Main Sliderउत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

कांग्रेस के सेवा दल ने जारी किया पोस्टर ‘मैं बेचारा महंगाई का मारा’

कांग्रेस पार्टी के सेवा दल के अध्यक्ष लालजी ने बुधवार को दो दिवसीय कार्यशाला के समापन पर महंगाई से जुड़े हुए एक पोस्टर को जारी किया। इस पोस्टर को लेकर सेवा दल के कार्यकर्ता हर एक विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे।

सेवा दल के अध्यक्ष लाल जी ने कहा कि वर्तमान समय में केंद्र में बैठी सरकार महंगाई पर नियंत्रण नहीं रख पाई है और जिसका असर आम जनता पर सीधे तौर पर पड़ रहा है। इसलिए कांग्रेस सेवा दल ने ‘मैं बेचारा महंगाई का मारा’ पोस्टर जारी किया है।

उन्होंने कहा कि बीते 7 वर्षों में रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। पेट्रोल डीजल से व्यापारी परेशान है। महंगाई है कि रुकने का नाम नहीं ले रही है।

प्रदेश सरकार अपराधियों के साथ है महिलाएं अपराध सहने को मजबूर : प्रियंका

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के साढ़े चार वर्ष की सरकार भी केंद्र की तरह ही सिर्फ आंकड़ों पर चल रही है और शासन नहीं यह कुशासन दर्शाती हैं। पिछले दिनों गंगा किनारे लाशों के ढेर को देखकर जनता सच्चाई जान चुकी है।

सेवादल के पोस्टर जारी करने के बाद बताया गया कि यह पोस्टर लेकर कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में जाएंगे और प्रदेश में एक बड़े परिवर्तन की मांग करेंगे। पोस्टर महंगाई से जुड़े मुद्दे पर जारी हुआ है।

Related Articles

Back to top button