• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पारिवारिक विवाद में गोली मारकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी भाई फरार

Writer D by Writer D
25/05/2021
in Main Slider, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
shot

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अलीगढ़ थाना हरदुआगंज इलाके के गांव बरानदी में रविवार रात परिवारिक विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के बड़े भाई पर ही लगा है। हत्या के बाद वह  मौके से फरार हो गया। पुलिस ने रात में हत्या के आरोपित भाई की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

जानकारी के अनुसार, गांव बरानदी गांव निवासी 38 वर्षीय अजय प्रताप उर्फ पवन उर्फ जंगलिया पुत्र रंजीत सिंह की रविवार रात करीब आठ बजे गोली मारकर हत्या कर दी गयी। हत्या का आरोप उसके सगे बडे भाई पर लगा है। घटना के बाद परिजन आनन फानन घायल को लेकर रामघाट रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि घटना से पूर्व दोनों भाइयों के बीच जमकर विवाद हुआ था। उसके बाद बडा भाई तमंचा लेकर आ गया तथा छोटे भाई के सीने में गोली मार दी। दूसरा कारतूस लोड कर कर उसने  फायर करने की कोशिश की, लेकिन कारतूस मिस हो गया। गोली लगने के बाद छोटा भाई जमीन पर गिर पड़ा।

खेलते-खेलते कार में लॉक हुए मासूम, दम घुटने से मौत, दो बहनों की हालत गंभीर

हरदुआगंज  थाने के एसओ रामवकील सिंह  के मुताबिक, फरार आरोपित को दबोचने के लिए कई जगह दबिश दी गई, लेकिन फिलहाल उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।

ग्रामीणों के अनुसार,  दोनों भाइयों के बीच उनके पिता की मौत के बाद से ही खेती की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पिछले साल छोटे भाई अजय की शादी में बडे भाई ने काफी खर्च किया था। इसी रुपये के तकादे पर भी दोनों के बीच कुछ दिन पहले कहासुनी हुई थी। रविवार रात्रि घर की महिलाओं के झगड़े ने आग में घी का काम कर दिया।

डेमोक्रेसी पीपुल फाउण्डेशन से उप्र को मिला 617 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर्स का सहयोग

बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के चलते शहर के जीटी रोड स्थित एटा चुंगी पर रह रहा बडा भाई कुछ समय पहले ही पत्नी बच्चों संग गांव आकर रहने लगा। मकान के बाहरी हिस्से में छोटा रहता, जबकि अंदर के हिस्से में बडा भाई रह रहा था। घर के कूड़े को लेकर दोनों भाइयों की पत्नियों के बीच कहासुनी हो गई। यह  कुछ देर बाद झगड़े में बदल गई। दोनों भाई भी आमने सामने आ गये और इसी बीच हत्या हो गयी।

Tags: crime newsup news
Previous Post

लाखों की चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार, सात अंगूठी बरामद

Next Post

एक युवक ने दो लड़कियों को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नियुक्ति पत्र पाकर बोले चयनित शिक्षक, पारदर्शी प्रक्रिया से मिला रोजगार, CM के प्रति जताया आभार

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता, शिथिलता बरतने पर अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: केशव प्रसाद मौर्य

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

चुनाव हुआ नहीं, सपा में बंटने लगे मंत्री पद, राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में अपराधियों पर और कसेगा शिकंजा, ‘स्पेशल 32’ संभालेंगे क्राइम सीन मैनेजमेंट

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार 41,424 हजार होमगार्ड अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण के लिए खरीदेगी 10 लाख से अधिक कारतूस

22/09/2026
Next Post
Maid

एक युवक ने दो लड़कियों को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

cm yogi

शिलान्यास व लोकार्पण जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कराए जाएं : योगी

26/09/2020
AK Sharma

स्वच्छ भारत के निर्माण हेतु साफ़ सफ़ाई को अपने जीवन शैली का एक अभिन्न अंग बनाए: एके शर्मा

02/10/2023
MyGov Meri Sarkar

कल ‘MyGov मेरी सरकार’ पोर्टल को CM योगी करेंगे लॉन्च

25/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version