• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जिले में बदले राजनीतिक समीकरण, साधू वर्मा भाजपा में शामिल

Writer D by Writer D
15/06/2021
in Main Slider, अम्बेडकरनगर, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए तीन जुलाई तक की अंतिम तिथि निर्धारित करने के बाद राजनीतिक दांवपेच शुरू हो गए हैं। अम्बेडकरनगर में बीती देर रात राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल गए।

भाजपा नेताओं के एक गुट के साथ सक्रिय रहे जिला पंचायत सदस्य श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधु वर्मा को सोमवार की देर रात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लखनऊ स्थित अपने आवास पर पार्टी की सदस्यता दिलाई। साधु के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो गई है।

माना जा रहा है कि साधू वर्मा ही भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए जा सकते हैं। साधु बर्मा का जिला पंचायत सदस्य के रूप में एक लंबा अनुभव भी रहा है। वह लगातार चार बार जिला पंचायत सदस्य के रूप में निर्वाचित होते रहे हैं। अपनी बेहतरीन छवि के कारण ही 2021 के चुनाव में बसपा द्वारा समर्थन न दिए जाने से बाद भी उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और ऐतिहासिक मतों से विजयी हुए।

घर से बाहर निकली नाबालिग से गैंगरेप, छह आरोपी गिरफ्तार

साधू वर्मा को पूर्व मंत्री लालजी वर्मा का सबसे खास माना जाता रहा है लेकिन लालजी वर्मा के बसपा से निष्कासित कर दिए जाने के बाद अब साधु वर्मा का भाजपा में शामिल होना नए राजनीतिक समीकरणों को इजाद कर सकता है। लाल जी वर्मा के बसपा में रहते हुए ही साधू वर्मा ने भाजपा नेता विमलेन्द्र प्रताप सिंह मोनू व पूर्व जिला अध्यक्ष रमाशंकर सिंह के साथ सांसद बृजभूषण शरण सिंह से मुलाकात कर सनसनी फैला दी थी।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर साधू वर्मा के भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। साधू वर्मा टांडा पूर्वी उत्तरी वार्ड नंबर 13 से जिला पंचायत सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए हैं। इसके पूर्व वह 2005, 2010 व 2015 में भी जिला पंचायत सदस्य के रूप में निर्वाचित हो चुके हैं।

साधू वर्मा के भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाने के बाद अब भाजपा के समर्थन के लिए दौड़ रहे अन्य प्रत्याशियों को करारा झटका लग सकता है। जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के सभी नेताओं ने एक मंच पर आकर साधू वर्मा को भारतीय जनता पार्टी में शामिल कराया, उससे साफ है कि भारतीय जनता पार्टी साधू वर्मा पर ही दांव लगाने जा रही है। अपनी साफ-सुथरी छवि के कारण साधु बर्मा के पक्ष में काफी संख्या में जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन भी बताया जा रहा है। अब देखना यह है कि अपनी नई पारी में साधू वर्मा भाजपा के लिए कितने उपयोगी साबित हो सकते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात करने के पहले साधू वर्मा ने भाजपा नेताओं के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा से भी मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। साधू वर्मा के भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता लिए जाने के दौरान जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी के अलावा जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,पूर्व जिला अध्यक्ष रमाशंकर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी समेत अन्य पार्टी नेता भी मौजूद रहे।

Tags: Ambedkarnagar newssadhu vermaSwatantradevup newsUP Politics
Previous Post

घर से बाहर निकली नाबालिग से गैंगरेप, छह आरोपी गिरफ्तार

Next Post

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता, जानें अपने शहर के भाव

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

बेटे-बेटियों की अच्छी शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी कुंजी : एके शर्मा

24/07/2026
Mrityunjay Tiwari
Main Slider

लालू को तगड़ा झटका, RJD के पूर्व प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी भाजपा में शामिल

24/07/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने जन समस्याओं के त्वरित और समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

24/07/2026
Obstructing 'Vande Mataram' will prove costly.
Main Slider

अब ‘वंदे मातरम्’ में बाधा डालना पड़ेगा भारी, सरकार लाई सख्त कानून

24/07/2026
Government Jobs
Main Slider

यूपी के युवाओं के लिए खुशखबरी, 62 हजार सरकारी नौकरियों का रास्ता साफ

24/07/2026
Next Post
petrol-diesel

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता, जानें अपने शहर के भाव

यह भी पढ़ें

Keshav Prasad Maurya

पीएम गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए करते हैं दिन रात कार्य: केशव प्रसाद मौर्य

26/03/2026
BJP

चुनाव आयोग से बीजेपी को बड़ा झटका, आपत्तिजनक विज्ञापन हटाने का दिया आदेश

07/05/2024
PM Kisan Nidhi

खत्म हुआ पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का इंतजार, जानें कब होगी जारी

11/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version