• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Black Fungus के इलाज में ‘इसावुकोनाजोल व पोसकोनाजोल’ दवा कारगर, SGPGI ने लगाई मुहर

Writer D by Writer D
05/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
black fungus

black fungus

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ब्‍लैक फंगस रोगियों के इलाज में इसावुकोनाजोल व पोसकोनाजोल दवाओं को एसजीपीजीआई के डॉक्टरों ने कारगर पाया है। डॉक्टरों के मुहर लगाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को इन दवाओं की उपलब्धता के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ब्लैक फंगस के मरीजों के समुचित इलाज के लिए सभी प्रबन्ध प्रदेश में किए गए हैं। बीमारी को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने तेजी से कदम आगे बढ़ाते हुए विशेष डॉक्‍टरों की टीम जमीनी स्‍तर पर ब्लैक फंगस को नियंत्रित कर रही है।

बता दें कि प्रदेश में ब्‍लैक फंगस रोगियों की पहचान, इलाज और बेहतर सुविधाओं के लिए एसजीपीजीआई के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम बनाई गई है। एसजीपीजीआई के निदेशक डॉ आरके धीमान ने बताया कि प्रदेश में ब्‍लैक फंगस के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है।

उन्‍होंने बताया कि सधी रणनीति, केस हिस्‍ट्री के चलते शुरूआती दिनों में ब्‍लैक फंगस का पता चलने से ब्‍लैक फंगस के मरीज दवाओं से संक्रमण मुक्‍त हो रहे हैं। एक तिहाई मरीजों को ही सिर्फ सर्जरी की जरूरत पड़ रही है।

गहन अध्‍ययन के बाद दो अन्‍य दवाओं पर लगाई डॉक्‍टरों ने मुहर

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के साथ ब्‍लैक फंगस पर काबू पाने के लिए एसजीपीजीआई के विशेष डॉक्‍टरों की टीम ने गहन अध्‍ययन कर सरकार के समक्ष ब्‍लैक फंगस से निपटने के सुझाव दिए। जिसमें एम्फोटेरेसिन-बी इंजेक्शन के अलावा दो अन्‍य दवाओं का जिक्र किया गया। जिसमें इसावुकोनाजोल और पोसकोनाजोल दवा से ब्‍लैक फंगस के इलाज की बात कही गई। डॉ आरके धीमान के अनुसार ये दोनों दवा ब्‍लैक फंगस के इलाज के लिए कारगर हथियार हैं।

विशेष डॉक्‍टरों की टीम द्वारा इन दोनों दवाओं की प्रदेश में उपलब्धता को सुनिश्चित करने के आदेश मुख्‍यमंत्री योगी ने दिए हैं। जिसमें इसावुकोनाजोल और पोसकोनाजोल दवा हैं। इसके साथ ही योगी सरकार ने एम्फोटेरेसिन-बी इंजेक्शन की आपूर्ति सुचारू रूप से कराने के आदेश अधि‍कारियों को दिए हैं।

Tags: black fungusLucknow NewsSGPGI
Previous Post

योगी सरकार को युवाओं की बिलकुल भी चिंता नहीं है : लल्लू

Next Post

नमामि गंगे योजना में करोड़ों का हुआ बंदरबांट : संजय सिंह

Writer D

Writer D

Related Posts

Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Next Post
sanjay singh

नमामि गंगे योजना में करोड़ों का हुआ बंदरबांट : संजय सिंह

यह भी पढ़ें

अवैध खनन

अवैध खनन को कोशिश कर रहे है माफिया ने सिपाही को ट्रैक्टर से कुचला, मौत

08/11/2020

CM योगी की सरकार के साढ़े चार साल में प्रदेश में बह रही है विकास की गंगा

18/09/2021
Dr. Rameezuddin Nayak arrested in 'love jihad' case

KGMU में ‘लव जिहाद’ का आरोपी डॉ. रमीजुद्दीन नायक गिरफ्तार, 17 दिन से था फरार

09/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version