• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पिछले तीन साल में करोड़ों लोगों की रोजी-रोटी छिन गयी : शिवपाल

Writer D by Writer D
17/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
shivpal yadav

shivpal yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिये समान विचार वाले दलों की एकजुटता का आवाहन किया है।

पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बुधवार को संपन्न एक दिवसीय बैठक में श्री यादव ने कहा कि समान विचार के दलों की एकजुटता का आह्वान किया और कहा कि भाजपा की सरकार ने गांव, गरीब, किसान, पिछड़े, दलित, व्यवसायी, मध्यवर्ग और युवाओं को सिर्फ छला है। सरकार शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान, रोजगार और इलाज उपलब्ध करा पाने में पूर्णतया नाकामयाब रही है।

उन्होने कहा कि भाजपा ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन पिछले तीन साल में करोड़ों लोगों की रोजी-रोटी छिन गयी। पिछले साल अप्रैल में देश में कोरोना महामारी की पहली मार पड़ी थी, तो लगभग 12.6 करोड़ लोगों की नौकरियां गईं। इसमें लगभग 9 करोड़ लोग ऐसे थे जो दिहाड़ी मजदूर थे। नौकरी गंवाने वाले सभी 12.6 करोड़ लोग दोबारा काम पर लौटे भी नहीं। जो लौटे उसमें से भी कुछ ऐसे रह गए जिन्हें काम नहीं मिल पाया। कोरोना की द्वितीय लहर के मध्य 75 लाख लोगों की नौकरी चली गई है। पिछले 45 वर्षों में बेरोजगारी दर अपने अधिकतम स्तर पर है।

उन्होने उत्तर प्रदेश विधानसभा के 2022 में होने वाले चुनाव के लिए अभी से जुटने और प्रसपा के प्रभावी नेतृत्व वाली सरकार बनाने का आह्वान किया। उन्होने कहा कि सत्ता में भागीदारी होने पर प्रत्येक परिवार के एक बेटे व एक बेटी के लिए सरकारी नौकरी की व्यवस्था की जाएगी।

Tags: shivpal yadavup news
Previous Post

देश के करोड़ों रामभक्तों की आस्था किसी चंपत राय या प्राॅपर्टी डीलर में नहीं : संजय सिंह

Next Post

नन्द के सामने सरेबाजार भाभी को ले उड़ा युवक, पड़ोसी पर लगा आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Muskmelon kheer
Main Slider

मीठे में बनाएं लाजवाब खरबूजे की खीर

27/05/2026
Homestay
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की बेड एंड ब्रेकफास्ट, होमस्टे नीति से यूपी में बदल रहा पर्यटन का स्वरूप

26/05/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सरकारी धन के एक-एक पैसे का हिसाब लूंगा, लापरवाही पर होगी दंडात्मक कार्रवाई: केशव प्रसाद मौर्य

26/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

आंगनवाड़ी केंद्रों में बिजली-पानी सुनिश्चित करने के निर्देश, टेक होम राशन का 100% वितरण एफआरएस से होगा: मुख्य सचिव

26/05/2026
CM Yogi inaugurated Ganga Aarti on the floating jetty at Sangam.
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने संगम में फ्लोटिंग जेटी पर गंगा आरती का किया शुभारंभ

26/05/2026
Next Post
Absconded

नन्द के सामने सरेबाजार भाभी को ले उड़ा युवक, पड़ोसी पर लगा आरोप

यह भी पढ़ें

line hajir

इस जिले में हुई बड़ी कार्रवाई, चौकी प्रभारी और दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

03/11/2023
आरोपी गुड्डन त्रिवेदी

बिकरू कांड : गैंगस्टर विकास दुबे का करीबी गुड्डन त्रिवेदी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

23/10/2020
winter care

साबुन की जगह करें इन चीजों का इस्तेमाल, नहीं आएगा रूखापन

15/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version