• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

साले-बहनोई से बाइक सवार बदमाशों ने लूटी चेन, विरोध पर मारी गोली

Writer D by Writer D
26/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, देवरिया
0
shot

shot

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देवरिया। बाजार जा रहे साले-बहनोई की सोने की चेन बाइक सवार बदमाशों ने लूट ली। बहनोई ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। मेडिकल कॉलेज रेफर किये गए बहनोई की स्थिति गम्भीर है। घटना शुक्रवार की दोपहर मईल थाना क्षेत्र के पड़रीगजराज गांव के पास हुई।

सलेमुपर कोतवाली क्षेत्र के धनौती ढाला गांव के रहने वाले लालू चौहान (40) पुत्र शंकर चौहान गुजरात के अंकलेश्वर में एक प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। 15 दिनों पूर्व एकौना क्षेत्र के छपरा खुर्द गांव में उनकी ससुराल में शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए गुजरात से घर आए थे। शुक्रवार को उनके अपने घर पर पूजा थी। इसके लिए साले हरिओम के साथ वह सुबह ही गांव आ गए थे। दोपहर करीब दो बजे के आसपास लालू अपने साले हरिओम के साथ जरूरी सामान खरीदने बाजार जा रहे थे। अभी दोनों मईल थाना क्षेत्र के पिपरा मिश्र गांव स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान के समीप ही पहुंचे थे कि, एक बाइक पर सवार तीन लोग पहुंचे। इन दोनों से शराब की दुकान का पता पूछने लगे। अभी यह सब कुछ चल ही रहा था कि बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारते हुए दोनों के गले की सोने की चेन लूट ली। यह देख उसने विरोध किया तो पीछे बैठे एक बदमाश ने उसे गोली मार दी।

गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। सूचना पर मईल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सलेमपुर पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल और फिर बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

घटना की जानकारी होने पर एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का जायजा लेने के बाद उन्होंने पुलिस व एसओजी को मामले का जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया। एसपी ने घायल युवक के घर पहुंच कर परिजनों को भी ढांढस बंधाते हुए जानकारी ली।

Tags: crime newsDeoria Newsup news
Previous Post

बहू से दुष्कर्म के आरोपी ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Next Post

विवाहित प्रेमिका के घर मिलने पहुंचा प्रेमी, पति ने पीट-पीटकर किया अधमरा

Writer D

Writer D

Related Posts

Nail Paint
Main Slider

फटाक से सूख जाएगी नेल पेंट, ट्राई करें ये तरीके

22/07/2026
Successful organization of a seminar on “Groundwater Conservation and River Rejuvenation”
उत्तर प्रदेश

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा “भूजल संरक्षण एवं नदी पुनरुद्धार” विषयक संगोष्ठी का सफल आयोजन

21/07/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

3 अगस्त से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र, 10 लाख नए राशन कार्ड बनाने का भी ऐलान

21/07/2026
CM Yogi lashed out at the opposition in Shravasti.
उत्तर प्रदेश

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
Next Post

विवाहित प्रेमिका के घर मिलने पहुंचा प्रेमी, पति ने पीट-पीटकर किया अधमरा

यह भी पढ़ें

CM Yogi

पूरे मंत्रिमंडल के साथ त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाएंगे सीएम योगी

21/01/2025
Abhijeet Dipke started a fast unto death

अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक, तो CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने शुरू किया आमरण अनशन

18/07/2026
CM Yogi

ईवीएम पर सवाल उठाने वाले वही लोग हैं जो कभी बैलेट लूटा करते थे : योगी

27/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version