• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना से मृत लोगों की पत्नियों को मिलेंगे भूमि के पट्टे

Writer D by Writer D
06/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

योगी सरकार अब एक बड़ा काम करने जा रही है। सरकार ने तय किया है कि कोरोना महामारी से जिन महिलाओं के पति की मौत हो गयी है और इनमें से जिनके पास रहने को आवास और जीविका के लिए रोजगार नहीं है, उनको कृषि एवं आवासीय भूमि का पट्टा उपलब्ध कराया जायेगा।

सरकार गांव, गरीब, किसानों की समस्याओं के निदान को लेकर सरकार लगातार सक्रिय है। इसके चलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिसंबर में लंबित वरासत मामलों का निस्तारण करने का अभियान चलवाया। मुख्यमंत्री ने कोरोना से लोगों के बचाव एवं इलाज के लिए राज्य के सभी गांवों में सफाई अभियान चलवाने के साथ ही हर गांव को सैनिटाइजेशन करवाया और ग्रामीणों को दवाएं मुहैया करवायीं। अब इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने कोरोना महामारी से जान गंवाने वाले ग्रामीणों की अविवादित वरासत उनके विधिक उत्तराधिकारी के पक्ष में खतौनी में दर्ज करने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री के फैसले के तहत मंगलवार से पूरे प्रदेश में विशेष वरासत अभियान ‘सबके साथ खड़ी है सरकार’ के नारे के तहत शुरू किया गया है। यह अभियान 18 जुलाई तक चलेगा और इस दौरान राज्य के सभी 1,08992 राजस्व गांवों में जाकर लेखपाल और कानूनगो कोरोना महामारी से जान गंवाने वाले ग्रामीणों की अविवादित वरासत उनके विधिक उत्तराधिकारी के पक्ष में खतौनी में दर्ज करेंगे। योगी के निर्देश पर शुरू हुए इस अभियान में कहीं कोई कमी न रहे, इसके लिए अपर मुख्य सचिव (राजस्व) मनोज कुमार सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि कोरोना महामारी से मृत भू-स्वामियों की अविवादित वरासत उनकी विधवा सहित विधिक उत्तराधिकारियों के पक्ष में तत्काल दर्ज किया जाना है।

शासन स्तर से यह भी निर्देश दिया गया है कि कोरोना से जान गंवाने वाले मृत भू-स्वामियों की विधवा से किसी भी तरह के आवेदन की जरूरत नहीं होगी। लेखपाल एवं कानूनगो द्वारा आवश्यक विवरण एकत्र कर वरासत दर्ज करने की कार्यवाही की जायेगी। जिन निराश्रित विधवा की आजीविका का कोई साधन नहीं है और आवास की भी समुचित सुविधा नहीं है, उनके पक्ष में अभियान चलाकर उनकी पात्रता के अनुसार कृषि योग्य एवं आवासीय भूमि के पट्टे आवंटित किये जायेंगे।

डिप्टी CM मौर्य ने अयोध्या मंडल की 986 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

आवास की पात्रता होने पर ग्राम्य विकास विभाग की मदद से आवास का निर्माण कराया जायेगा। 18 जुलाई तक हर हाल में यह कार्य पूर्ण होगा। मंडलायुक्त इसकी सतत निगरानी करेंगे। प्रत्येक जिले में चलाये गये अभियान से संबंधित जानकारी 20 जुलाई तक शासन को उपलब्ध करानी होगी। कोरोना महामारी से जान गंवाने वाले ग्रामीण की विधवा जिसके पास रहने के लिए आवास और जीविका चलाने के लिए रोजगार नहीं है को कृषि एवं आवासीय भूमि का पट्टा उपलब्ध कराया जायेगा।

विशेष वरासत अभियान के तहत राज्य के 22 हजार ,लेखपाल और ढाई हजार से अधिक कानूनगो राज्य के 1,08992 राजस्व गांवों में जाकर कोरोना महामारी से जान गंवाने वाले ग्रामीणों की अविवादित वरासत उनकी विधवा सहित विधिक उत्तराधिकारियों के पक्ष में तत्काल दर्ज खतौनी में उसे दर्ज करेंगे। बीते साल दिसंबर में मुख्यमंत्री ने भूमि संबंधी विवादों का संज्ञान लेते हुए लंबित वरासत के प्रकरणों का निस्तारण करने के लिए  वरासत अभियान चलाया था। ग्रामीण इलाकों में वरासत के उक्त अभियान को हाथों हाथ लिया गया था। बीते साल 15 दिसंबर से इस वर्ष 15 मार्च तक चले उक्त वरासत अभियान में 9,02576 लोगों की वरासत विधिक उत्तराधिकारियों के पक्ष में दर्ज कर उसे खतौनी में दर्ज किया गया था। इस अभियान के चलते भूमि संबंधी विवादों में कमी आयी।

Tags: cm yogiLucknow News
Previous Post

गोमती रिवर फ्रंट घोटाला: पूर्व चीफ इंजीनियर से की सात घंटे पूछताछ, साथ ले गई दस्तावेज

Next Post

अमृत योजना व स्मार्ट सिटी मिशन के सभी कार्य युद्धस्तर पर पूरे किए जाए : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण, नक्काशीदार स्तंभों के पास मंत्री संग ली सेल्फी

04/09/2026
Ninth board meeting of UP Braj Teerth Vikas Parishad under the chairmanship of CM Yogi
Main Slider

वृंदावन परिक्रमा मार्ग को बनाएं सुरक्षित, इस्तेमाल हों बारिश में न फिसलने वाले पत्थर: मुख्यमंत्री

04/09/2026
Next Post

अमृत योजना व स्मार्ट सिटी मिशन के सभी कार्य युद्धस्तर पर पूरे किए जाए : योगी

यह भी पढ़ें

Army Vehicle

सेना का वाहन खाई में गिरा, 5 जवानों की मौत; 10 घायल

24/12/2024
feet

पैरों में सूजन से है परेशान, इन घरेलू उपचारों से पाएं निजात

19/10/2024
श्री राम मंदिर भूमि पूजन

श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन में सुल्तानपुर के धोपाप धाम की मिट्टी होगी समाहित

30/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version