• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाइक सवारों पर बाघ ने किया हमला, दो की मौत, एक ने पेड़ पर चढ़ कर बचाई जान

Writer D by Writer D
12/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, पीलीभीत
0
tiger

tiger

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां पर एक बाघ ने बाइक सवार तीन युवकों पर हमला कर दिया। जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और तीसरा बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि एक शव की हालत क्षत-विक्षत थी।

पीलीभीत के दियूरिया कला के रहने वाले तीनों युवक रात के समय बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल से लौट रहे थे। जंगल के बीच से निकलने वाले रास्ते पर घात लगाकर बैठे बाघ ने इन पर हमला कर दिया। बाघ के हमले में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और तीसरा किसी तरह से पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

पेड़ पर चढ़कर जान बचाने वाले युवक विकास ने बताया कि वो तीनों रात के समय बाइक से घर की तरफ आ रहे थे। रास्ता जंगल के बीच से होकर गुजरता है, वहां पर बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया कंधई और सोनू को बाघ जंगल के अंदर खींचकर ले गया और वो किसी तरह से पेड़ पर चढ़ने में कामयाब रहा, जिसकी वजह से उसकी जान बच गई। सुबह जब कुछ लोगों उसे पेड़ पर चढ़ा देखा तो उसे नीचे उतारा।

शाहजहापुर से लौट रहे युवकों पर बाघ ने किया हमला, 2 की मौत, एक ने पेड़ पर चढ़कर बचाई जान

ATS को मिली मसीरुद्दीन और मिनहाज की 14 दिन की रिमांड

इस घटना की जानकारी उसने सुबह लोगों को दी फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और जंगल में वन विभाग के साथ शवों को तलाशना शुरू किया। कंधई का शव आधा खाया हुआ मिला और उसका एक पैर थोड़ी दूरी पर पड़ा था। वहीं ही कुछ दूरी पर सोनू का शव पड़ा मिला।

इस हादसे पर परिजनों का कहना है कि ये लोग शाहजहांपुर रिश्तेदारी में गए थे, वापस आ रहे थे तभी इन पर बाघ ने हमला कर दिया और दो लोगों की मौत हो गई। विकास ने पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई और वो रात भर पेड़ पर चढ़ा रहा पुलिस का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद से इलाके में डर का माहौल पैदा हो गया है।

गिरफ्तार आतंकियों के पास मिले काशी और मथुरा के नक्शे, इस तर्ज पर करते थे काम

वन विभाग की टीम ने बाघ को पकड़ने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं. बाघ के इस हमले के बाद इलाके के लोग खौफ में हैं। पीलीभीत जिले में बाघ के हमले का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी बाघ ने कई लोगों पर हमला किया है। जंगली जानवर के हमले में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है।

इस मामले पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत किरीट राठौर का कहना है कि बाघ ने तीन युवकों पर हमला किया जिसमें दो की जान चली गई और एक शख्स मुश्किल से अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। दोनों शवों को पोस्टमार्मट के लिए भेज दिया है और इस घटना की जांच की जा रही है।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डीएफओ नवीन खंडेलवाल का कहना है, घटनास्थल के आसपास 20 कैमरे लगा दिए गए हैं और अलर्ट जारी कर दिया गया है।  इस रोड पर अकेले कोई न निकले। इस मामले की जांच की जा रही है।

Tags: crime newspilibhit newstiger attackedup news
Previous Post

सीएम योगी ने निष्ठा से कहा- बच्ची तुम्हारा काम सबसे पहले होगा

Next Post

महाकाल मंदिर में निकला सांप, श्रद्धालुओं ने कहा- बाबा का चमत्कार है

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
‘Bharat Mata Ki Jai’ echoed in council schools and KGBVs.
उत्तर प्रदेश

1.32 लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों और केजीबीवी में गूंजा- ‘भारत माता की जय’

15/08/2026
THDC Tunnel Accident
Main Slider

THDC Tunnel Accident: एक और शव मिला, मौत का आंकड़ा 8 पहुंचा

15/08/2026
Next Post
snake found in mahakal temple

महाकाल मंदिर में निकला सांप, श्रद्धालुओं ने कहा- बाबा का चमत्कार है

यह भी पढ़ें

G-20 शिखर बैठक में पीयूष चावला को बनाया गया पीएम मोदी का ‘शेरपा’

08/09/2021

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित आदर्श माध्यमिक विद्यालय भवन का उद्घाटन, सीएम योगी ने सराहा शिक्षा ढांचा

13/04/2026
Lok Sabha Elections

Lok Sabha Elections: यूपी में पहले चरण का प्रचार थमा

17/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version