• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पप्पू यादव को अखिलेश का पलटवार, बोले- हां हमसे ना हो पाएगा, लेकिन…

Writer D by Writer D
09/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ब्लॉक प्रमुख के चुनाव से पहले नामांकन के दौरान उत्तर प्रदेश में हुई हिंसा पर अब राजनीतिक बयानबाजी हो रही है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस मसले पर राज्य सरकार पर निशाना साधा है।

चुनावी हिंसा को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है, बीजेपी की सरकार को जनता ही सबक सिखाएगी।

अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव के तंज पर भी जवाब दिया। अखिलेश यादव ने कहा, ‘हां, हमसे ना हो पाएगा। लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है, यूपी में जल्द ही बदलाव की लहर चलेगी।’

पप्पू यादव ने कहा- बाबू अखिलेश यादव जी, आप से न हो पाएगा….

आपको बता दें कि शुक्रवार सुबह ही जन अधिकार पार्टी के पप्पू यादव ने ट्वीट कर अखिलेश पर निशाना साधा था। पप्पू यादव ने लिखा था, ‘बाबू अखिलेश यादव जी, आप से न हो पाएगा, सड़क पर संघर्ष! इतनी बड़ी पार्टी, इतना संसाधन हो तो BJP वालों की गुंडई और ढोंगी के दुःशासन का होश ठिकाने लगा देता! एक बहन का बीच सड़क पर चीरहरण और आप आराम से बैठे हो! जेल से निकलता हूं, संघर्ष के लिए पार्टी आउटसोर्स कर दीजिएगा! फिर दिखाते हैं।’

अखिलेश यादव ने कहा कि माताप्रसाद पांडेय जी को नामांकन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के गुंडों का सामना करना पड़ा। लखीमपुर की घटना को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी बहन की गलती सिर्फ यही थी कि वो समर्थक थी। मुख्यमंत्री जी बताएं कि आखिर गुंडों को खुली छूट किसने दी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नकाब उतर गया है, प्रशासन को इस घटना की भरपाई करनी चाहिए। जो भी हिंसा हुई है, ये मुख्यमंत्री के इशारे पर हुआ है, मुख्यमंत्री खुद गुंडों को बढ़ावा दे रहे हैं। जल्द ही उत्तर प्रदेश से इनका सफाया हो जाएगा। समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने कहा कि इन लोगों को जनता ने हरा दिया है, सिर्फ मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचा रहे हैं।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में बीते दिन ब्लॉक प्रमुख चुनावों को लेकर नामांकन किया जा रहा था। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में जमकर हिंसा हुई है. सिद्धार्थनगर, अंबेडकरनगर, सीतापुर, लखीमपुर खीरी समेत अन्य जिलों में गोलीबारी, हिंसा, तोड़फोड़ दर्ज हुई।

Tags: akhilesh yadavakhilesh yadav newsAkhilesh Yadav updatesLucknow Newsup news
Previous Post

CM योगी ने कोविड-19 प्रबंधन हेतु गठित टीम-09 को दिए दिशा-निर्देश

Next Post

ब्लॉक प्रमुख चुनावों में BJP ने रचा इतिहास, 292 से ज्यादा सीटों पर निर्विरोध जीत

Writer D

Writer D

Related Posts

Farmers protest at toll plaza
Main Slider

पंजाब में किसानों का अमेरिका से ट्रेड डील व लैंड पूलिंग पॉलिसी के विरोध में टोल प्लाजा पर प्रदर्शन

14/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

पंजाब में निजी स्कूलों की मनमानी खत्म! फीस रेगुलेशन ऑर्डिनेंस-2026 लागू

14/07/2026
Maulana Razavi demanded an investigation from CM Yogi.
Main Slider

वक़्फ बोर्ड में राम मंदिर से भी बड़ा घोटाला, मौलाना रजवी ने सीएम योगी को लिखा पत्र

14/07/2026
Controversial posters of Mulayam Singh and Akhilesh Yadav were put up in Mathura.
Main Slider

 ‘दिल में बाबर, मुंह में राम…’ मथुरा में विवादित पोस्टर पर महा-बवाल, सपा नेताओं में भारी आक्रोश

14/07/2026
Poison
उत्तर प्रदेश

मां ने बच्चों संग खाया जहर, दो मासूमों सहित तीन की मौत; एक गंभीर

14/07/2026
Next Post
block pramukh nomination

ब्लॉक प्रमुख चुनावों में BJP ने रचा इतिहास, 292 से ज्यादा सीटों पर निर्विरोध जीत

यह भी पढ़ें

दीवार ढही

महाराष्ट्र : सोलापुर में बड़ा हादसा, दीवार ढहने से 6 लोगों की मौत, रेसक्यू ऑपरेशन जारी

15/10/2020
Kangana Ranaut

कंगना रनौत ने कुछ इस अंदाज में दी क्रिसमस की बधाई, फैंस ने किया ट्रोल

25/12/2020
Shahjahanpur scandal

पड़ोसी ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

16/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version