• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा है प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, अखिलेश उसके निदेशक : केशव मौर्य

Writer D by Writer D
11/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को हताशा और निराशा का जखीरा बताते हुए समाजवादी पार्टी को प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी और अखिलेश यादव को निदेशक बताकर उनके ट्वीट पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके अनाप-शनाप बयान उनकी बौखलाहट का द्योतक है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें तत्काल जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में हार की सम्भावना तथा 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में करारी हार मिलने की आशा से बौखलाए अखिलेश यादव इस वक्त बयान बहादुर की भूमिका का निर्वाह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुद्दा विहीन विपक्ष संकट काल में भी मौन रहने की स्थिति में नहीं है, यह उसके समाप्त हुए आत्मबल की निशानी है।

केशव प्रसाद मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी को कार्यकर्ताओं की पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता त्याग और तपस्या करके बनता है, ना कि स्वार्थ और गुंडई से। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया राज समाप्त हो गया, यह भी इनकी और इनके कार्यकर्ताओं की बौखलाहट का एक बहुत बड़ा कारण है।

माफियाओं की तरह सूदखोरों की सम्पत्ति पर चलेगा बुल्डोजर : नन्दी

सांसद मीडिया प्रभारी पार्षद पवन श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ रवाना होने के पूर्व सर्किट हाउस परिसर में कोविड-19 संक्रमण की वजह से जान गंवाने वालों के प्रति श्रद्धांजलि एवं ईश्वर से उनके परिवार को दुःख सहने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना कर दो मिनट का मौन रखा। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात एवं जनता से प्रार्थना पत्र लेकर सम्बंधित अधिकारी को समस्या के निराकरण हेतु कड़ाई से आदेशित किया।

उक्त अवसर पर फूलपुर सांसद श्रीमती केसरी देवी पटेल, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक दीपक पटेल, पूर्व विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, अरुण अग्रवाल, दिलीप श्रीवास्तव, पार्षद आशीष गुप्ता, पार्षद मनोज कुशवाहा, पार्षद पवन श्रीवास्तव, कुंज बिहारी मिश्रा, रवि केसरवानी, देवेश सिंह, रमेश पासी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags: Keshav mauryapryagraj newsup news
Previous Post

75 लाख की अफीम के साथ तीन मादक तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Next Post

अवैध कच्ची शराब समेत 18 शराब कारोबारी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

PM किसान की 24वीं किस्त जारी, 10 करोड़ किसानों को मिला लाभ

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

खाटू श्याम जाने की थी तैयारी, फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे बाप-बेटा; मौत

30/10/2026
Main Slider

मौसम विभाग के अलर्ट के दृष्टिगत CM धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

30/10/2026
Anant Singh
Main Slider

अनंत सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर लगाई रोक

30/10/2026
Amit Shah
Main Slider

UP Election 2027 के लिए BJP का महामंथन, अमित शाह ने संभाली कमान

30/10/2026
Next Post
Illegal Liquor

अवैध कच्ची शराब समेत 18 शराब कारोबारी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Reliance Jio

Jio ने लॉंच किया अपना वेब ब्राउजर jiopages, डाटा सिक्योरिटी का है दावा

21/10/2020
Dahi Toast

आज बनाएं चटपटी डिश, हो जाती है फटाफट तैयार

19/07/2024
God

इन दिशाओं में होता है देवी-देवताओं का वास

21/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version