• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में मंद पड़ी कोरोना की रफ्तार, रिकवरी दर बढ़कर हुई 98 फीसदी

यूपी में कोरोना की रिकवरी दर 98 फीसदी

Writer D by Writer D
09/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में मंद पड़ती कोरोना संक्रमण की रफ्तार के बीच पाजीटिविटी दर शून्य दशमलव तीन फीसदी रह गयी है जबकि तेजी से स्वस्थ हो रहे मरीजों के चलते रिकवरी दर 98 प्रतिशत हो गयी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को टीम -09 की बैठक में कहा कि प्रदेश में कोरोना महामारी का असर कम हुआ है। सभी जिलों में स्थिति नियंत्रण में है। पॉजिटिविटी दर मात्र 0.3 प्रतिशत रह गई है, जबकि रिकवरी दर बेहतर होकर 98 फीसदी हो गया है। प्रदेश में कुल 12,959 कोरोना मरीजों का उपचार हो रहा है। पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 709 नए केस आए हैं। इसी अवधि में 1,706 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं। अब तक कुल 16 लाख 66 हजार लोग कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं।

उन्होने कहा कि ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति के अनुरूप उत्तर प्रदेश की नीति के संतोषप्रद परिणाम मिल रहे हैं। बीते 24 घंटों में 02 लाख 89 हजार 809 टेस्ट हुए। इसमें 129000 सैम्पल आरटीपीसीआर के माध्यम से जांचे गए। अब तक यहां 05 करोड़ 21 लाख 19 हजार 163 सैम्पल की टेस्टिंग हुई है।

बसपा मायावती ने केन्द्र सरकार के मुफ्त टीकाकरण को सराहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 24 घंटे में चार लाख 30 हजार 617 लोगों को टीका-कवर मिला है, इनमें से दो लाख 29 हजार 994 लोग 18 से 44 आयु वर्ग के हैं। प्रदेश में अब तक दो करोड़ 11 लाख 50 हजार 258 वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं।

उन्होने कहा कि आगामी 21 जून से सभी आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए केंद्र सरकार द्वारा वैक्सीन उपलब्ध कराने से अभियान को और गति मिलेगी। निजी अस्पतालों को सीधे टीका खरीदने की अनुमति दी गई है। उनसे भी समन्वय बनाया जाए। जिन औद्योगिक समूहों ने वैक्सीनेशन में सहयोग की इच्छा जताई है, उन्हें यथासंभव पूरी सहायता उपलब्ध कराई जाए।

श्री योगी ने कहा कि बरसात का मौसम शुरू हो रहा है। इस समय इंसेफेलाइटिस जैसी जल जनित बीमारियों के प्रसार का खतरा है। हमें बिना देरी किये बचाव और रोकथाम के काम तेज करना होगा। सर्विलांस को बेहतर करने के विशेष प्रयास हों। स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ ग्राम्य विकास और बाल विकास पुष्टाहार आदि विभाग एक्टिव रहें।

देश में कोरोना से राहत, 24 घंटे में 92 हजार नए मामले, 1.62 लाख मरीज स्वस्थ

उन्होेने लोगो को चेताया कि कोविड संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है। संक्रमण कम हुआ है। स्थिति सामान्य हो रही है। ऐसे में हर प्रदेशवासी की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। हमें यह समझना होगा कि वायरस कमजोर हुआ है, खत्म नहीं हुआ। संक्रमण कम हुआ है, पर जरा सी लापरवाही संक्रमण को फिर बाधा सकती है। सभी लोग मास्क, सैनिटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग जैसे कोविड बचाव के व्यवहार को जीवनशैली में शामिल करें। बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें। भीड़ से बचें। पुलिस बल सक्रिय रहे।

Tags: 24ghante online.comcorona cases in india til nowcorona in UPcorona new patient in UPCorona records in UPCorona SampleCorona testCorona Testing Labcorona virus in indiacorona virus updates in hindiCOVID-19Indian Council of Medical ResearchLatest Uttar Pradesh News in HindiNational newsupयूपीयूपी में कोरोना का रिकॉर्डयूपी में कोरोना नए मरीज
Previous Post

UP चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए जितिन प्रसाद

Next Post

CM योगी का मुकाबला वही कर सकता है जो अपने उसूलों पर कायम रहे : प्रमोद कृष्णम

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
Next Post
Pramod Krishnam

CM योगी का मुकाबला वही कर सकता है जो अपने उसूलों पर कायम रहे : प्रमोद कृष्णम

यह भी पढ़ें

एक करोड़ की स्मैक के साथ दो मादक तस्करों को STF ने दबोचा

17/10/2021
Kanwariyas

जाने कब शुरू होगी कांवड़ यात्रा, क्या है नियम

23/06/2022
Amit Shah

संसद आ रहा हूं, फिर कौन भाग रहा है?, अमित शाह ने विपक्ष को दी चर्चा की चुनौती

12/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version