• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक ही परिवार के चार सदस्यों के खून से लथपथ शव मिलने से फ़ैली सनसनी

Writer D by Writer D
14/06/2021
in Main Slider, क्राइम, झारखंड, राष्ट्रीय
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धनबाद में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात देखने को मिली। यहां एक कमरे में चार लोगों के खून से लथपथ शव मिले। मौके से पुलिस ने 10-10 इंच के दो खंजर भी बरामद किए हैं, जिसमें से एक खून से सना है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र स्थित गांधी रोड इलाके के एक कमरे से सोमवार की सुबह लोगों ने खून रिसता देखा। भारी मात्रा में खून कमरे के दरवाजे के नीचे से घर के बाहर बह रहा था। तत्काल लोगों ने घर के खिड़की से कमरे में झांक कर देखा तो सन्न रह गए। घर के अंदर चार लोगों के शव पड़े थे। मौके पर मौजूद पड़ोसी सुधीर महाराज और धनबाद चेंबर ऑफ कॉमर्स के अजय नारायण लाल ने तुरंत इसकी सूचना धनसार थाना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर दाखिल हुई तो वहां का नजारा डरा देने वाला था। घर के पलंग पर गृह स्वामी वीरेंद्र यादव उर्फ मुन्ना यादव (45) का शव पड़ा था, जबकि पलंग से कुछ दूर फर्श पर उनकी पत्नी मीना देवी (35), पुत्र रोहित यादव (14) और सौतेले पुत्र राहुल (22) के शव पड़े थे। पुलिस को वहां दो धारदार हथियार भी मिले। आशंका जताई जा रही है कि इसी हथियार से वारदात को अंजाम दिया गया होगा।

देश में कोरोना के करीब 70 हजार नए मामले, 1.19 लाख कोरोना मरीज स्वस्थ

बताया जा रहा है कि मुन्ना यादव किसी साहू मिक्चर कारखाने में काम किया करता था। उसने मीना देवी से दूसरी शादी की थी। वहीं, उनका सौतेला पुत्र राहुल कहीं बाहर रह रहा था। वह एक महीने पूर्व ही घर लौटा था। पड़ोसियों ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी आज सुबह ही मिली, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पड़ोसियों ने आशंका जताई है कि उनके सौतेले पुत्र राहुल ने ही घटना को अंजाम दिया होगा और बाद में खुद अपना गला रेत कर आत्महत्या कर ली होगी। उन्होंने बताया कि राहुल के घर आने के बाद से किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। रोज किसी विवाद को लेकर सभी आपस में लड़ा करते थे।

LJP में होगा नेतृत्व परिवर्तन, चिराग की जगह पारस होंगे पार्टी सुप्रीमो

घटना की सूचना पर सिटी एसपी आर रामकुमार और धनसार थाना प्रभारी जयराम प्रसाद भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। इसके बाद घटना की जानकारी देते हुए धनसार थाना प्रभारी ने बताया कि घटना देर रात की है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर अंदर से बंद था। कमरे के अंदर चार शव पड़े थे।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया अनुसंधान से प्रतीत हो रहा है कि गृह स्वामी मुन्ना यादव के सौतेले पुत्र राहुल यादव ने ही घटना को अंजाम दिया है। उसके शव के ठीक बगल से दो खंजर बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की ठीक-ठीक जानकारी मामले की जांच के बाद ही बताया जा सकेगा।

Tags: Jharkhand Crime NewsJharkhand newsNational news
Previous Post

देश में कोरोना के करीब 70 हजार नए मामले, 1.19 लाख कोरोना मरीज स्वस्थ

Next Post

विधायक पद से इस्तीफा नहीं देंगे मुकुल रॉय, सामने आई यह वजह

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
Mukul Roy

विधायक पद से इस्तीफा नहीं देंगे मुकुल रॉय, सामने आई यह वजह

यह भी पढ़ें

स्मार्टफोन से खूब करते हैं फोटोग्राफी, लेकिन क्या जानते हैं OIS और EIS में फर्क?

OIS vs EIS: फोटो प्रेमियों के लिए ज़रूरी फर्क

26/11/2025
child labour

2027 तक यूपी को बाल श्रम मुक्त बनाने का संकल्प, योगी सरकार ने कसी कमर

19/05/2025
Digvijay Singh

दिग्विजय सिंह ने पुलवामा हमले को बताया इंटेलिजेंस चूक, शिवराज ने कहा- बुद्धि फेल हो गई है

14/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version