• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना काल में दृढ़ विश्वास और प्रोत्साहनों के जरिए किये गये सुधार : मोदी

Writer D by Writer D
22/06/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि कोरोना काल के दौरान केन्द्र और राज्यों ने रचनात्मक भागीदारी के आधार पर सुधारों के जरिये कोरोना महामारी की चुनौतियों से निपटने का प्रयास किया।

श्री मोदी ने मंगलवार को अपना एक ब्लॉग पोस्ट लिंक्डिन प्लेटफार्म पर साझा करते हुए यह बात कही। अपनी इस पोस्ट में उन्होंने कोविड काल में सुधारों, केन्द्र – राज्य भागीदारी, रचनात्मक नीति – निर्माण के बारे में विस्तार से उल्लेख किया है।

उन्होंने खुद एक ट्वीट में इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, “दृढ़ विश्वास और प्रोत्साहनों के जरिए सुधार- कोविड-19 के काल में केन्द्र – राज्य भागीदारी की भावना से संचालित रचनात्मक नीति – निर्माण के बारे में मेरी लिंक्डिन पर पोस्ट।”

प्रधानमंत्री ने पोस्ट में लिखा है कि केन्द्र और राज्यों ने सहकारी संघवाद का बेहतर उदाहरण पेश करते हुए रचनात्मक भागीदारी निभाते हुए कोरोना संकट से उत्पन्न चुनौतियों का सामना किया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत राज्यों को अतिरिक्त उधार लेने की अनुमति दी गयी और राज्यों ने इसका फायदा उठाते हुए एक लाख करोड़ रूपये से अधिक का उधार लिया और जिससे संसाधनों मे अपेक्षाकृत बढोतरी हुई।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार डिवाइडर से टकराई, मां-बेटे की मौत, पिता-पुत्री घायल

उन्होंने कहा है कि कोरोना महामारी दुनिया भर के लिए नयी चुनौती लेकर आयी और भारत भी कोई अपवाद नहीं था। उन्होंने कहा कि इस दौरान संसाधन जुटाना सबसे बड़ी चुनौती थी लेकिन देश में केन्द्र और राज्यों की भागीदारी से इस चुनौती का सामना किया गया।

कोरोना के खिलाफ अभियान में चार प्रमुख सुधारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ये गरीब, पिछडे और मध्यम वर्ग के जीवन में सुधार पर आधारित थे साथ ही इनसे राजकोषीय स्थिरता को भी मजबूती मिली। पहले सुधार एक देश एक राशन कार्ड से प्रवासियों को बहुत फायदा हुआ और उन्हें कहीं से भी राशन लेने की सुविधा मिली।

दूसरे सुधार के तहत व्यापार सुगमता को बढाया गया, तीसरे सुधार के तहत संपत्ति कर और जल तथा सीवर प्रभार से संबंधित दरों को अधिसूचित किया गया । इसके तहत शहरी क्षेत्रों में संपत्ति लेन देन और स्टांप शुल्क दिशा निर्देशों को अधिसूचित करने का प्रावधान किया गया। चौथे सुधार में किसानों को मुफ्त बिजली आपूर्ति के प्रत्यक्ष लाभ स्थानांतरण योजना में शामिल किया जाना था। इन सभी सुधारों के अच्छे परिणाम मिले और इसमें कई राज्यों ने अच्छा काम किया।

Tags: National newspm modi
Previous Post

उर्वशी रौतेला ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

Next Post

ढाई घंटे चली शरद पवार के आवास पर बैठक, कई दिग्गज नेता हुए शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
उत्तराखंड

दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर जोर, एमएसपी पर खरीद का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के निर्देश

18/09/2026
उत्तराखंड

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

18/09/2026
उत्तराखंड

सीसीटीएनएस में उत्तराखंड की राष्ट्रीय रैंकिंग सुधरी, 13वें से 9वें स्थान पर पहुंचा राज्य

18/09/2026
उत्तराखंड

नेपाल आपदा राहत सहायता दल को सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

18/09/2026
Next Post

ढाई घंटे चली शरद पवार के आवास पर बैठक, कई दिग्गज नेता हुए शामिल

यह भी पढ़ें

Those who could not be released live, they will be released after death

जो जीते जी नहीं हो पाई रिलीज वो मरने के बाद होगी रिलीज

02/07/2021
Lakhimpur Kheri violence

लखीमपुर हिंसा: SIT में शामिल हुए 3 IPS, हाईकोर्ट के पूर्व जज करेंगे जांच की निगरानी

17/11/2021
जन्माष्टमी

जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को चढ़ाएं घर में बना ये स्वादिष्ट प्रसाद

11/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version