• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुजारी को जहरीला पदार्थ खिलाकर किया बेहोश, लाखों रुपए ले उड़े चोर

Writer D by Writer D
12/06/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
theft in ayodhya temple

theft in ayodhya temple

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित रामानुज संप्रदाय की प्रमुख पीठ हनुमान कुंड खटला मंदिर में लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। यहां के पुजारी को जहरीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर निर्माण कार्य के लिए रखे गए लाखों रुपए पर चोर हाथ साफ कर गए। इस घटना की जानकारी शनिवार सुबह तब हुई जब पुजारी देर तक नहीं उठे।

घटना की जानकारी मंदिर में रहने वाले छात्र मोनू ने वृंदावन में मंदिर के महंत स्वामी रामेश्वरा चार्य महाराज को दी। इस बीच पुलिस ने मंदिर के पुजारी मोरारी पांडेय (45) को बेहोशी की हालत में स्थानीय श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पुजारी का इलाज चल रहा है।

भगोड़े मेहुल चोकसी को झटका, डोमिनिका कोर्ट से नहीं मिली जमानत

महंत रामेश्वर आचार्य ने बताया कि बीती रात 9:00 बजे दो-तीन लोग पुजारी के पास आए थे। जब सभी मंदिर के छात्र शयन के लिए जाने लगे तो उन्होंने पुजारी से भी सोने के लिए कहा। मगर पुजारी मंदिर के बरामदे में विजिटर्स के साथ बैठे बातचीत करते रहे। सुबह छात्र उठे तो मंदिर के आधा दर्जन कमरों का ताला टूटा हुआ था और पुजारी बेहोश पाए गए। इसके बाद पूरे मंदिर में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई।

मंदिर के महंत रामेश्वर आचार्य ने बताया कि भगवान की मूर्ति व मुकुट चोर नहीं ले जा सके। जबकि कैश के साथ रखे कई महत्वपूर्ण कागज गायब हैं। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया की घटना की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि चोरी की नीयत से पुजारी को जहरीला पदार्थ खिलाकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। चोरों की तलाश जारी है।

Tags: ayodhya newscrime newstheft in ayodhya templeup news
Previous Post

भगोड़े मेहुल चोकसी को झटका, डोमिनिका कोर्ट से नहीं मिली जमानत

Next Post

दो नाबालिग के साथ शिक्षक ने किया दुष्कर्म, एक बच्ची ने कर ली आत्महत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

India-Israel Water Project
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का जल प्रबंधन मॉडल बदलेगा बुंदेलखंड की कृषि व्यवस्था, खेतों तक पहुंचेगी इजराइली तकनीक

10/09/2026
Yogi government is taking digital education to every home
Main Slider

डिजिटल शिक्षा को घर-घर पहुंचा रही योगी सरकार, पीएम ई-विद्या पर एक मंच में मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

10/09/2026
Dinesh Pratap SIngh
उत्तर प्रदेश

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसी पवित्र योजना पर राहुल गांधी का सवाल उठाना मातृशक्ति का अपमान : दिनेश प्रताप सिंह

10/09/2026
Shahjahanpur once again tops in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर शाहजहांपुर अव्वल, रामपुर को मिला दूसरा स्थान

10/09/2026
Integral University showcases youth talent
उत्तर प्रदेश

युवाओं के नवाचार को योगी सरकार का प्रोत्साहन, यूपी राइज से हुनर को मिल रहा मंच

10/09/2026
Next Post
rape

दो नाबालिग के साथ शिक्षक ने किया दुष्कर्म, एक बच्ची ने कर ली आत्महत्या

यह भी पढ़ें

आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप ICC Test Championship

आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप : फाइनल की उम्मीदों के लिए टीम इंडिया को चाहिए जीत

12/02/2021
Direct recruitment in military police

लखनऊ में 18 जनवरी से सैन्य पुलिस में सीधी भर्ती, सिर्फ महिलाओं को मौका

04/01/2021
Lightning

आकाशीय बिजली एवं अन्य आपदाओं से सात की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

02/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version