• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उच्च शिक्षा के छात्रों को गुणवत्तापरक और रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान की जाए : योगी

Writer D by Writer D
07/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के समक्ष आज यहां उनके सरकारी आवास पर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा नये राज्य विश्वविद्यालयों के संचालन, राजकीय महाविद्यालयों के भवन निर्माण एवं उनकी स्थापना तथा निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों एवं भविष्य की चुनौतियों के परिप्रेक्ष्य में सभी विश्वविद्यालयों द्वारा पाठ्यक्रमों का निर्धारण किया जाना चाहिए। आवश्यकतानुसार नये विषयों का भी समावेश किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों को गुणवत्तापरक और रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान की जाए। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण तैयार किया जाए, ताकि हमें प्रतिभावान जनशक्ति उपलब्ध हो सके। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के मद्देनजर विश्वविद्यालयों द्वारा नर्सिंग, फार्मेसी, बायो केमिस्ट्री तथा बायो टेक्नोलाॅजी के नवीन पाठ्यक्रम तैयार करने पर फोकस किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में कोरोना जैसी महामारियों की चुनौती से निपटा जा सके। निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए शासन द्वारा निर्धारित शर्तों को पूरा करने वाले प्रस्तावों को आवश्यकतानुसार स्वीकृति प्रदान की जाए।

अवैध शराब के धंधे में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध होगी सख्त कार्रवाई : अवस्थी

मुख्यमंत्री जी के समक्ष प्रस्तुतीकरण करते हुए अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा श्रीमती मोनिका एस0 गर्ग ने अवगत कराया कि सहारनपुर, आजमगढ़ तथा अलीगढ़ में तीन नये राज्य विश्वविद्यालयों की स्थापना की कार्यवाही तेजी से की जा रही है। उन्होंने राजकीय महाविद्यालयों के भवन निर्माण के सम्बन्ध में बताया कि इस समय राज्य में कुल 77 महाविद्यालय/संकाय निर्माणाधीन हैं। प्रमुख सचिव लोक निर्माण श्री नितिन रमेश गोकर्ण ने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि इन विश्वविद्यालयों के भवन निर्माण की टेक्निकल बिड खोली जा चुकी हैं। इस पर इसी माह कार्य शुरू हो जाएगा।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती नीलिमा कटियार, मुख्य सचिव श्री आर0के0 तिवारी, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री श्री एस0पी0 गोयल, सचिव मुख्यमंत्री श्री आलोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm yogiYogi News
Previous Post

अली गोनी को एरपोर्ट पर पिकअप करने पहुंची जैस्मिन, लोग बोले “लव इज इन द एयर”

Next Post

कोविड टेस्ट से न हिचकिचाए, अपनी बारी आने पर वैक्सीन अवश्य लें : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
ED Raid
उत्तर प्रदेश

ED की ताबड़तोड़ रेड, टेरर फंडिंग से जुड़े 13 ठिकानों पर कार्रवाई

16/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Jagannath Rath Yatra
Main Slider

आज से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

16/07/2026
Next Post
cm yogi

कोविड टेस्ट से न हिचकिचाए, अपनी बारी आने पर वैक्सीन अवश्य लें : योगी

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सीएम के हाथों सम्मानित हुए विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी

11/04/2026
Liquor

यूपी में मदिरा प्रेमियों को झटका! बढ़ेंगी शराब की कीमतें

13/02/2026
एम एम नरवणे Army Chief MM Narwane

चीन के साथ जैसा रिश्ता हम चाहेंगे, वैसा होगा : सेना प्रमुख एम एम नरवणे

24/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version