• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज मौसम बदलेगा अपना मिजाज, तेज हवा के साथ मिलेगी बारिश की सौगात

Writer D by Writer D
08/07/2021
in Main Slider, अम्बेडकरनगर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, लखनऊ
0
weather
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी में पिछले एक हफ्ते से चली आ रही गर्मी और उमस से आज राहत मिलने की उम्मीद जगी है। लखनऊवासियों के साथ यूपी के कुछ जिलों को आज यानी गुरुवार को बारिश की सौगात मिल सकती है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, दोपहर तक पूर्वांचल से लेकर बुंदेलखंड तक के कई जिलों में हवा के तेज झोंके के साथ बारिश की संभावना है। अनुमान यह भी है कि जिन जिलों में बारिश की संभावना है वहां 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है।

इसके अलावा आकाशीय बिजली गिरने के खतरे के प्रति भी मौसम विभाग ने लोगों को आगाह किया है। जिन जिलों में अगले कुछ घंटों में बारिश की संभावना जताई गई है वे लखनऊ, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, सुल्तानपुर, मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, हमीरपुर, फतेहपुर और बांदा हैं।

यूपी में पिछले 10 दिनों से मौसम का मिजाज बदला बदला सा ही दिखा है। बादलों की आवाजाही तो जारी है, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। ऐसे में गर्मी और उमस से लोगों का जीना मुहाल हुआ है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, उत्‍तर प्रदेश में अब मानसून जोर पकड़ सकता है। ऐसे में पश्चिमी यूपी से पूर्वी यूपी तक बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन, IGMC में ली अंतिम सांस

यही नहीं, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में हुई बारिश का रिकॉर्ड देखें तो बहुत निराशाजनक हालात रहे हैं। उरई को छोड़कर प्रदेश में बाकी कहीं बारिश नहीं पड़ी। उरई में 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। वैसे तो पूर्वांचल और पश्चिम के जिलों में तपन नहीं हो रही है, लेकिन बुंदेलखंड और ब्रज क्षेत्र के जिले तपन की मार झेल रहे हैं। यहां कई जिलों में पिछले एक हफ्ते से दिन का अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। आगरा में बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 43.2, तो झांसी में 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अलीगढ़ में 42 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया।

बहरहाल, इस बात की उम्मीद की जा सकती है कि बारिश के लिहाज से जुलाई का पहला हफ्ता जितना निराशाजनक रहा है, तो दूसरा हफ्ता शायद कुछ सुखद हो।

Tags: latest weather forecastMonsoon Alertmonsoon newsmonsoon news todayUP Weather ForecastUP Weather Update
Previous Post

बच्चे की डिलिवरी के बाद वजन बढ़ गया है तो इन टिप्स को करें फॅालो

Next Post

इन 5 गलतियों की वजह से यात्रा के दौरान होती है पेट में गुड़गुड़

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
‘Bharat Mata Ki Jai’ echoed in council schools and KGBVs.
उत्तर प्रदेश

1.32 लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों और केजीबीवी में गूंजा- ‘भारत माता की जय’

15/08/2026
THDC Tunnel Accident
Main Slider

THDC Tunnel Accident: एक और शव मिला, मौत का आंकड़ा 8 पहुंचा

15/08/2026
Next Post
stomach pain

इन 5 गलतियों की वजह से यात्रा के दौरान होती है पेट में गुड़गुड़

यह भी पढ़ें

Road Accident

खड़े ट्रक में घुसी तेज कार, तीन दोस्तों संग चार की मौत

16/09/2023
Jaya Kishori

मोटिवेशनल स्पीकर और कथावाचक जया किशोरी को मिली जान से मारने की धमकी

22/02/2024
परिवहन

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा वाहनों पर लगाए गए नए नियम

03/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version