Darshan'
Main Slider

अपराधियों के लिए यूपी में जगह नहीं, करें सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री

13/07/2026
Garlic Bread Roll
Main Slider

घर पर ही बनाए गार्लिक ब्रेड रोल, मिलेगा मार्केट जैसा स्वाद

12/07/2026
Next Post
Kangana's integrity to those who questioned Narendra Modi's sentiment

नरेन्द्र मोदी की भावुकता पर सवाल उठाने वालों को कंगना की खरी खोटी

यह भी पढ़ें

Karwa Chauth

करवा चौथ पर चंद्रोदय से बनेगा ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

24/10/2021
UP By-Election

UP By-Election: फिर एक साथ आए ‘यूपी के दो लड़के’, सपा और कांग्रेस के बीच हुआ सीटों का बंटवारा

18/10/2024
Ajay Kumar Lallu

भाजपा की नीतियां गन्ना किसान विरोधी है जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नही करेगी : लल्लू

02/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version