• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक बहादुर इंदिरा का बिछड़ना !!

Writer D by Writer D
15/06/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
indira hirdayesh

indira hirdayesh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

के. विक्रम राव, राष्ट्रीय अध्यक्ष IFWJ

दक्ष शिक्षाविद्, हनकदार काबीना मंत्री, रौबीली नेता—प्रतिपक्ष, जुझारु ट्रेड यूनियनिस्ट, इन समस्त विशिष्टताओं के संवलित व्यक्तित्व का परिचायक थीं डा. इंदिरा हृदयेश पाठक। फौलादी महिला थीं, अपनी नामाराशी प्रधानमंत्री की मानिन्द। आज पूर्वाह्न काठगोदाम के पास रानीबाग के चित्रकला श्मशान घाट पर उमड़े जनसैलाब ने यही साबित किया। भाजपायी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हरीश रावत को मिलाकर, हमारे सैकड़ों श्रमजीवी पत्रकार साथीगण नम नेत्रों से एक सुहृद को अलविदा कह रहे थे।

डॉ. इंदिरा हृदयेश का इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नालिस्ट्स (IFWJ) से करीब का नाता रहा। अटूट था, जो सिर्फ मौत ने तोड़ा। हमारे हर सम्मेलन में वे आतीं थीं। प्रदेश स्तरीय (हरद्वार में) या राष्ट्रीय (नैनीताल में) और राजधानी देहरादून में।

एक बार सूचना और जनसम्पर्क मंत्री थीं तो तकरार की नौबत भी आ गयी थी। पंडित नारायणदत्त तिवारी (नेशनल हेरल्ड के स्तंभकार रहे) तब मुख्यमंत्री थे। इंदिरा हृदयेश उनकी सरकार की कान—नाक थीं। सूचना मंत्री से अधिक, चीफ रिपोर्टर जैसी थीं। नाराज होकर उन्होंने दैनिक ”उत्तर उजाला” (गृहनगर हलद्वानी) के विज्ञापन निरस्त कर दिये। संपादिका सुश्री किरण भंडारी की शिकायत IFWJ को मिली। घटना 2006 की है। मैं उस दिन हलद्वानी में ही था। डॉ. इंदिरा नैनीताल जा रहीं थीं। मुझे कार में बैठाया और रास्ते भर समझाती रहीं कि मीडिया के नियम कड़ाई से लागू करना जरुरी हो जाता है। मगर फिर राहत दे ही दी, तर्क सुनकर।

उसी यात्रा के दौरान नैनीताल राज्यमार्ग पर शिक्षक प्रदर्शनकारियों ने रास्ता रोक दिया था। मेरी स्वाभाविक हमदर्दी नारे लगाने वालों के साथ रहीं। मगर इंदिराजी की निजी सुरक्षा की मुझे भी फिक्र थी। पर वाह रे इंदिरा हृदयेश जी! उतरीं और भीड़ की ओर चलीं। मैं भी साथ हो लिया। स्त्री की वीरता की तुलना में कापुरुष मैं नहीं कहलाना चाहता था। पौन घंटे लगे। मंत्रीजी और नारेबाजों में वार्ता के। फोन पर देहरादून बात की। राजधानी पहुंच कर समाधान का वादा किया। और फिर जिन्दाबाद के नारे गूंजें। सड़क खुल गयी, हम आगे चले। पुलिसबल की बदौलत लोकसंपर्क करने वाले जननायकों को देख चुका था। अत: नैनीताल की सड़क वाला यह नजारा आह्लादकारी लगा। अगली भेंट पर मुख्यमंत्री पं. नारायणदत्त तिवारी को मैंने अवगत कराया कि यह लौह मंत्री उनकी मजबूत संगिनी है। डॉ. इंदिरा को जनांदोलनों से नजदीकी परिचय है। उनके पिता स्व. पंडित टीकाराम पाठक महात्मा गांधी के दाण्डी नमक सत्याग्रह में साथी रहे। साबरमती आश्रम में रहे थे।

निजी सुरक्षा एजेंसियां करें नियमों का पालन : CM योगी

हमारे उत्तरांचल श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रांतीय सम्मेलन (25—26 मार्च 2006) में वे आईं थीं। हरिद्वार प्रेस क्लब द्वारा आयोजित इस जलसे का इसी सूचना मंत्री ने आगाज किया था। मेरी सदारत थी। संवाददाता मान्यता, वेतनमान लागू करना, विज्ञापन नीति आदि पर सम्यक विचार हुआ था। इसका आयोजन अध्यक्ष डॉ. आरके शुक्ल और महासचिव अविक्षित रमण ने किया था।

सर्वाधिक यादगार अधिवेशन राष्ट्रीय स्तरवाला था प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान (एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट), नैनीताल के सभागार में हुआ था (29 अगस्त 2006)। डॉ. इंदिरा हृदयेश ने शुभारंभ किया था। इसमें श्रमजीवी पत्रकारों के चौमुखी विकास पर परिसंवाद आयोजित था। विधानसभा में तब भाजपा विपक्ष और अधुना मोदी काबीना में शिक्षा मंत्री, डॉ. रमेश पोखरियाल ”निशंक” विशिष्ट अतिथि थे। आईएफडब्ल्यूजे के गढ़वाल में जनपद इकाई के डॉ. निशंक पदाधिकारी भी रह चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हरीश रावत खास मेहमान थे। रावतजी आईएफडब्ल्यूजे के बिरादर संगठन नेशनल फेडरेशन आफ न्यूजपेपर इम्प्लाइज यूनियन्स (NFNE) के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। मणिसाणा सिंह वेज बोर्ड में रावतजी बड़े मददगार रहे। प्रदेश यूनियन अध्यक्ष स्व. राकेश चन्दोला और महासचिव प्रयाग पाण्डे का आयोजन रहा। उनके सहयोगी थे बीसी भट्ट (लालकुआं) और पीसी तिवारी (अलमोड़ा)।

डॉ. इन्दिरा हृदयेश के चले जाने से श्रमजीवी पत्रकारों  के हमदर्द, उत्तराखण्ड़ विधानसभा में एक गूंजती आवाज और प्रदेश के हजारों शिक्षकों का पुरोधा नहीं रहा। मगर घनघोर वर्षा तथा चमकती बिजली से आज ही आभास हो गया था कि अब स्वर्ग में भी उसी तेवर में इंदिराजी नजर आयेंगीं।

Tags: indira hirdayeshUttrakhand News
Previous Post

पुरानी रंजिश के चलते पट्टीदार की धारदार हथियार से हत्या, तीन घायल

Next Post

39 किलो गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

Mussoorie to get world-class ropeway
उत्तराखंड

मसूरी को मिलेगा विश्वस्तरीय रोपवे, धामी सरकार ने तेज की मेगा परियोजना की तैयारी

03/07/2026
A delegation of journalists from Chhattisgarh met CM Dhami.
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी से छत्तीसगढ़ से आए पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट

03/07/2026
Dattatreya Hosabale
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS की एंट्री, कहा- दोषियों को हर हाल में सजा मिले

03/07/2026
CM Dhami handed over appointment letters to 187 youth
Main Slider

नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प और सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों के विश्वास का प्रतीक : मुख्यमंत्री

03/07/2026
Parliament Monsoon Session
नई दिल्ली

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र, जानिए एजेंडे में क्या-क्या

03/07/2026
Next Post
arrested

39 किलो गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

यह भी पढ़ें

मुंहासे को कम करने में फायदेमंद है सोयाबीन

04/01/2026
Raksha Bandhan

रक्षाबंधन पर भाई को बांधें राशि के अनुसार राखी, सौभाग्य की होगी प्राप्ति

12/08/2024
Road Accident

भीषण सड़क हादसा: गैस टैंकर और रोडवेज बस में जबर्दस्त टक्कर, सात की मौत

16/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version