• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आंशिक कोरोना कर्फ्यू के बावजूद भी औद्योगिक गतिविधियां भी चल रही : सहगल

Writer D by Writer D
07/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
navneet sehgal

navneet sehgal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ श्री नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण तेजी से कम हो रहा है। मुख्यमंत्री जी नेतृत्व में प्रदेश में 3 टी के अन्तर्गत एग्रेसिव ट्रैक, टेस्ट, और ट्रीट तथा टेस्टिंग बढ़ाने, आंशिक कफ्र्यू तथा वैक्सीनेशन का अभियान चलाया जा रहा है। 3 टी के अंतर्गत पांचों तत्वों पर कार्य निरन्तर किया जा रहा है।

जिसके फलस्वरूप प्रदेश में संक्रमण अन्य प्रदेशों की तुलना में कम हो रहा है। उन्होंने बताया कि 3 टी अभियान के अंतर्गत कोविड-19 के प्रारम्भ से सर्विलांस ट्रेसिंग के तहत घर-घर जाकर संक्रमण की जानकारी ली जा रही है। इस अभियान के तहत प्रदेश की 24 करोड़ जनता में से लगभग 18 करोड़ लोगों से सरकारी मशीनरी द्वारा उनका हाल-चाल जाना गया। उन्होंने बताया कि इसके साथ-साथ 05 मई, 2021 से ग्रामीण क्षेत्रों में एक विशेष अभियान चलाकर, जिसमें निगरानी समितियों द्वारा घर-घर जाकर उन लोगों का जिनमें किसी प्रकार के संक्रमण के लक्षण होने पर उनका एन्टीजन टेस्ट भी कराया जा रहा है। अगर एन्टीजन टेस्ट निगेटिव आ रहा है और लक्षण हैं तो उनका आरटीपीसीआर टेस्ट भी कराया जा रहा है, इसके साथ-साथ उनको 10 लाख से अधिक मेडिकल किट भी बांटी गयी है। उन्होंने बताया 3 टी अभियान के अंतर्गत प्रदेश में कोविड-19 के टेस्ट की संख्या पूर्व में प्रतिदिन 70 से बढ़ाकर आज 3 से 3.50 लाख तक की जा रही है। कोविड-19 के टेस्टों की संख्या में निरन्तर बढ़ोत्तरी की जा रही है, ताकि संक्रमित व्यक्ति की पहचान की जा सके।

कोविड टेस्ट से न हिचकिचाए, अपनी बारी आने पर वैक्सीन अवश्य लें : योगी

श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश में जिन जनपदों में कोविड के एक्टिव केसों की संख्या 600 से कम है उन जनपदों में आंशिक कोरोना कफ्र्यू हटाकर साप्ताहिक बंदी लागू की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 72 जनपदों आंशिक कोरोना कफ्र्यू हट गया है। अब सिर्फ 03 जनपद मेरठ, लखनऊ तथा गोरखपुर में ही आंशिक कोरोना कफ्र्यू लागू है। उन्होंने बताया कि 3 टी अभियान के अंतर्गत प्रदेश में कोविड टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत अब तक 02 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है, जिसमें 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग वाले 30 लाख लोगों का भी टीकाकरण किया गया है। माह जून में 01 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। अगले माह से 03 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण बढ़ाया जायेगा। 1.30 लाख काॅमन सर्विस सेन्टर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का निःशुल्क टीकाकरण पंजीकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोविड वारियर्स के संबंध में मुख्यमंत्री जी द्वारा कहा गया है कि स्वास्थ्य कर्मी/पुलिस कर्मी/राज्य कर्मचारी जैसे कोविड वारियर्स की मृत्यु हुई है उनके परिजनों को नौकरी अथवा आर्थिक सहायता आदि कार्य 10 जून तक कर लिए जायें। प्रदेश में आॅक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए प्रदेश में 416 आॅक्सीजन प्लाण्ट बनाये जा रहे हैं, जिनमें से 72 प्लाण्ट चालू हो गये हैं।

उच्च शिक्षा के छात्रों को गुणवत्तापरक और रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान की जाए : योगी

श्री सहगल ने बताया कि आंशिक कोरोना कफ्र्यू के बावजूद भी औद्योगिक गतिविधियां भी  चल रही हैं। सभी फैक्ट्री, चीनी मिलें, छोटी सामग्री की दुकान, आवश्यक वस्तुओं की दुकानें, कृषि से सम्बंधित सभी दुकानें चालू रखी गयी हैं। उन्होंने बताया कि  8.50 लाख से अधिक औद्योगिक इकाइयां क्रियाशील हैं। इन औद्योगिक ईकाइयों में 1.14 लाख कोविड हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं तथा जिन औद्योगिक ईकाइयों में 50 से अधिक श्रमिक कार्य कर रहें उन ईकाइयों में लगभग 3000 से अधिक कोविड केयर सेन्टर स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि रोज कमाने खाने वाले लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा भत्ता दिये जाने हेतु उनके खातों का वेरीफिकेशन की प्रक्रिया चल रही है। अब तक लगभग 11 लाख लोगों के खातों का वेरीफिकेशन हो चुका है।

श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए कृतसंकल्प है और किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसल को खरीदे जाने की प्रक्रिया कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए तेजी से चल रही है। 01 अप्रैल से 15 जून, 2021 तक गेहँू खरीद का अभियान जारी रहेगा। गेहँू क्रय अभियान में पहली बार 10 लाख से अधिक किसानों से 45,92,816.73 मी0 टन गेहूँ खरीदा गया है।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में टेस्टिंग कार्य करते हुए, टेस्टिंग क्षमता निरन्तर बढ़ायी जा रही है। गत एक दिन में कुल 2,80,220 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 5,16,22,903 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 727 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटों में 2,860 तथा अब तक कुल 16,62,069 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 15,681 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 9,986 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में प्रतिदिन की पाॅजिटिविटी दर 0.3 प्रतिशत है। प्रदेश में रिकवरी रेट 97.8 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम दिवस के माध्यम से 3,57,26,335 घरों के 17,17,95,622 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के समस्त जनपदों में 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के तथा 45 वर्ष ऊपर आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 1,66,25,016 लोगों को प्रथम डोज, जबकि 36,28,984 लोगों को द्वितीय डोज लगायी गई। प्रदेश में अब तक कुल 2,02,54,000 वैक्सीन लगायी जा चुकी हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है वो समय आने पर वैक्सीन की दूसरी डोज भी अवश्य लगवाये।

श्री प्रसाद ने बताया कि आज से समस्त जनपद के महिला चिकित्सालय तथा संयुक्त चिकित्सालय में दो स्पेशल सेन्टर केवल महिलाओं के वैक्सीनेशन के लिए स्थापित किये गए हैं। इन महिला स्पेशल वैक्सीनेशन बूथों के स्थापित हो जाने से महिलाओं की टीकाकरण में भागीदारी बढ़ जायेगी। उन्होंने बताया कि अगले सोमवार से दूध विक्रेता, सब्जी विक्रेता, आॅटो, टैम्पों और रिक्शा चालक, रेहड़ी, पटरी व्यावसायी आदि संबंधित वर्ग का टीकाकरण किया जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करे, सैनेटाइजर व साबुन से हाथ धोते रहे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अवश्य करें।  किसी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नम्बर 18001805145 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Tags: corona in UPNavneet Sehgal
Previous Post

कोविड टेस्ट से न हिचकिचाए, अपनी बारी आने पर वैक्सीन अवश्य लें : योगी

Next Post

फ्रांस ने गूगल पर लगाया 220 मिलियन यूरो का जुर्माना, जाने वजह

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
France fined 220 million euros on Google, know the reason

फ्रांस ने गूगल पर लगाया 220 मिलियन यूरो का जुर्माना, जाने वजह

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

5 जनवरी राशिफल : आज खुलने वाला है इन 5 राशियों की किस्मत का पिटारा

05/01/2021
Murder

अवैध संबंध बनाने से महिला ने किया इंकार, तो प्रेमी ने काटकर अलग कर दी गर्दन

21/07/2021
mahira sharma dance

माहिरा शर्मा ने नाच मेरी रानी गाने पर किया धमाकेदार डांस

27/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version