• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में 31 अगस्त तक 10 करोड़ को लगेगी कोरोना वैक्सीन

Writer D by Writer D
20/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
Booster dose

vaccination

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सोमवार से शुरू होने वाले दुनिया के सबसे बड़े निशुल्क टीकाकरण अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में प्रतिदिन सात लाख टीकाकरण की डोज देने का बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया गया है वहीं एक जुलाई से प्रतिदिन 12 लाख वैक्सीन की डोज दिए जाने की व्यवस्था की गयी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुरू से ही कोरोना महामारी से निपटने में एक मजबूत हथियार के रूप में टीकाकरण अभियान पर विशेष जोर दिया जिसके तहत मिशन जून टीकाकरण अभियान के जरिए एक माह में प्रदेश में एक करोड़ वैक्सीन की डोज देने का लक्ष्‍य निर्धारित किया गया था। अपने निर्धारित लक्ष्‍य का आधा हिस्‍सा योगी सरकार ने महज 14 दिनों के भीतर हासिल किया। प्रदेश में मिशन जून के तहत निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रदेश में प्रतिदिन चार लाख 50 हजार से अधिक टीकाकरण की डोज दी जा रही थी।

प्रदेश में 21 जून से कोविड टीकाकरण का नया चरण शुरू किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 18 वर्ष की आयु से अधिक के सभी नागरिकों के लिए 21 जून से राज्य सरकारों को निःशुल्क टीका उपलब्ध कराया जा रहा है। ऐसे में श्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निशुल्क टीकाकरण महाभियान के निर्णय से प्रदेश में टीकाकरण को गति मिलेगी।

उन्होने आला अधिकारियों को प्रतिदिन 06 लाख से अधिक लोगों को टीका-कवर देने के लक्ष्य के साथ तैयारी करने के निर्देश दिए वहीं उन्होंने वैक्सीनेशन सेंटर और वैक्सीनेटर की संख्या को बढ़ाने के निर्देश देते हुए एक जुलाई से प्रतिदिन 10 से 12 लाख लोगों को वैक्सीनेट किए जाने की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के आदेश दिए। निश्चित तौर पर इस निशुल्क टीकाकरण अभियान से योगी सरकार द्वारा तय मिशन जून के निर्धारित लक्ष्य को और भी गति मिलेगी।

Tags: corona in UPup newsvaccination in up
Previous Post

वैक्सीनेशन के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अवश्य करें : अमित प्रसाद

Next Post

यूपी BJP की मीडिया टीम घोषित, मनीष दीक्षित फिर बने प्रभारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Homestay
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की बेड एंड ब्रेकफास्ट, होमस्टे नीति से यूपी में बदल रहा पर्यटन का स्वरूप

26/05/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सरकारी धन के एक-एक पैसे का हिसाब लूंगा, लापरवाही पर होगी दंडात्मक कार्रवाई: केशव प्रसाद मौर्य

26/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

आंगनवाड़ी केंद्रों में बिजली-पानी सुनिश्चित करने के निर्देश, टेक होम राशन का 100% वितरण एफआरएस से होगा: मुख्य सचिव

26/05/2026
CM Yogi inaugurated Ganga Aarti on the floating jetty at Sangam.
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने संगम में फ्लोटिंग जेटी पर गंगा आरती का किया शुभारंभ

26/05/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा: सीएम योगी

26/05/2026
Next Post

यूपी BJP की मीडिया टीम घोषित, मनीष दीक्षित फिर बने प्रभारी

यह भी पढ़ें

गोवंश लदी पिकअप छोड़ पशु तस्कर हुए फरार,  मौके से बाइक बरामद

26/08/2021
UP Budget Session 2022

राज्यपाल के अभिभाषण पर हंगामा बेमानी

24/05/2022

IPL 2020 से बाहर होने के बाद एबी डिविलियर्स ने मांगी RCB फैन्स से माफी

08/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version