• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आईना जब भी उठाया करो, पहले देखा करो, फिर दिखाया करो : खन्ना

Writer D by Writer D
12/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
suresh khanna

suresh khanna

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस के राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन के बाद सूबे के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने दावा किया कि धरना प्रदर्शन करने वाले लोगों को देखना चाहिये कि अन्य राज्यों की तुलना में यूपी में पेट्रोल और डीजल पर लगाए गए वैट व सेस की दर सबसे कम है।

श्री खन्ना ने शुक्रवार को कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा है कि ‘आईना जब भी उठाया करो पहले देखा करो फिर दिखाया करो।’ पेट्रोल और डीजल के दामों के खिलाफ जिन लोगों द्वारा सभी प्रमुख शहरों एवं कस्बों में पेट्रोल पंप पर महंगाई के खिलाफ नारेबाजी और धरना प्रदर्शन किया जा रहा है उन्हें यह देखना चाहिए की अन्य राज्यों की तुलना में उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर लगाए गए वैट व सेस की दर सबसे कम है। उन्होंने कहा कि बिना तथ्यों को समझे इस तरह दैनिक जीवन की सामान्य गतिविधियों को अवरुद्ध करना किसी भी दृष्टि से न्याय संगत नहीं है।

वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश में पेट्रोल पर कर की दर 18.74 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल पर 12.44 रुपए प्रति लीटर है जबकि राजस्थान में पेट्रोल पर राज्य कर 27.93 व डीजल पर राज्य कर 19.15 रुपए प्रति लीटर, आंध्र प्रदेश में पेट्रोल पर 26.67 व डीजल पर 15.85 रुपए प्रति लीटर, उड़ीसा में पेट्रोल पर 22.27 रुपए प्रति लीटर व डीजल पर 19.88 रुपए प्रति लीटर व तमिलनाडु में पेट्रोल पर 23.40 रुपये प्रति लीटर राज्य कर है।

योगी सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार की कमर टूटी : स्वतंत्र देव

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार महाराष्ट्र में पेट्रोल पर राज्य कर 28.12 व डीजल पर 16.94 रुपए प्रति लीटर, छत्तीसगढ़ में डीजल पर 17.84 रुपए प्रति लीटर जबकि तेलंगाना में पेट्रोल पर 24.70 रुपए प्रति लीटर तथा झारखंड में डीजल पर 15.70 रुपए प्रति लीटर राज्य कर के रूप में लिया जा रहा है। पश्चिम बंगाल में पेट्रोल पर 21.02 तथा डीजल पर 14.58 रुपए प्रति लीटर जबकि पंजाब में पेट्रोल पर 22.45 व डीजल पर 12.88 रुपए प्रति लीटर तथा दिल्ली में पेट्रोल पर 21.88 रुपए प्रति लीटर राज्य कर के रूप में वसूल किया जा रहा है।

वित्त मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पेट्रोल का उपभोक्ता मूल्य 92.09 रुपए प्रति लीटर डीजल व डीजल का मूल्य 86.11 रुपए प्रति लीटर है वही दूसरे राज्यों यथा राजस्थान में पेट्रोल की कीमत 101.36 रुपए प्रति लीटर तथा डीजल 94.55 रुपए प्रति लीटर, आंध्र प्रदेश में पेट्रोल 100.27 रुपए प्रति लीटर तथा डीजल 94.57 रुपए प्रति लीटर तथा उड़ीसा में पेट्रोल की कीमत 95.55 तथा व डीजल 93.40 रुपए प्रति लीटर है। तमिलनाडु में जहां पेट्रोल की कीमत 96.28 रुपए प्रति लीटर है वही महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत 101.04 रुपए प्रति लीटर व डीजल 93.04 रुपए प्रति लीटर है । इसी प्रकार तेलंगाना में पेट्रोल की कीमत 98.55 रुपए प्रति लीटर व छत्तीसगढ़ में डीजल की कीमत 92.73 रुपए प्रति लीटर, झारखंड में डीजल की कीमत 90.59 रुपए प्रति लीटर है।

उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में पेट्रोल की कीमत 94.81 रुपए प्रति लीटर व डीजल 88.56 रुपए प्रति लीटर तथा दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.82 रुपए प्रति लीटर व पंजाब में डीजल की कीमत 87.72 रुपए प्रति लीटर है।

Tags: Suresh Khanna
Previous Post

योगी सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार की कमर टूटी : स्वतंत्र देव

Next Post

ज्वैलर्स शॉप से टप्पेबाजों ने की चार लाख की टप्पेबाजी, जांच में जुटी पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Next Post

ज्वैलर्स शॉप से टप्पेबाजों ने की चार लाख की टप्पेबाजी, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

NTA Neat

यूजीसी नेट 2020 जून परीक्षा के परिणाम घोषित ugcnet.nta.nic.in पर

01/12/2020
Marriage

आपकी इन गलतियों की वजह से आ सकती है शादी में रुकावट, करें ये उपाए

11/02/2026
Akhilesh Yadav

जनता ने समाजवादी गठबंधन को हृदय से अपना शुभचिंतक माना : अखिलेश यादव

09/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version