• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘बाबा का ढाबा’ के मालिक ने की सुसाइड की कोशिश, हॉस्पिटल में भर्ती

Writer D by Writer D
18/06/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Baba Ka Dhaba

Baba Ka Dhaba

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजधानी दिल्ली स्थित मशहूर बाबा का ढाबा के मालिक 80 साल के कांता प्रसाद को गुरुवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि उन्होंने आत्महत्या की कोशिश की थी। फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में उनका इलाज जारी है। हाल ही में खबर आई थी कि आर्थिक परेशानियों के चलते उन्हें अपना रेस्टोरेंट बंद करना पड़ा था और वे सड़क किनारे स्टॉल पर वापस आ गए थे।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने जानकारी दी कि उन्हें गुरुवार रात PCR कॉल आया। बताया गया कि एक व्यक्ति ने आत्महत्या की कोशिश की है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि वह कांता प्रसाद हैं. फिलहाल उनका इलाज जारी हैं। उनकी पत्नी ने पुलिस को जानकारी दी है कि वे बीते कुछ दिनों से तनाव में थे।’

रेस्टोरेंट पर लग गया था ताला

बीते साल दिसंबर में 80 वर्षीय प्रसाद ने दिल्ली के मालवीय नगर में एक नए रेस्टोरेंट की शुरुआत की थी। उन्होंने इसका नाम भी ‘बाबा का ढाबा’ रखा था और यह उनके स्टॉल से कुछ मिनटों की दूरी पर ही था. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बाबा ने कहा, ‘खाने की नई जगह 15 फरवरी को बंद करनी पड़ी. इसे चलाने में एक लाख रुपये का खर्च आ रहा था और हमें 36 हजार रुपये कर्मचारियों को देना पड़ते थे और किराया 35 हजार रुपये महीना था। इसमें बिजली, पानी का बिल आदि खर्चे भी थे। निवेश की तुलना में रिटर्न कम मिला, तो इसे बंद करना जरूरी था, क्योंकि हमें नुकसान हो रहा था।’

‘दीदी’ के भतीजे को थप्पड़ मारने वाले देवाशीष की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत

दिल्ली के एक फूड ब्लॉगर गौरव वासन ने बीते साल 7 अक्टूबर को एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वासन ने प्रसाद के खाने के स्टाल के बारे में बताया था। इस वीडियो में बुजुर्ग दंपति परेशान नजर आ रहे थे. सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई लोग बुजुर्गों की मदद के लिए आगे आए थे। इस दौरान उन्हें देशभर से बड़ी आर्थिक मदद भी मिली थी।

इसके बाद प्रसाद ने वासन पर चोरी का आरोप लगाया था। इसके संबंध में उन्होंने एक FIR भी दर्ज कराई थी। हालांकि, बाद में उन्होंने यूट्यूबर से माफी मांग ली थी। इसपर वासन ने भी प्रतिक्रिया देते हुए प्रसाद को माफ कर दिया था।

Tags: Baba Ka Dhabadelhi newsNational news
Previous Post

‘दीदी’ के भतीजे को थप्पड़ मारने वाले देवाशीष की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत

Next Post

राजनाथ सिंह ने DRDO निर्मित सरुसजाई कोविड अस्पताल का किया दौरा

Writer D

Writer D

Related Posts

Fly
Main Slider

मक्खियों से है परेशान, तो आजमाए ये उपाय

23/07/2026
CM Yogi to attend Shri Ram Katha.
Main Slider

श्रीगोरखनाथ मंदिर में भव्य श्रीरामकथा गुरुवार से, सीएम योगी भी होंगे सम्मिलित

22/07/2026
cm vishnudev sai inquired about the health of international folk artist vikram yadav
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली

22/07/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

प्रदेश के हर जिले में खुलेगा स्टार्टअप्स का द्वार:नायब सिंह सैनी

22/07/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

हरियाणा में कर्मचारी बदल सकेंगे स्थाई पता, होम टाउन में नहीं होगा बदलाव

22/07/2026
Next Post
rajnath singh

राजनाथ सिंह ने DRDO निर्मित सरुसजाई कोविड अस्पताल का किया दौरा

यह भी पढ़ें

CM Dhami

भैंस चोरी का मुकदमा दर्ज करने के लिए सीएम धामी को करना पड़ा हस्तक्षेप

04/09/2022
Shaheen Afridi

एशिया कप 2022 से बाहर हुए शाहीन शाह अफरीदी

20/08/2022
Tax Inspector

नगर निगम के टैक्स इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार

17/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version