• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वेस्टइंडीज पर ढाया दक्षिण अफ्रीका का कहर, 97 रन पर पूरी टीम सिमटी

Desk by Desk
11/06/2021
in Main Slider, खेल
0
South Africa wreaks havoc on West Indies, whole team was reduced to 97 runs

South Africa wreaks havoc on West Indies, whole team was reduced to 97 runs

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वेस्टइंडीज और मेहमान दक्षिण अफ्रीकी टीम के बीच गुरुवार से सेंट लूसिया में पहला टेस्ट मैच शुरू हुआ। इस मैच में क्रेग ब्रेथवेट की कप्तानी वाली मेजबान कैरेबियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन उनका ये फैसला बिल्कुल गलत साबित होता नजर आया। दक्षिण अफ्रीका के दो तेज गेंदबाजों ने ऐसा कहर बरपाया कि वेस्टइंडीज की पूरी टीम पहली पारी में महज 40.5 ओवर में 97 रन पर सिमट गई। जवाब में उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भी दिन का खेल समाप्त होने तक अपने 4 विकेट गंवा दिए थे और उनका स्कोर है 128 रन। पहले बैटिंग करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने पहला विकेट 24 रन पर गंवाया था। इसके बाद लुंगी एनगिडी और एनरिच नॉर्ट्जे की जोड़ी ने अपनी गेंदों से ऐसा कहर बरपाया कि अगले 73 रनों के अंदर पूरी कैरेबियाई टीम को समेट दिया।वेस्टइंडीज की टीम 40.5 ओवर में 97 रन पर ऑलआउट हुई और उनकी तरफ से सर्वाधिक स्कोर पूर्व कप्तान जेसन होल्डर (20 रन) ने बनाया, जबकि 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।

सानिया मिर्जा पति शोएब मलिक के साथ दुबई में शुरू करेंगी स्पोर्ट्स अकादमी

एनगिडी और नॉर्ट्जे का धमाल

इस दौरान दक्षिण अफ्रीका के दो रफ्तार के सौदागर लुंगी एनगिडी और एनरिच नॉर्ट्जे ने शानदार अंदाज में गेंदबाजी की। एनरिच नॉर्ट्जे ने 13.5 ओवर में महज 19 रन लुटाए और 5 विकेट झटके। इस दौरान लुंगी ने 7 मेडन ओवर भी किए। वहीं, दूसरी तरफ एनरिच नॉर्ट्जे ने 11 ओवरों में 35 रन लुटाते हुए 4 विकेट झटके, जिस दौरान उन्होंने 3 मेडन ओवर किए। इनके अलावा कगिसो रबाडा ने 24 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

दक्षिण अफ्रीकी पारी भी लड़खड़ाई

जवाब देने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने अपना पहला विकेट, पारी के पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर गंवा दिया। उन्होंने शून्य के स्कोर पर कप्तान डीन एल्गर (0 रन) के रूप में झटका लगा जिनको केमार रोच ने ब्लैकवुड के हाथों कैच करा दिया। हालांकि इसके बाद एडेन मार्कराम ने पारी को संभाला और अर्धशतक जड़ा। लेकिन अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे 19 वर्षीय गेंदबाज जेडन सील्स ने पहले दक्षिण अफ्रीका की तरफ से डेब्यू कर रहे कीगन पीटरसन (19) को आउट किया। जबकि उसके बाद उन्होंने एडेन मार्कराम (60 रन) को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

 

 

Tags: 24ghante online.comcrickethindi newsIndia News in HindiLatest India News Updateslatest newssouth africaTEST MATCHwest indiesहिंदी समाचार
Previous Post

सानिया मिर्जा पति शोएब मलिक के साथ दुबई में शुरू करेंगी स्पोर्ट्स अकादमी

Next Post

रोरी बर्न्स और डेन लॉरेंस की धैर्यपूर्ण पारी ने इंग्लैंड को मुश्किल हालात से उभारा

Desk

Desk

Related Posts

IAS Transfer
Main Slider

उप्र में 13 आईएएस अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

04/08/2026
Satish Mahana
Main Slider

Monsoon Session: सपा विधायक पर भड़के सतीश महाना, सदस्यता खत्म करने की दी धमकी

04/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सदन को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा विपक्षः मुख्यमंत्री

04/08/2026
Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
CM Dhami
Main Slider

प्रदेश सरकार बिना रुके, बिना थके अपने हर वादे को कर रही है पूरा: सीएम धामी

04/08/2026
Next Post
Patience from Rory Burns and Dane Lawrence lifts England out of trouble

रोरी बर्न्स और डेन लॉरेंस की धैर्यपूर्ण पारी ने इंग्लैंड को मुश्किल हालात से उभारा

यह भी पढ़ें

criminal arrested

अवैध असलहे के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार, भेजा जेल

26/02/2021
glowing skin

सुबह उठते ही करें ये काम, चेहरे को मिलेगा निखार

12/11/2025
Kharmas

आज से लग रहे है खरमास, गलती से भी न करें ये काम

16/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version