• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गर्मी से छूट रहे पसीने… तो फटाफट बनाएं कूल-कूल ठंडाई

Writer D by Writer D
05/05/2024
in खाना-खजाना, फैशन/शैली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गर्मियों में अक्सर कुछ ठंडा खाने और पीने का मन करता है। इसका कारण है बाहरी वातावरण और शरीर का बढ़ा हुआ तापमान। अब आप चुटकियों में गर्मी को दूर भगा सकते हैं ठंडाई (Thandai) पीकर।

आमतौर पर लोग पैकेट बंद ठंडाई का मसाला लेकर आते हैं और दूध में घोल के पीते हैं, लेकिन इसमें वैसा स्वाद नहीं आता, जैसा चाहिए होता है। इसलिए हम बता रहे हैं ऐसा आसान और सही तरीका जिससे आप घर पर ही शानदार ठंडाई बना सकते हैं।

ठंडाई (Thandai) को बनाना काफी आसान है। इसे 15 मिनट में बनाकर इसके स्वाद का मजा ले सकते हैं।

ठंडाई (Thandai) का पेस्ट बनाने की सामग्री

– 3 छोटी कटोरी बादाम

– 1 छोटी कटोरी काजू

– 1 छोटी कटोरी सौंफ

– 1/2 छोटी कटोरी मगज (तरबूजे के दाने)

– 1/2 छोटी कटोरी काली मिर्च

– 1 छोटी कटोरी पिस्ता

– 1 कटोरी खसखस (पोस्ता दाने)

– 4-5 हरी इलायची

– 5 ग्राम केसर

– 1 गिलास गर्म पानी

– 3 टेबलस्पून गुलकंद

– मिक्सर जार

ठंडाई (Thandai) की चाशनी बनाने की सामग्री

– बड़ी कड़ाही

– 300 ग्राम चीनी

– 250 मिलीलीटर पानी

– एक चुटकी केसर

– 150 मिलीलीटर पानी

– दूध

ठंडाई (Thandai) बनाने की विधि

– ठंडाई बनाने के लिए एक कटोरे में बादाम, काजू, सौंफ, मगज, काली मिर्च, पिस्ता, खसखस, इलायची और केसर डालें।

– इस कटोरे में गर्म पानी डालें। गर्म पानी डालने से सूखे मेवे जल्दी से भीग जाएंगे। मेवों को 4 घंटे तक पानी में डालकर रखें।

– ठंडाई बनाने के लिए भीगे हुए मेवों को मिक्सर जार में डालें।

– जार में गुलकंद डाल दें। अगर गुलकंद नहीं मिल रहा है तो गुलाब की सूखी पंखुड़ियां डाल लें। या फिर गुलाब की ताजी पंखुड़ियां भी इसमें डाल सकते हैं।

– इसे पीसकर बारीक पेस्ट बना लें।

– ठंडाई के लिए पेस्ट बन चुका है। अब चाशनी बनाएं।

– इसके लिए कड़ाही में चीनी, पानी और केसर डालकर तेज आंच पर चीनी घुलने तक पकाना है।

– जैसे ही चीनी घुल जाए इसमें तैयार किया पेस्ट डालकर मिला लें।

– चलाते हुए 15 मिनट तक मीडियम आंच पर पकाना है। इस बात का ध्यान रखें कि चाशनी में पेस्ट डालने के बाद 7-8 मिनट के बाद यह उफान मारेगा।

– 7-8 मिनट के बाद मिश्रण बढ़िया गाढ़ा हो जाएगा। इसे थोड़ा पतला करने के लिए पहले 150 मिलीलीटर पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें।

– 15 मिनट में ठंडाई का मसाला तैयार हो जाएगा।

– कड़ाही को आंच से हटा लें और इसे ठंडा कर लें। ठंडाई के मसाले को ठंडा करने के बाद इसे बॉटल में डालकर स्टोर कर सकते हैं।

– ठंडाई को सर्व करने के लिए एक पतीले में एक कड़छी ठंडाई में 2 गिलास दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें।

– ठंडाई को गिलास में डालें ऊपर से 4-5 आइस क्यूब के साथ सर्व करें।

नोट- इस ठंडाई में हमने भांग वगैरह नहीं मिलाई है। अगर आप इसमें भांग मिलाना चाहते हैं तो सर्व करने से पहले इसमें पाउडर वाली भांग या फिर भांग की गोली मिला लें।

Tags: Recipe in Hindithandaithandai easy recipethandai fast recipethandai recipethandai taste
Previous Post

बच्चों को सिखाएं ये योगासन, सेहत के लिए होते है लाभदायक

Next Post

कब मनाई जाएगी परशुराम जयंती, जानें पूजा-विधि

Writer D

Writer D

Related Posts

face pack
फैशन/शैली

गर्मियों में भी चेहरे पर आएगा निखार, लगाएं ये फेसपैक

16/06/2026
Blush
फैशन/शैली

गर्मियों में ऐसे चुनें ब्लश शेड्स, निखर उठेगा चेहरा

16/06/2026
Sarva Pitru Amavasya
Main Slider

दान करते समय न करें ये गलती, वरना हो जाएंगे कंगाल

16/06/2026
Swastik
धर्म

मुख्य द्वार पर बनाएं ये निशान, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

16/06/2026
Dry Hair
Main Slider

रूखे-बेजान बालों के लिए अपनाएं ये टिप्स, आजमाते ही दिखेगा असर

16/06/2026
Next Post
Parashurama Jayanti

कब मनाई जाएगी परशुराम जयंती, जानें पूजा-विधि

यह भी पढ़ें

Abu Hassan

ISIS का सरगना अबू हसन ढेर, आतंकी संगठन ने की पुष्टि

30/11/2022
सुशील शर्मा

अस्तित्वहीन पार्टियां अपना वजूद बचाने के लिए किसानों को भड़का रही हैं : सुशील शर्मा

13/11/2020
DM Savin Bansal

डीएम लेटर मॉनिटरिंग सिस्टम प्रभावी; जनमन की समस्या का टाइम बाउंड समाधान

07/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version