• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ढाई घंटे चली शरद पवार के आवास पर बैठक, कई दिग्गज नेता हुए शामिल

Writer D by Writer D
22/06/2021
in Main Slider, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एनसीपी प्रमुख शरद पवार के घर पर मंगलवार को विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक हुई। ये मीटिंग उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास 6 जनपथ पर हुई। करीब ढाई घंटे तक चलने के बाद ये मीटिंग खत्म हो गई है। हालांकि, इस मीटिंग में कोई भी कद्दावर नेता नजर नहीं आया। कांग्रेस की ओर से भी कोई बड़ा नेता इस मीटिंग में नहीं पहुंचा। मीटिंग खत्म होने के बाद एनसीपी सांसद माजिद मेमन ने कहा कि ये बैठक शरद पवार ने नहीं, बल्कि यशवंत सिन्हा ने बुलाई थी।

शरद पवार के घर ये मीटिंग शाम 4 बजे के बाद शुरू हुई। इस मीटिंग में नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला मीटिंग में तो पहुंचे थे, लेकिन थोड़ी ही देर में वहां से निकल भी गए।

इस मीटिंग में शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले, कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता संजय झा, एनसीपी के राज्यसभा सांसद माजिद मेमन, सीपीआई नेता बिनय विश्वम, सीपीएम नेता निलोत्पल बासु, टीएमसी नेता यशवंत सिन्हा, एनसीपी से राज्यसभा सांसद वंदन चव्हाण मौजूद रहे। इनके अलावा पूर्व राजदूत केसी सिंह, समाजवादी पार्टी की ओर से घनश्याम तिवारी, पूर्व सांसद जयंत चौधरी और आप की तरफ से सुशील गुप्ता समेत बाकी नेता भी शामिल हुए। हालांकि, मीटिंग से बड़े नेता नदारद रहे।

कोरोना काल में दृढ़ विश्वास और प्रोत्साहनों के जरिए किये गये सुधार : मोदी

इस मीटिंग के बीजेपी छोड़कर टीएमसी में आए यशवंत सिन्हा ने बताया कि ढाई घंटे चली मीटिंग में कई सारे मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं, निलोत्पल बासु ने बताया कि इस मीटिंग में कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। सिर्फ बेरोजगारी और महंगाई को लेकर चर्चा हुई।

मीटिंग के बाद माजिद मेमन ने कहा कि कुछ मीडिया में ऐसा कहा जा रहा है कि ये मीटिंग बीजेपी के खिलाफ मोर्चा तैयार करने के लिए बुलाई गई है, लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने ये भी बताया कि “ऐसा चल रहा है कि ये मीटिंग शरद पवार ने बुलाई थी। ऐसा नहीं है। ये मीटिंग राष्ट्र मंच के प्रमुख यशवंत सिन्हा ने बुलाई थी। हम सभी राष्ट्र मंच के फाउंडिंग मेंबर हैं।”

उन्होंने ये भी कहा कि कोई राजनीतिक भेदभाव नहीं है. उन्होंने बताया कि “मैंने खुद विवेक तनखा, मनीष तिवारी, शत्रुघ्न सिन्हा, अभिषेक मनु सिंघवी, कपिल सिब्बल जैसे नेताओं को आमंत्रित किया था। लेकिन इनमें से कोई भी नेता इस समय दिल्ली में नहीं है। इसलिए कांग्रेस मीटिंग में नहीं आ सकी।”

वहीं, सपा नेता घनश्याम तिवारी ने बताया कि “हमने यशवंत सिन्हा को एक टीम बनाने के लिए अथॉराइज किया है। इस टीम का काम देश में चल रहे मुद्दों को लेकर सुझाव देना होगा। कोई भी व्यक्ति, राजनीतिक पार्टी का सदस्य इस टीम का हिस्सा बन सकता है.” उन्होंने ये भी बताया कि राष्ट्र मंच की एक और बैठक होगी।

Tags: Maharashtra NewsNational newsSharad Pawar Meeting
Previous Post

कोरोना काल में दृढ़ विश्वास और प्रोत्साहनों के जरिए किये गये सुधार : मोदी

Next Post

योगी सरकार किसानों की हितैषी : सूर्य प्रताप शाही

Writer D

Writer D

Related Posts

Abhijeet Deepke
Main Slider

‘बातचीत के लिए बुलाया, फिर नजरबंद कर दिया’— CJP का सरकार पर बड़ा आरोप

21/07/2026
PM Modi
Main Slider

पेपर लीक करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, पीएम मोदी ने छात्रों को दिया बड़ा भरोसा

21/07/2026
16 proposals approved in Yogi cabinet meeting
Main Slider

कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्ताव मंजूर; प्रयागराज-सोनभद्र एक्सप्रेसवे को मिली स्वीकृति

21/07/2026
Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Next Post

योगी सरकार किसानों की हितैषी : सूर्य प्रताप शाही

यह भी पढ़ें

Attack on the car of CPI(ML) candidate from Manjhi seat, Dr. Satyendra

Bihar Elections: माले प्रत्याशी डॉ. सत्येंद्र की गाड़ी पर हमला, पुलिस टीम अलर्ट

06/11/2025
Farah Khan

फराह खान पर टूटा गमों का पहाड़, लंबी बीमारी से मां का हुआ निधन

26/07/2024
Somvati Amavasya

सोमवती अमावस्या 8 अप्रैल को होगी शुरू, इस दिल भूलकर भी न करें ये काम

03/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version