• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विधायक आवास के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे भाजपा नेता

Writer D by Writer D
17/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, फर्रूखाबाद
0
Firing near BJP MLA's residence

Firing near BJP MLA's residence

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फर्रुखाबाद जिले में भाजपा विधायक के घर के सामने दो कार सवार लोगों ने एक दूसरे पर एक दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग की। विधायक के दरवाजे पर खड़ी भाजपा नेता की कार का शीशा टूट गया। घटना के बाद कार सवार भाग गए।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां दो बुलेट व आधा दर्जन से अधिक कारतूस के खोखे मिले हैं। फतेहगढ़ के जय नारायण वर्मा रोड निवासी भोजपुर से भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह राठौर के आवास के सामने बुधवार रात करीब सवा आठ बजे दो कार सवार लोगों में विवाद हो गया।

इस पर दोनों कारों में सवार लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से विधायक के घर आए भाजपा नेता विमल कटियार की कार का शीशा टूट गया। फायरिंग के बाद कार सवार भाग गए।

सूचना पर एएसपी अजय प्रताप, सीओ नितेश सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस को मौके पर दो बुलेट व आधा दर्जन से अधिक कारतूस के खोखे मिले। पुलिस को लोगों ने बताया कि रखा की ओर से एक ब्रेजा कार आई और विधायक के घर के सामने ब्रेकर पर रुक गई।

पीछे से फॉरचूनर कार आई। दोनों कार सवारों में कहासुनी होने लगी और कुछ ही देर में फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से फॉरचूनर का शीशा टूट गया। इसके बाद दोनों कारें आंबेडकर तिराहे की की ओर चली गईं। 12-14 फायर दोनों ओर से हुए हैं।

पुलिस आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखकर कार सवारों के बारे जानने के प्रयास में जुुटी है। एएसपी ने विधायक ने जानकारी की और उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। इसमें सड़क की तस्वीर नहीं दिखी।

भाजपा नेता विमल कटियार ने बताया कि कार में वह नहीं थे। इसलिए वह बच गए। एएसपी अजय प्रताप ने बताया कि युवकों के दो गुटों में कार रेस को लेकर विवाद हुआ। उसी के बाद फायरिंग हुई है। एक कार में सपा का झंडा लगा होने की बात पर बताया कि यह जांच का विषय है।

रुपये के विवाद में भिड़े थे सपा नेता व व्यापारी पक्ष के लोग 

जांच में जुटी पुलिस को पता चला है कि इस घटना के पीछे एक सपा नेता द्वारा व्यापारी को रुपये दिलाने को लेकर हुए विवाद की रंजिश है। एक वर्ष पूर्व फतेहगढ़ मिलेट्री चौराहे पर एक सपा नेता व दूसरे पक्ष में फायरिंग हो गई थी।

इसमें सपा नेता की कार में गोली लगी थी। बाद में दोनों ओर से मुकदमे दर्ज कराए गए थे। पुलिस ने जानलेवा हमले की धारा हटाकर चार्जशीट लगा दी थी। उसके बाद से रंजिश बढ़ती चली गई। बुधवार शाम को एक कार में सपा नेता के बेटे व दूसरी में दूसरे पक्ष के लोगों के बैठे होने की बात सामने आई है। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस ने आवास विकास कालोनी व लोको रोड पर दबिश दी है।

सपा नेता ने दी फायरिंग की तहरीर

मामले में कर्नलगंज चौकी इंचार्ज ज्ञानेश्वर सिंह ने अज्ञात कार सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उधर सपा नेता चन्नू यादव कुछ वकीलों के साथ फतेहगढ़ कोतवाली में तहरीर देने पहुंचे हैं। इसमें उन्होंने बेटे आर्यन पर फायरिंग किये जाने का आरोप कुछ लोगों पर लगाया है।

 

Tags: crime newsfarrukhabad crimeFarrukhabad Hindi Samacharfarrukhabad newsFarrukhabad News in HindiFiring newskanpurkanpur newsLatest Farrukhabad News in Hindimla residenceup newsVinay Katiyar
Previous Post

नन्द के सामने सरेबाजार भाभी को ले उड़ा युवक, पड़ोसी पर लगा आरोप

Next Post

शादी से पहले उठा दूल्हे का जनाजा, जानें पूरा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
उत्तर प्रदेश

देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक

19/09/2026
Main Slider

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार

19/09/2026
Next Post
Dead Body

शादी से पहले उठा दूल्हे का जनाजा, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें

arrested

चोरी के आभूषण व मोबाइल सहित तीन शातिर चोर व ज्वैलर्स गिरफ्तार

05/01/2022
Arrested

असलाह सहित शातिर लुटेरा गिरफ्तार

09/01/2023
Jal Jeevan Mission

जलजीवन मिशन के लिए 04 अरब 17 करोड़ से अधिक धनराशि स्वीकृत

02/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version