• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लम्बे समय बाद हुई योगी कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर

Writer D by Writer D
14/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Yogi cabinet
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना काल में लम्बे अरसे के बाद सोमवार को अपने कैबिनेट की बैठक की। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।

अयोध्या में अत्याधुनिक बस अड्डे के निर्माण के लिए संस्कृति विभाग की जमीन परिवहन विभाग को देने के प्रस्ताव पर योगी कैबिनेट ने मुहर लगाई। इसी तरह बुलंदशहर के अनूप शहर विधानसभा क्षेत्र में पगर पालिका की भूमि को बस अड्डा बनाने के लिए परिवहन विभाग को देने का फैसला योगी कैबिनेट ने लिया।

बैठक के बाद प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है। ऐसे में सरकार वहां की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना चाहती है। साथ ही वहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राज्य सरकार राम नगरी में एक अत्याधुनिक अंतरराष्ट्रीय स्तर का बस अड्डा बनाने जा रही है। इसके लिए संस्कृति विभाग नौ एकड़ जमीन परिवहन विभाग को देगा।

सपा के नेताओं को सरकार की उपलब्धियां चुभ रही हैं : सुरेश खन्ना

मंत्री ने बताया कि इस बस अड्डा को बनाने में करीब 400 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। वैसे सरकार इसे पीपीपी मॉडल बनाने की सम्भावना भी तलाश रही है।

उन्होंने बताया कि अयोध्या में सुल्तानपुर मार्ग पर भीड़ ज्यादा होने से यातायात की समस्या अधिक है। यह मार्ग वहां बन रहे नए एयरपोर्ट को भी जोड़ता है। ऐसे में सरकार ने वहां चार लेन का 1.5 किमी लम्बा फ्लाईओवर बनाने का निर्णय लिया। इसके लिए शिक्षा विभाग की जमीन सार्वजनिक निर्माण विभाग को दी जाएगी।

अनूपशहर के बस अड्डे के लिए भी निःशुल्क जमीन 

राज्य सरकार ने इसी तरह बुलंदशहर के अनूप शहर विधानसभा क्षेत्र में भी बस अड्डा बनाने के लिए निःशुल्क जमीन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। मंत्री ने बताया कि इसके लिए अनूपशहर नगर पालिका की जमीन परिवहन विभाग को दी जाएगी। कैबिनेट की बैठक में आज इस पर भी फैसला लिया गया।  अन्य महत्वपूर्ण फैसले

श्री सिंह ने बताया कि कैबिनेट ने आज की बैठक में प्रयागराज में जीटी रोड से एयरपोर्ट के बीच एक चार लेन और दूसरा दो लेन का फ्लाईओवर बनाने के प्रस्ताव को भी पारित किया। उन्होंने बताया कि इससे प्रयागराज में जाम से निजात मिलेगी। इस परियोजना में 284 करोड़ लागत आएगी, जिसमें से 98 करोड़ रुपये रेलवे विभाग देगा।

गेहूं खरीद में अबतक का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने जा रही हैं योगी सरकार

उन्होंने बताया कि राजधानी लखनऊ में हैदर केनाल पर 120 एमलडी का एसटीपी बनेगा। इससे गोमती की सफाई हो सकेगी। मंत्री ने बताया कि 297.38 करोड़ रुपये की इस परियोजना को भी आज कैबिनेट से मंजूरी मिली।

मंत्री ने बताया कि प्रदेश के बड़े नगरों के विकास के लिए वहां विकास प्राधिकरण हैं, लेकिन उन्हें रिपेयर या मेंटिनेंस सम्बंधी कार्य के लिये अनुमति नहीं है। इससे विकास कार्यों में विशेषकर पर्यटन के विकास में बाधा आती है। उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने इस सम्बंध में भी आज बड़ा निर्णय लिया, जिसके तहत सभी विकास प्राधिकरण अब काम करा सकेंगे।

इसके अलावा योगी कैबिनेट ने आज प्रदेश के सभी मंत्रियों की जिम्मेदारी भी तय कर दी। प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि प्रदेश के सभी मंत्री जून व जुलाई महीने में अपने प्रभार वाले जिलों में प्रवास करेंगे। इस दौरान वे सरकारी योजनाओं, सीएससी, पीएचसी, कोटे की दुकान का निरीक्षण, कार्यकर्ताओं से संवाद व समन्वय बैठक करेंगे।

रक्तदान महादान, रक्तदाता समाज और मानवता का अप्रतिम सेवक : योगी

श्री सिंह ने बताया कि सरकार और संगठन के समन्वय से प्रदेश भर में 23 जून से 6 जुलाई तक विशेष कार्यक्रम होंगे। इस दौरान पार्टी का सम्पर्क और संवाद कार्यक्रम भी होगा। इन कार्यक्रमों में सभी मंत्रियों की भागीदारी सुनिश्चित होगी। सभी मंत्री 21 जून को योग दिवस पर भी प्रदेश भर में आयोजित विशेष कार्यक्रमों में रहेंगे। साथ ही 27 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात भी सभी मंत्री अपने प्रभार वाले जिले में कोरोना प्रोटोकाल के तहत सुनेंगे।

Tags: cm yogiup newsyogi cabinet meeting
Previous Post

सपा के नेताओं को सरकार की उपलब्धियां चुभ रही हैं : सुरेश खन्ना

Next Post

समाज को गुमराह करने के लिए लगाए जा रहे आरोप : चंपत राय

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

25/10/2026
उत्तर प्रदेश

आत्मनिर्भरता, नवाचार तथा विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा भारत: मुख्यमंत्री

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी में पीएम का मेगा कार्यक्रम, ‘विंग्स ओवर गंगा’ में दिखेगा एयरफोर्स का शौर्य

25/10/2026
Main Slider

करवा चौथ 2026: कब निकलेगा चांद, क्या है पूजा मुहूर्त?

25/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

करवा चौथ की पूजा में करवे का खास महत्व, जानें मिट्टी के बर्तन से जुड़ी परंपरा

25/10/2026
Next Post
champat rai

समाज को गुमराह करने के लिए लगाए जा रहे आरोप : चंपत राय

यह भी पढ़ें

Bribe

रिश्वत लेते लेखाकार रंगे हाथों गिरफ्तार

20/08/2023
एक की मौत छह घायल

ग्राम चौक के नामकरण को लेकर टकराव, एक की मौत और 6 घायल

08/10/2020
petrol

पेट्रोल-डीजल ने एक बार फिर लगाई आग, जानें अपने शहर के भाव

18/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version