• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विपक्ष भ्रम फैलाने में और भाजपा कार्यकर्ता जनता की सेवा में व्यस्त : राधा मोहन

Writer D by Writer D
06/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Radha Mohan

Radha Mohan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह ने योगी सरकार के कामकाज की तारीफ करते हुये कहा कि विपक्ष के नेता जब अपने घरों में दुबक कर भ्रामक व नकारात्मकता फैलाने में व्यस्त थे, उस समय भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच में जाकर उनके सुख-दुख के साझीदार बन रहे है।

श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने कोरोना की आपदा में जनजीवन को सुरक्षित रखने के लिए प्रभावी कदम उठाये है जिसकी सराहना पूरे विश्व ने की है वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार ने कोविड प्रबंधन का एक बेहतरीन माॅडल प्रस्तुत किया है। जनसंख्या की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा प्रदेश होने के बाद संक्रमण दर को नियंत्रित करते हुए टीकाकरण अभियान में भी प्रदेश अग्रणी रहा है। यही कारण है जनता का विश्वास योगी सरकार के प्रति और दृढ़ हुआ है और लोकप्रियता और समर्थन में भी व्यापक विस्तार हुआ है। प्रदेश सरकार के कार्यों की सराहना डब्लूएचओ से लेकर सभी नियामक संस्थाओं ने भी की है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता जब अपने घरों में दुबकर भ्रामक व नकारात्मकता फैलाने में व्यस्त थे उस समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन का अभियान शुरू किया। जनता के बीच में जाकर भाजपा कार्यकर्ता उनके सुख-दुख के साझीदार बन रहे है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने तय किया है कि पूरे प्रदेश में पार्टी के सांसदो, विधायकों, आयोग-बोर्ड, निगमों के अध्यक्ष प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को गोद लेगें पार्टी का यह भी प्रयास होगा कि स्वयंसेवी संस्थाओं व अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों से भी समन्वय स्थापित कर उनसे भी इस कार्य में सहयोग करने का आग्रह किया जाय।

योगी सरकार 20 जून से 14.9 करोड़ लाभार्थियों को बांटेगी नि:शुल्‍क खाद्यान्न

भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि जो लोग कोरोना महामारी से संक्रमित हुए हैं ऐसे पोस्ट कोविड मरीजों को जिन्हें स्वास्थ्य सम्बधी परेशानियां अभी भी हैं ऐसे लोगों की मदद के लिए डाक्टरों की टीम बनाकर उनका भी सहयोग करना है। पार्टी ने तय किया है कि कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्शिनेशन कराने के लिए जागरूकता अभियान चलाना है साथ ही ऐसे लोगों का वैक्शिनेशन अधिक से अधिक कराने के प्रयास करने हैं जिनका सामाजिक सम्पर्क अधिक होता है।

इसके पहले प्रदेश प्रभारी ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से राजभवन में व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

Tags: Lucknow NewsRadha Mohan
Previous Post

योगी सरकार 20 जून से 14.9 करोड़ लाभार्थियों को बांटेगी नि:शुल्‍क खाद्यान्न

Next Post

‘पंगा गर्ल’ ने दी नई नवेली दुल्हन को ढेर सारी शुभकामनाऐं, बोलीं

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
Next Post
'Panga Girl' gave many wishes to the new bride, said

'पंगा गर्ल' ने दी नई नवेली दुल्हन को ढेर सारी शुभकामनाऐं, बोलीं

यह भी पढ़ें

arrested

शादी का झांसा देकर छह माह से नाबालिग से कर रहा था दुष्कर्म, गिरफ्तार

07/12/2021
Karwa Chauth

करवाचौथ से पहले शुरू कर दें ये चीज, मिलेगा ऐसा ग्लो कि देखते रह जाएंगे पतिदेव

14/10/2024
Sachin Tendulkar

सचिन तेंदुलकर को ‘राष्ट्र की पहचान’ बनायेगा चुनाव आयोग

22/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version