• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सचिन तेंदुलकर को ‘राष्ट्र की पहचान’ बनायेगा चुनाव आयोग

Writer D by Writer D
22/08/2023
in खेल
0
Sachin Tendulkar

Sachin Tendulkar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी और भारत रत्न से सम्मानित सचिन रमेश तेंदुलकर ( Sachin Tendulkar ) मतदाताओं को जागरूक और शिक्षित बनाने के लिये चुनाव आयोग के अभियान में ‘नेशनल आइकन’ (राष्ट्र की पहचान) के रूप में बुधवार से एक नयी पारी शुरू करेंगे।

चुनाव आयोग अपने इस अभियान में सहयोग के लिए कल यहां मास्टर ब्लास्टर तेंदुलकर ( Sachin Tendulkar ) के साथ तीन साल के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेगा। इस अवसर पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनुप चंद्र पांडे एवं अरुण गोयल उपस्थित रहेंगे।

चुनाव आयोग ने मंगलवार को एक बयान में कहा, “यह सहयोग विशेष रूप से 2024 में होने वाले आगामी आम चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिये देश की युवा आबादी के बीच तेंदुलकर के अद्वितीय प्रभाव का लाभ उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इस साझेदारी के माध्यम से चुनाव आयोग का लक्ष्य नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं और शहरी आबादी के मतदान के अनुपात की कमी को दूर करना है। चुनाव आयोग इस प्रकार के प्रयासों से चुनावी प्रक्रिया के प्रति शहर के लोगों और युवा वर्ग में दिखने वाली उदासीनता की चुनौतियों का समाधान करने का प्रयास कर रहा है।”

मदरसे के छात्र भी बनेंगे Chandrayan-3 के चंद्रमा पर उतरने के साक्षी

गौरतलब है कि चुनाव आयोग जनता को चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के उसके कर्तव्य के प्रति जागरूक करने के लिए अलग-अलग क्षेत्र के प्रसिद्ध लोगों को ‘राष्ट्र की पहचान’ के रूप में प्रस्तुत कर उन्हें अपने अभियान में जोड़ता है। पिछले वर्ष आयोग ने अभिनेता पंकज त्रिपाठी को राष्ट्र की पहचान के रूप में इस अभियान से जोड़ा था। इससे पहले, 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान महेन्द्र सिंह धोनी, आमिर खान और मैरी कॉम जैसे दिग्गज राष्ट्रीय आइकन बने थे।

Tags: election commissionMaster Blaster Sachin TendulkarSachin Tendulkarsports newssports news in hindi
Previous Post

मदरसे के छात्र भी बनेंगे Chandrayan-3 के चंद्रमा पर उतरने के साक्षी

Next Post

जनाब इलियास आजमी अपने आप में एक संस्था थे: संजय सिंह

Writer D

Writer D

Related Posts

खेल

एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

21/10/2026
खेल

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

20/10/2026
खेल

गेंदबाजों पर भड़के फैंस तो संजू सैमसन ने किया बचाव, कही ये बात

15/10/2026
खेल

आज आखिरी बार अर्जेंटीना की जर्सी में उतरेंगे मेसी, 21 साल के सुनहरे सफर का होगा अंत

06/10/2026
Main Slider

फ्लिंटॉफ से बहस के बाद युवराज का तूफान, ब्रॉड के ओवर में जड़े 6 छक्के

19/09/2026
Next Post
Janab Ilyas Azmi

जनाब इलियास आजमी अपने आप में एक संस्था थे: संजय सिंह

यह भी पढ़ें

AK Sharma

लखनऊ की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएगा PCTS: एके शर्मा

29/09/2024
Retired army captain arrested

सेना के रिटायर कैप्टन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, छेड़छाड़ का आरोप

26/11/2020
Fish

इस दिन घर लेकर आएं मछली का जोड़ा, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

17/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version