• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नए उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार की जगह नहीं, प्रतिभा का सम्मान है : CM योगी

Writer D by Writer D
02/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वसूली की महाभारत नहीं, शुचिता है नए यूपी की पहचान : योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले सवा चार वर्षों में उनकी सरकार ने सरकारी पदों पर हुई हर भर्ती ने शुचिता, पारदर्शिता और ईमानदारी की मिसाल कायम की है। 2017 के पहले जिस यूपी में भर्ती प्रक्रिया भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और वसूली की ‘पारिवारिक महाभारत’ की भेंट चढ़ जाती थी, वहां चार लाख से अधिक पदों पर हुई नियुक्तियों में से एक पर भी सवाल नहीं किया जा सकता। यह नई कार्यसंस्कृति, नए भारत के नया उत्तर प्रदेश की है। यहां भ्रष्टाचार की जगह नहीं, प्रतिभा का सम्मान है।

श्री योगी शुक्रवार को जेल वार्डर, घुड़सवार पुलिस और फायरमैन के पदों पर चयनित 5,805 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में युवाओं से मुखातिब थे। लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 12 नवचयनित अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री के हाथों औपबंधिक नियुक्ति-पत्र मिला। इस अवसर पर उन्होने कहा कि चार वर्ष पूर्व तक यूपी के कारागार अपराधियों-गुंडों के लिए आरामगाह और गिरोह संचालन का केंद्र हुआ करती थे। यहां पग-पग पर भ्रष्टाचार और अराजकता थी। वहां आज अपराधी पुलिस के नाम से खौफ खाते हैं। सवा चार वर्षों में हुए इस बदलाव में पुलिस महानिदेशक से लेकर आरक्षी तक की भूमिका है। यह बदलाव टीम वर्क का परिणाम है।

निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत UPPRPB द्वारा विभिन्न पदों पर चयनित 5,805 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरण… https://t.co/SrPhT5AIDg

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 2, 2021

मुख्यमंत्री ने बीते सवा चार वर्षों में चार लाख से अधिक पदों पर हुई नियुक्तियों की चर्चा करते हुए कहा कि जिस प्रदेश में कुछ लोग केवल भर्ती प्रक्रिया अटकाने के लिए प्रयासरत रहते हैं, वहां अकेले पुलिस विभाग में डेढ़ लाख नियुक्तियां करना आसान काम नहीं। प्रदेश में सरकारी के अलावा निजी निवेश से भी युवाओं को स्वावलम्बन का आधार मिला है।

May be an image of 5 people, people standing and text that says "निष्पक्ष एवं पारद्शी प्रक्रिया के अंतर्गत उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जेल वार्डर (पुरुष) जेल वार्डर (महिला), फायरमैन एवं घुइसवार पुलिस के पद पर ,805 अभ्यर्थियों ালসাবল गार नियुक्ति-पत्र वित गी आदित्यना रुख्यमंत्री, उत्तर प्रदे गरिमामयी उपरि मार सन्ना मदित्यनाथ"

इन्वेस्टर समिट की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जब पहले इन्वेस्टर समिट की बात आई तो लोगों ने कहा कि यूपी में कौन आएगा निवेश के लिए। ऐसे में खुद प्रयास किया और एक ही दिन में 02 लाख 10 हजार करोड़ का प्रस्ताव मिले। सीएम ने बताया कि पहले इन्वेस्टर समिट में साढ़े चार लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, जो अब जमीन पर उतरने लगे हैं।

नवचयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब जब बगैर सिफारिश, पारदर्शी व्यवस्था के तहत उनकी प्रतिभा के अनुसार चयन हुआ है तो सेवाकाल में ईमानदारी का भाव ही होना चाहिए। नौकरी के एवज में मिलने वाला वेतन जनता के सहयोग से दिया जाता है, तो जवाबदेही भी जनता के प्रति होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने अरसे बाद फायरमैन और घुड़सवार पुलिस के पदों पर भर्ती होने पर भी खुशी जताई, साथ ही महिलाओं के चयन पर प्रसन्नता जताई। साथ ही कहा कि अक्सर जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में फ़ायरस्टेशन की मांग करते थे, अब फायरमैन की नियुक्ति हो गई है, सो जनप्रतिनिधियों की मांग भी पूरी हो जाएगी। सीएम ने पुलिस के अनोखे विंग ‘घुड़सवार पुलिस’ की महत्ता भी बताई।

May be an image of 2 people and people standing

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि योगी सरकार ने वर्षों से प्रतीक्षित ‘रूल ऑफ लॉ’ की आकांक्षा को पूरा किया है। इन चार वर्षों में प्रदेश के हर क्षेत्र में एक व्यवहारिक परिवर्तन देखने को मिला है। पूरी शुचिता और ईमानदारी के साथ 04 लाख से अधिक सरकारी पदों के लिए युवाओं का चयन हुआ है। यही नहीं, योगी सरकार ने न केवल नौकरी के लिए पारदर्शी रीति से चयन किया है, बल्कि प्रोन्नति की प्रक्रिया भी समयबद्घ कर कार्मिकों का मनोबल बढ़ाया है।

नवनियुक्त जेल वॉर्डरों को शुभकामनाएं देते हुए वित्त मंत्री खन्ना ने कहा जेल का नाम ‘बन्दी सुधार गृह’ है, इसके उद्देश्यों को साकार करने में जेल वॉर्डरों की बड़ी भूमिका है। जेल में संचालित सुधार कार्यक्रमों को सफल बनाने में हर जेल वॉर्डर को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

कारागार विभाग के राज्य मंत्री जय कुमार सिंह ‘जैकी’ ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश के जेलों में सीसीटीवी, वीडियो वॉल ड्रोन आदि आधुनिकतम तकनीक के माध्यम से सुरक्षा तंत्र और मजबूत हुआ है। अंग्रेजों के जमाने के जेल मैनुअल में जरूरी बदलाव किए गए हैं। अब मानव संसाधन की कमी दूर करने की दिशा में जेल वॉर्डर की तैनाती हो रही है। बीते चार सालों में यूपी के कारागार सही अर्थों में ‘सुधार गृह’ के रूप में उभर कर आए हैं।

Tags: cm yogiLucknow NewsYogi News
Previous Post

जलजीवन मिशन के लिए 04 अरब 17 करोड़ से अधिक धनराशि स्वीकृत

Next Post

BJP कार्यकारिणी की बैठक सात जुलाई को, राजनाथ और नड्डा भी हो सकते है शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

Green Tea
Main Slider

रक्षाबंधन पर भाई का मुंह मीठा करने के लिए बनाएं काजू हलवा

22/08/2026
Monsoon Dishes
Main Slider

बारिश के मौसम को बनाएं और भी मजेदार, ट्राई करें ये टेस्टी डिश

22/08/2026
UP-Japan cooperation in women and child welfare
Main Slider

महिला-बाल कल्याण में यूपी-जापान सहयोग की नई संभावनाओं पर मंथन

21/08/2026
UP Rise gives new wings to youth
उत्तर प्रदेश

यूपी राइज से युवाओं को नई उड़ान, इनोवेशन के दम पर रोजगार सृजन का संकल्प

21/08/2026
Agreement on green hydrogen cooperation between UP and Yamanashi
Main Slider

उत्तर प्रदेश और जापान के यामानाशी प्रांत के बीच ग्रीन हाइड्रोजन सहयोग पर महत्वपूर्ण समझौता

21/08/2026
Next Post
bjp

BJP कार्यकारिणी की बैठक सात जुलाई को, राजनाथ और नड्डा भी हो सकते है शामिल

यह भी पढ़ें

CUET UG Result Declared

RPSC RAS-2024 मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस डाॅयरेक्ट लिंक से करें चेक

09/10/2025
Rahul Gandhi

मोदी ने अमीरों के 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर गरीबों का हक मारा : राहुल गांधी

24/04/2024
Arrested

युवक की हत्या का आरोपित असलहे के साथ गिरफ्तार

12/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version