• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गरीबों, श्रमिकों को मिलेगा भरण-पोषण भत्ता, योगी सरकार ने जारी किया आदेश

Writer D by Writer D
26/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
गरीबों, श्रमिकों को मिलेगा भरण-पोषण भत्ता

गरीबों, श्रमिकों को मिलेगा भरण-पोषण भत्ता

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना संक्रमण के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार शहरी गरीबों को एक हजार रुपये भरण-पोषण भत्ता देने जा रही है। इनका चयन करने के लिए सरकार ने जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय समिति बना दी है।

समिति पात्रों का चिन्हीकरण कर उनका विवरण राहत आयुक्त कार्यालय की वेबसाइट पर फीड करेगी। सरकार ने नगर आयुक्तों व अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने शहर का नोडल अधिकारी बनाया है। डाटा सत्यापन के बाद इन अफसरों को प्रमाण पत्र देना होगा। इसके लिए सरकार ने 15 दिन का समय दिया है। ऐसे में 15 जून के बाद ही चयनित पात्रों को भरण पोषण भत्ता मिलने की उम्मीद है।

मझगांवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे सीएम योगी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी बना रही पात्रों की लिस्टआदेश जारी करने के साथ ही राज्‍य सरकार ने जिला स्‍तर पर पात्रों के चिन्‍हीकरण के लिए कमेटी गठित कर दी है। मुख्य सचिव के निर्देश पर जिलाधिकारी की अध्‍यक्षता में हर जिले में गठित कमेटी पात्रों की लिस्ट तैयार कर रही है।

कमेटी में सीडीओ, एडीएम, वरिष्ठ कोषाधिकारी, नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, डीएसओ, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी शामिल किये गए हैं। कमेटी पात्र लोगों का चिन्हीकरण कर रही है। इसमें ठेला, खोमचा, रेहडी, खोखा, पटरी दुकानदार, पंजीकृत श्रमिक, दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा चालक, कुली, पल्लेदार, नाविक, नाई, धोबी, मोची, हलवाई समेत रोज कमाकर खाने वालों को भत्‍ता मिलने वालों की लिस्ट में शामिल किया गया है। जीएसटी में पंजीकृत हलवाई को इस सुविधा में शामिल नहीं किया गया है।

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में फ्रंटफुट पर आए CM योगी, 40 जिलों का कर चुके दौरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक के जीवन और जीविका की सुरक्षा के लिए संकल्पित है। उन्होंने बिना देरी के इसे पूरा करने के निर्देश दिए हैं। पिछले साल कोविड काल में सरकार ने रिक्‍शा चालकों, पटरी व्यवसायियों, निर्माण श्रमिकों, अंत्योदय श्रेणी समेत 55 लाख गरीब परिवारों को एक हजार रुपये भरण-पोषण भत्ता और तीन महीने मुफ्त राशन वितरण किया था। सरकार ने गरीब परिवारों को सहारा देने के लिए 550 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

Tags: future group newsmaintenance allowanceyogi givernment
Previous Post

मझगांवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे सीएम योगी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Next Post

भगवान बुद्ध का त्यागमय जीवन मानवता के लिए प्रेरणास्रोत : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

onion-curd curry
Main Slider

अचानक आए मेहमानों के लिए बनाएं ये टेस्टी सब्जी, मिनटों में हो जाएगी तैयार

14/07/2026
Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

टैनिंग से राहत देगा चंदन, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

14/07/2026
Amrit Sarovar
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में चला सबसे बड़ा जल संरक्षण अभियान, देश के 27% अमृत सरोवर यूपी में

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Next Post
cm yogi

भगवान बुद्ध का त्यागमय जीवन मानवता के लिए प्रेरणास्रोत : योगी

यह भी पढ़ें

कर्तव्य पथ पर क्षणिक विराम हो सकता है, विश्राम नहीं : स्वतंत्र देव

20/03/2022
CM Dhami

उनसे बेहतर कोई शिक्षक नहीं… सीएम धामी ने की नितिन गडकरी की तारीफ

03/06/2025
team australia

मिशेल स्वेप्सन बोले : तो इस वजह से मिली टीम इंडिया के खिलाफ कामयाबी

09/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version