• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार का कोविड प्रबंधन बेमिसाल : राधा मोहन

Writer D by Writer D
01/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Radha Mohan

Radha Mohan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोविड-19 प्रबंधन को लेकर उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के अंदर शिकायती स्वर उभरने के कुछ दिनों बाद पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह ने महामारी के प्रबंधन की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों को बेमिसाल करार दिया है।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह ने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान योगी आदित्यनाथ सरकार के नाकाम रहने के आरोपों को गलत बताते हुए मंगलवार को पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा कि सरकार ने बेमिसाल काम किया है। भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने सबसे मुश्किल दौर में उस वक्त भी लोगों की मदद की जब दूसरी पार्टियां पृथक-वास अवधि  का लुत्फ ले रही थीं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महामारी के प्रबंधन का जायजा लेने के लिए समाज की पंक्ति में अंतिम स्थान पर खड़े व्यक्ति तक का हाल लिया, यहां तक कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी कोविड-19 प्रबंधन के मामले में उत्तरप्रदेश सरकार की तारीफ की है। सिंह ने उत्तर प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व में परिवर्तन की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि यह कुछ लोगों की  कपोल कल्पना  है।

प्रदेश में 61 ऑक्सीजन प्लांट चालू हो गए हैं, शेष पर तेजी से कार्य चल है रहा : सहगल

गौरतलब है कि ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को एक बार फिर प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाया जा सकता है और उनके स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वासपात्र सेवानिवृत्त अधिकारी और मौजूदा विधान परिषद सदस्य ए.के. शर्मा को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी. एल. संतोष के साथ लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे पर आए राधा मोहन सिंह ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट के बाद मंगलवार को उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य तथा दिनेश शर्मा से मुलाकात की। भाजपा उपाध्यक्ष ने कानून मंत्री बृजेश पाठक से भी मुलाकात की। पाठक ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान संगठन से जुड़े मुद्दों तथा वर्ष 2022 के प्रदेश विधानसभा चुनाव के बारे में विचार विमर्श हुआ, हालांकि उन्होंने विस्तार से कुछ भी बताने से मना कर दिया।

आंधी तूफान व आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर CM योगी ने जताया शोक

पाठक ने पिछले अप्रैल माह में स्वास्थ्य विभाग को एक गोपनीय पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने कोविड-19 महामारी को संभालने में विभाग की नाकामी का जिक्र किया था। कानून मंत्री के इस पत्र से सरकार को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा था क्योंकि वह लगातार यह दावा कर रही थी कि हालात पूरी तरह से नियंत्रण में हैं।

Tags: Radha Mohanup news
Previous Post

एक करोड़ की हेरोइन के साथ STF के हत्थे चढ़े दो मादक तस्कर

Next Post

केन विलियम्सन के खिलाफ सिराज ने उनको आउट करने के लिए बनाया खास प्लान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान: दयाशंकर सिंह

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी बना एक्सपोर्ट इंजन, आबकारी निर्यात नीति से खेत से विदेशी बाजार तक जुड़ी पूरी चेन

21/09/2026
Next Post
Siraj made a special plan against Kane Williamson to get him out

केन विलियम्सन के खिलाफ सिराज ने उनको आउट करने के लिए बनाया खास प्लान

यह भी पढ़ें

मांर सीमा पर हमला

म्यामांर सीमा के पास सेना पर IED और गोलियों से हमला, तीन जवान शहीद

30/07/2020
Dexter

इस वेब सीरीज को देख आफताब ने किए श्रद्धा के 35 टुकड़े, जानिए क्या है स्टोरी

17/11/2022
Waqf Board

वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनाया कोई अंतरिम आदेश, कल फिर होगी सुनवाई

16/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version