• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रोजगार देने में नंबर वन पर उप्र की एमएसएमई, दूसरे नंबर पर गुजरात

Writer D by Writer D
23/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश में रोजगार देने के मामले में उत्तर प्रदेश ने सभी राज्यों को पछाड़ दिया है। प्रदेश की सूक्ष्म, लघु, और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) नंबर वन पर है। वहीं, गुजरात दूसरे और तीसरे नंबर पर मध्यप्रदेश है। मंगलवार को यह दावा राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मिशन रोजगार सरकारी नौकरियों से लेकर निजी क्षेत्र में भी कारगर साबित हो रहा है। कोरोना काल के बावजूद पिछले एक साल में देश में प्रदेश की एमएसएमई इकाइयों ने प्रदेश में सबसे ज्यादा रोजगार दिया है। सरकार ने इन इकाइयों को 140 करोड़ की सब्सिडी भी दी है।

उन्होंने बताया कि उप्र में पिछले साल 4571 इकाइयों ने 560 करोड़ के निवेश से 45 हजार 166 लोगों को रोजगार दिया है। गुजरात की 1437 इकाइयों ने 400 करोड़ के निवेश से 32409 लोगों को रोजगार दिया है। वहीं, मध्यप्रदेश की 3362 इकाइयों ने 352 करोड़ के निवेश से 30565 लोगों को रोजगार दिया है।

प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने पिछले साल प्रदेश के इतिहास में सबसे ज्यादा लोन उद्योगों को दिए गए थे। इससे पहले भी पूर्व की सरकारों की तुलना में योगी सरकार ने उद्योगों को प्राथमिकता पर रखकर लोन उपलब्ध कराया था। प्रदेश सरकार के समन्वय से बैंकों ने पिछले चार साल में 55 लाख 45 हजार 147 एमएसएमई को लोन दिया था, जिसमें 03 लाख 08 हजार 331 इकाइयों के सैंपल सर्वे में 09 लाख 51 हजार 800 लोगों को रोजगार देने की भौतिक रूप से पुष्टि हुई थी। जबकि 55 लाख 45 हजार 147 इकाइयों में औसतन 1.5 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिला है।

चार साल में दिए 55 लाख 45 हजार एमएसएमई को लोन

उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2016-17 में सपा सरकार के दौरान 6 लाख 35 हजार 583 एमएसएमई को लोन दिया गया था। जबकि 2017 में सत्ता परिवर्तन होते ही योगी सरकार में वित्त वर्ष 2017-18 में 7 लाख 87 हजार 572 एमएसएमई को लोन दिया गया। वित्त वर्ष 2018-19 में 10 लाख 24 हजार 265 उद्यमियों और 2019-20 में 17 लाख 45 हजार 472 लोन दिए गए हैं।

इसी तरह वित्त वर्ष 2020-21 में 01 अप्रैल, 2020 से 18 मार्च, 2021 तक 13 लाख 52 हजार 255 उद्यमियों को लोन दिए गए हैं। इसमें 09 लाख 13 हजार 292 एमएसएमई को 32 हजार 321 करोड़ 31 लाख लोन दिए हैं। इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ईसीएलजीएस) में 04 लाख 39 हजार 310 इकाइयों को 12 हजार 69 करोड़ 57 लाख का लोन दिया गया है। ऐसे में कुल 55 लाख 45 हजार 147 एमएसएमई को लोन दिया गया है।

Tags: cm yogiYogi News
Previous Post

खनन अधिकारी की गाड़ी को टक्कर मारी, तीन गिरफ्तार

Next Post

श्रीराम मंदिर: तीसरा ऑटोमैटिक बैचिंग प्लांट शुरू, 120 घन मीटर प्रतिघण्टा से मसाले को करेगी तैयार

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post

श्रीराम मंदिर: तीसरा ऑटोमैटिक बैचिंग प्लांट शुरू, 120 घन मीटर प्रतिघण्टा से मसाले को करेगी तैयार

यह भी पढ़ें

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने बदली घर की नेमप्लेट

25/03/2021
Hair Smell

बालों की बदबू से है परेशान, तो करें यह उपाय

21/09/2025
Poision

जहरीला पदार्थ खाकर युवती ने की ख़ुदकुशी, घरेलू कलह से थी क्षुब्ध

21/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version