• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने शुरू किया बर्डवॉच नोट्स, देखिये कैसे करेगा काम

Desk by Desk
03/06/2021
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Twitter launches Birdwatch Notes

Twitter launches Birdwatch Notes

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने घोषणा की है कि उसने iOS, एंड्रॉयड और डेस्कटॉप प्लैटफॉर्म के लिए बर्डवॉच (Birdwatch) नोट्स शुरू किया है। इस फीचर के जरिए यूजर फेक न्यूज, भ्रामक और गलत जानकारी का पता लगा पाएंगे। इस फीचर का पायलट वर्जन इस साल जनवरी में अमेरिका के चुनिंदा यूजर्स के लिए शुरू किया गया है। कंपनी ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है कि, ”जब एंड्रॉयड या iOS पर ट्विटर पेज पर जाएंगे, तो आपको बर्डवॉच नोट्स दिखेगा। ये किसी ट्वीट पर एक कार्ड की तरह दिखेगा। फिलहाल ये फीचर सिर्फ पायलट प्रोजेक्ट का हिस्सा बने पार्टिसिपेंट्स के लिए ही उपलब्ध है।” बर्डवॉच का मकसद ट्वीट में सहायक संदर्भ (यानी ट्वीट की गई किसी जानकारी से जुड़ी जानकारी) को जोड़कर लोगों को सूचना देते रहने में मदद करना है। कंपनी का कहना है कि ये सुविधा अभी सिर्फ उन्हीं यूजर्स को मिलेगी, जो फिलहाल बर्डवॉच में हिस्सा ले रहे हैं और ज्यादा आसानी से सबसे उपयोगी नोट्स की पहचान और मूल्यांकन कर पा रहे हैं। फिलहाल ट्विटर पर क्यों नहीं जोड़े जा रहे ये नोट्स ट्विटर ने आगे कहा, इन नोटों को जानबूझकर ट्विटर से अलग रखा जा रहा है। बर्डवॉच को बनाते वक्त हमने इस बात का ध्यान रखा कि ये ऐसे रेफरेंस को जोड़ें, जिससे लोगों को सही जानकारी मिले और इससे वे हम पर विश्वास कर पाएं। कुल मिलाकर फेक न्यूज, भ्रामक और गलत जानकारी पर रोक लगाने के लिए ये प्रोग्राम शुरू किया गया है।

कैसे करता है काम?

ट्विटर में प्रोडक्ट के वाइस प्रेसीडेंट कीथ कोलमैन ने अपने ब्लॉग में लिखा कि बर्डवॉच लोगों को उन ट्वीट्स की पहचान करने की अनुमति देता है जिसे लेकर लोगों को लगता है कि ट्वीट में दी गई जानकारी गलत है। साथ ही, ये अनुमति भी देता है कि वो उस पर सही जानकारी से जुड़े संदर्भ वाले नोट्स जोड़ सकें। उन्होंने आगे लिखा कि ऐसे भरोसेमंद नोट्स जोड़ने वाले इस कदम से भ्रामक और गलत जानकारी फैलने पर तुरंत एक्शन लिया जा सकेगा।

WhatsApp के बाद अब WhatsApp बिजनेस यूजर्स के लिए आए नए फीचर्स

पायलट प्रोजेक्ट के इस पहले चरण में, जोड़े गए नोट्स अलग बर्डवॉच साइट पर ही दिखेंगे। इस साइट पर जाकर पायलट पार्टिसिपेंट अन्य पार्टिसिपेंट की ओर से जोड़ गए नोट्स को भी रेटिंग दे सकेंगे, जिससे नोट्स की विश्वसनीयता बढ़ेगी। कीथमैन ने लिखा कि हमने 100 से ज्यादा इंटरव्यू किए और इस प्रोग्राम के बारे में जानना चाहा। हमें बर्डवॉच के लिए समर्थन मिला है। लोगों ने जोड़े गए इन नोट्स पर अपना विश्वास दिखाया। लोगों ने कहा कि, नोट्स से जरूरी संदर्भ मिलते हैं और ये उस स्थिति से बेहतर है जब किसी ट्वीट पर झूठे या सच होने का लेबल लगा दिया जाता है, क्योंकि इससे उन्हें ट्वीट को समझने और उसका मूल्यांकन करने में भी मदद मिलेगी। बर्डवॉच की पारदर्शिता के लिए क्या कदम उठाए गए हैं? बर्डवॉच में जो भी डेटा होगा वो सार्वजनिक रूप से उपलब्ध होगा और उसे टीएसवी फाइलों के रूप में डाउनलोड भी किया जा सकेगा। बर्डवॉच को और बेहतर काम करने लायक बनाने के लिए एल्गोरिदम डेवलप किए गए हैं। जैसे कि किसी नोट की विश्वसनीयता कितनी है और उसको लेकर कितने लोगों ने सवाल उठाए हैं। इसके अलावा, शुरुआत में ही किसी जोड़े गए नोट को रैंकिंग के लिए उपलब्ध कराके भी इसे और बेहतर किया जा रहा है। ट्विटर के मुताबिक, उम्मीद है कि इससे जनता, एक्सपर्ट्स और रिसर्चर बर्डवॉच का विश्लेषण कर पाएंगे और उसकी खामियां भी पहचान पाएंगे। इससे भ्रामक खबरों और जानकारी पर नकेल कसी जा सकेगी।

 

Tags: 24ghante online.comBirdwatch Noteshindi newsIndia News in HindiLatest India News Updateslatest newstwitterहिंदी समाचार
Previous Post

WhatsApp के बाद अब WhatsApp बिजनेस यूजर्स के लिए आए नए फीचर्स

Next Post

Noise ने भारत में लॉन्च किया Air Buds Mini ट्रू, जानिए फीचर्स और कीमत

Desk

Desk

Related Posts

Former JPSC Chairman L. Khiangte arrested.
Main Slider

जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को CID ने किया गिरफ्तार

10/08/2026
UP Police Constable recruitment
Main Slider

UP Police Constable Recruitment: DV/PST की तारीख घोषित, 17 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

10/08/2026
CM Yogi led the Tiranga Yatra in Gorakhpur.
Main Slider

गोरखपुर में गूंजा ‘भारत माता की जय’, CM योगी बोले- तिरंगा बलिदान की पहचान

10/08/2026
JPSC-JSSC Protest
Main Slider

झारखंड में JPSC-JSSC विवाद गरमाया, बाबूलाल मरांडी समेत BJP नेता हिरासत में

10/08/2026
CM Yogi writes a letter to the people of the state regarding the Kanwar Yatra.
Main Slider

कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती, की ये खास अपील

10/08/2026
Next Post
Noise Earbuds Mini True Launched in India, Know Features and Price

Noise ने भारत में लॉन्च किया Air Buds Mini ट्रू, जानिए फीचर्स और कीमत

यह भी पढ़ें

avani lekhara

अवनी लेखरा ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई

08/06/2022
ceasefire violation rajouri

जिला राजौरी के नौशहर सेक्टर में पाक गोलाबारी में सेना का हवलदार शहीद

21/11/2020
PM Modi

पीएम ने 8 अफसरों से समझी स्वच्छ, डिजिटल, स्वस्थ और सुरक्षित महाकुम्भ की बारीकियां

13/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version