• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अत्याचार करने वाले माफिया को पंजाब में ऐशोआराम नहीं करने दे सकते: सीएम योगी

Writer D by Writer D
07/11/2022
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ, हिमाचल प्रदेश
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 सोलन/मंडी/ऊना। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव है। भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की धुआंधार रैली जारी है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को उन्होंने तीसरे दिन हिमाचल का दौरा किया। 3 विधानसभाओं (हरोली,  दारंग और दून) में उनकी रैली हुई। कानून व्यवस्था और सुशासन के जरिए देश के सभी राज्यों के लोगों के दिल में जगह बनाने वाले योगी आदित्यनाथ का हिमाचल में जबर्दस्त उत्साह के साथ स्वागत किया गया तो उन्होंने भी सशक्त, समृद्ध और माफिया मुक्त हिमाचल के लिए फिर से भाजपा के पक्ष में फिर से वोट की अपील की। कांग्रेस उनके निशाने पर रही। देश की सीमा से लेकर आंतरिक सुरक्षा का मुद्दा हो या कोरोना के दौरान कांग्रेसियों के घर में दुबके रहने की बात,  योगी ने विपक्षी दल को खूब धोया और भाजपा प्रत्याशियों की काबिलियत की चर्चा कर उनके पक्ष में मतदान की अपील की।

सोमवार को योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की पहली रैली ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र में हुई। यहां भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रो. रामकुमार के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस का हाथ माफिया के साथ रहा है। ड्रग, पशु, खनन, वन, भू समेत सभी माफिया का कांग्रेस से नजदीकी रिश्ता है। अपने शासन काल में कांग्रेस ने यही किया। आपने टेलीविजन में देखा होगा, जब यूपी में हमारी सरकार आई और वहां के माफिया भागने लगे तो एक माफिया ने पंजाब में कांग्रेस सरकार के यहां शरण ली तो मैं सुप्रीम कोर्ट तक लड़कर उसे उत्तर प्रदेश ले गया। मैंने कहा कि जिसने यूपी में अत्याचार किया है, वह वहां ऐशोआराम कैसे कर सकता है, उसको यूपी में सड़ना चाहिए। माफिया भागकर रास्ता खोज रहे हैं। यूपी में हम लोग इनसे कायदे से निपट रहे हैं।

सीएम ने कहा कि साढ़े 5 वर्ष पहले यूपी बीमार राज्य था, वहां न सड़क थी, न बिजली। कई जनपदों में टैंकर से पानी पहुंचाना पड़ता था। सरकार के समानांतर माफिया-अपराधी सत्ता और व्यवस्था पर हावी थे। बहन-बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं थीं। नौजवानों को नौकरी नहीं मिलती थी, किसानों को उपज का दाम नहीं मिलता था, लेकिन पीएम मोदी जी के मार्गदर्शन में परिवर्तन हुआ है। आज यूपी देश में नंबर 2 की अर्थव्यवस्था बन गया। विकसित राज्यों की श्रेणी में आ गया है।

सीएम ने कहा कि आप सबकी हार्दिक अभिलाषा थी कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो,  आज वह काम हो रहा है। हिमाचल की देवभूमि पर हर कोई शांति की अनुभूति करता है। मोदी जी के नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। पहले दुश्मन आतंकी घटना को अंजाम देते थे पर आज भारत का योद्धा उनकी मांद में घुसकर सर्जिकल व एयर स्ट्राइक कर उन्हें ठिकाने लगा रहा है।

राम-कृष्ण ने जिस धरती पर जन्म लिया, वहां से कांग्रेस का सफाया हो चुका

दारंग विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पूरनचंद की चुनावी जनसभा में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मंडी में देवताओं के काफी मंदिर हैं। इस कारण यह मंडी कहलाया। देव लक्ष्मी नारायण मंदिर इसे नई पहचान देता है। आप सबने पीएम मोदी जी के नेतृत्व पर विश्वास किया। आप सबकी भावनाएं यूपी के साथ जुड़ीं तो 500 वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी 25 करोड़ की आबादी का राज्य है। 2012 से 2017 तक यूपी में 700 दंगे हुए थे, आज एक भी दंगा नहीं होता, जबकि यूपी में साढ़े 6 करोड़ मुस्लिम आबादी है। धर्मस्थलों के माइक उतर गए पर कोई गुंडागर्दी व अराजकता नहीं। विकास व कानून का राज है। हर किसी को सुरक्षा की गारंटी है। बहन-बेटी रात 12 बजे कहीं से भी अपने घर सुरक्षित ही जाएगी। यह परिवर्तन केवल डबल इंजन की सरकार दे सकती है, इसलिए लगभग साढ़े 3 दशक बाद कोई मुख्यमंत्री यूपी में 5 साल का कार्यकाल पूरा कर दोबारा जनता द्वारा चुनकर भेजा गया। जनता इस बात को जानती है कि कांग्रेस का हाथ माफिया के साथ।

यूपी में जनता ने 403 में से सिर्फ 2 सीट कांग्रेस को दी। राम नाम सत्य के लिए भी 4 आदमी चाहिए। जिस धऱती पर भगवान राम व कृष्ण ने जन्म लेकर पवित्र किया हो, जहां गंगा व यमुना का साक्षात आशीर्वाद बरसता हो, वहां से कांग्रेस का सफाया हो चुका है। उत्तर प्रदेश आपकी भावनाओं की अभिव्यक्ति का प्रदेश है। वैश्विक मंच पर भी भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। 8-साढ़े 8 वर्ष पहले भारत दूसरे का अनुसरण करने वाला पिछलग्गू राष्ट्र कहा जाता था। छोटे-छोटे देश भारत पर हुकूम चलाते थे,  आंख दिखाते थे पर मोदी जी के नेतृत्व में भारत नेतृत्वकर्ता के रूप में दिख रहा है।

सीएम ने कहा कि देश में 55 वर्ष शासन करने के बावजूद कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। मोदी ने जो कहा, वो करके दिखाया। वैश्विक मंच पर भारत दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। आतंकवाद, अलगाववाद समाप्त,  नक्सलवाद अंतिम सांस गिन रहा है। कोई सोचता था हिमाचल में एम्स, आईआईएम आएगा। चंडीगढ़ से मनाली का फोरलेन बनता दिखाई देकर विकास की किरण को घर-घर तक पहुंचाएगा। यह नए भारत की तस्वीर है, जो हमें विकास से जोड़ती है। विकास का कोई विकल्प नहीं, यह डबल इंजन की सरकार लेकर आएगी। आज देश बदल रहा है। भारत की प्रतिष्ठा बढ़ने से 135 करोड़ लोगों का मान बढ़ा है। कांग्रेस ने आतंकवाद की जड़ पैदा करने के लिए कश्मीर में धारा 370 लगाई थी,  इसने देश को आतंकवाद का दंश दिया। अवसर मिलते ही पीएम मोदी ने इसे समाप्त कर दिया। जम्मू-कश्मीर को वैसे ही भारत गणराज्य का हिस्सा बना दिया, जैसे हिमाचल, हरियाणा, पंजाब है। आज हिमाचल का युवा जाकर जम्मू-कश्मीर में जमीन खरीद सकता, मकान बना सकता। कांग्रेस ने स्वार्थ व वोटबैंक के लिए यह अधिकार छीन लिया था।

आजादी के 75वें वर्ष में हर घर पर तिरंगा लहराया

तीसरी जनसभा दून विधानसभा क्षेत्र में हुई। यहां परमजीत सिंह पम्मी के लिए योगी आदित्यनाथ ने लोगों से मतदान की अपील की। सीएम ने कहा कि पम्मी ने विकास की हर योजनाओं को दून विधानसभा तक पहुंचाया। हमने देश को आजाद होते तो नहीं देखा होगा। 15 अगस्त 1947 को कांग्रेस का नेतृत्व भले ही हर घर में तिरंगा लहराने में विफल रहा हो, लेकिन आजादी के 75वर्ष पूर्ण होने पर पीएम मोदी के आह्वान पर आन-बान, शान का प्रतीक तिरंगा हर घर में फहराया गया। आज भारत की सीमा सुरक्षित है।

हिमाचल के रणबांकुरे दुश्मन के छक्के छुड़ा देते हैं। आज कोई अपनी भूमि पर भी भारत के खिलाफ षडयंत्र करता है तो भारत का बहादुर जवान एयर व सर्जिकल स्ट्राइक से जवाब देता है। नया भारत किसी के सामने झुकता नहीं है। 5 साल में हिमाचल विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। जब एक जैसी सरकारें होती हैं तो फ्री में वैक्सीन, फ्री में टेस्ट, फ्री में राशन मिलता है। स्व. राजीव गांधी जी को कहना पड़ा था। संकट में जो साथी है, वही सच्चा साथी है, शेष स्वार्थी है।

सीएम ने कहा कि हर संकट में भाई-बहन देश छोड़कर चले जाते हैं। किसी संकट में इन्हें देश में देखा है क्या। कोरोना में इन्हें देखा है क्या। महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दे पर इन्हें देश के साथ खड़ा होते देखा है क्या। संकट के समय इन्हें सिर्फ नानी याद आती हैं। गरीब, नौजवान, किसान नहीं। अटल जी के समय प्रेम कुमार धूमल की सरकार ने फॉर्मा पार्क का शुभारंभ किया। यहां ट्रांसपोर्ट का बड़ा काम है। यहां के ट्रांसपोर्टर को यूपी में कोई समस्या नहीं आएगी। यूपी में रामराज्य है। वहां माफियाराज,  गुंडाराज व संगठित अपराध समाप्त है। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए देश पहले, पार्टी दूसरे व स्वहित अंतिम नंबर पर, लेकिन कांग्रेस के लिए पहले स्वहित हैं। मोदी के लिए 135 करोड़ की जनता ही परिवार है।

Tags: cm yogihimachal pradesh electionshimachal pradesh newsup news
Previous Post

Chhawla rape-murder case: SC ने तीनों दोषियों को किया बरी, HC ने दी थी सजा-ए-मौत

Next Post

एके शर्मा ने मुरादाबादवासियों को दी 66 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

07/10/2026
उत्तराखंड

संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री

07/10/2026
Main Slider

CM योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस के शहजादे विरासत से आए, मोदी जनादेश से प्रधानमंत्री बने: नितिन नवीन

07/10/2026
उत्तराखंड

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखंड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक, ग्लोबल मार्केट तक पहुंचेगा दूध

07/10/2026
Next Post
AK Sharma

एके शर्मा ने मुरादाबादवासियों को दी 66 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात

यह भी पढ़ें

Water is offered to ancestors using the thumb

तर्पण करते समय पितरों को अंगूठे से अर्पित किया जाता है जल, जानें वजह

10/09/2025
Governor Anandi Ben

युवा, महिला, किसान, व्यापारी, सभी ने छुआ आसमान: राज्यपाल आनंदी बेन

20/02/2023
women with lucky marks

जिन महिलाओं के शरीर पर होते हैं ये निशान, वो होती है बेहद लकी

03/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version