• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम में मेहमान टीम का दबदबा जारी

Desk by Desk
20/06/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दक्षिण अफ्रीका और मेजबान वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच सेंट लूसिया के ग्रॉ आइलेट में जारी दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन पूरी तरह से मेहमान टीम का दबदबा रहा। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने अपनी पहली पारी में 298 रन बनाए लेकिन इसके बाद जब वेस्टइंडीज की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों का कहर देखने लायक था। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने मेजबान टीम को पहली पारी में 149 रन के अंदर ढेर कर दिया। मैच के पहले दिन 5 विकेट के नुकसान पर 218 रन बना चुकी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने दूसरे दिन अपनी पारी की शुरुआत की और सबकी नजरें विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक पर टिकी थीं। डी कॉक तेजी से अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन जब वो शतक के बिल्कुल करीब थे तब चार रन पहले काइल मायर्स ने उनको शाई होप के हाथों कैच करा दिया। डी कॉक ने 162 गेंदों में 96 रनों की शानदार पारी खेली जिसमें 8 चौके शामिल थे।

शुरुआत में कप्तान डीन एल्गर (77 रन) और मध्यक्रम में क्विंटन डी कॉक (96 रन) के अलावा कोई अन्य दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ज्यादा देर पिच पर नहीं टिक सका और उनकी पूरी टीम 298 रन पर ढेर हो गई। इसमें 44 अतिरिक्त रन भी शामिल रहे। इस दौरान वेस्टइंडीज की तरफ से केमार रोच और काइल मायर्स ने 3-3 विकेट झटके, शैनन गैब्रियाल ने 2 विकेट लिए, जबकि जेडन सील्स और जेसन होल्डर ने 1-1 विकेट लिया। जवाब देने उतरी कैरेबियाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी की पहली ही गेंद पर कगिसो रबाडा ने कप्तान व ओपनर क्रेग ब्रेथवेट (0) को विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के हाथों कैच आउट करा दिया। इसके बाद पूरी पारी में शाई होप (43) और जरमेन ब्लैकवुड (49) के अलावा और कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक सका। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रम में सात खिलाड़ी ऐसे रहे जो दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके और 54 ओवर के अंदर 149 रन पर उनकी पूरी पारी सिमट गई।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हारे हुए टेस्ट मैच को ड्रॉ कराया

वेस्टइंडीज की पारी के दौरान अपना छठा टेस्ट मैच खेल रहे 23 वर्षीय दाएं हाथ के दक्षिण अफ्रीकी पेसर वियान मुल्डर ने जमकर कहर बरपाया। इस गेंदबाज ने सिर्फ 4 ओवर किए जिसमें से 3 मेडन ओवर थे और उन्होंने सिर्फ 1 रन लुटाते हुए 3 विकेट झटके। उनके अलावा केशव महाराज, लुंगी एनगिडी और कगिसो रबाडा ने 2-2 विकेट लिए जबकि एक विकेट एनरिच नॉर्ट्जे ने हासिल किया। अब वेस्टइंडीज की टीम दक्षिण अफ्रीकी टीम से उतने ही रन पीछे है जितने रन उन्होंने बनाए। यानी दक्षिण अफ्रीकी टीम के पास पहली पारी के आधार पर 149 रनों की बढ़त है। अभी सिर्फ दो दिन का खेल हुआ है और मेहमान टीम इस मैच में अपनी पकड़ मजबूत करती नजर आ रही है।

 

Tags: 24ghante online.comhindi newsIndia News in HindiLatest India News Updateslatest newssouth africawest indies
Previous Post

टीनशेड लगाते समय उतरा करंट, 13 लोग घायल, एक की हालत गंभीर

Next Post

अमरनाथ यात्रा पर मंडराया आतंकी खतरा, बढ़ी सुरक्षा, पुलिस ने कही ये बात…

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

राम नाम में जीवन की हर समस्या का समाधानः गोरक्षपीठाधीश्वर

09/06/2026
Power Supply
Main Slider

लेसा के दावों की खुली पोल: लखनऊ में हाहाकार, भीषण गर्मी के बीच 27 घंटे तक ब्लैकआउट

09/06/2026
Khan Sir
Main Slider

खान सर को कोर्ट से बड़ी राहत, कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में गिरफ्तारी पर रोक

09/06/2026
Bada Mangal)
Main Slider

हर मंगलवार को करें यह गुप्त उपाय, मिलेगा बजरंगबली का आशीर्वाद

09/06/2026
Wedding Card
Main Slider

ऐसे बनवाएं अपनी शादी का कार्ड, दांपत्य जीवन रहेगा खुशहाल

09/06/2026
Next Post
Amarnath Yatra

अमरनाथ यात्रा पर मंडराया आतंकी खतरा, बढ़ी सुरक्षा, पुलिस ने कही ये बात...

यह भी पढ़ें

बालों के लिए उपलब्ध है कई वैराइटी की कंघियां, जानें आपके लिए कौनसी रहेगी बेस्ट

10/01/2022

राजस्थान में बनेगी कुंभलगढ़ से भी लंबी दीवार, जानवरों और पेड़ों को बचाने के लिए काम शुरू

17/07/2021
fire

निशांतगंज के पेंट हाउस में लगी भीषण आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर

09/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version